Tuesday 21 July 2015

Trivia ~ Uttar Pradesh




● उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है।
● उत्तर प्रदेश मे कुल जिलो की संख्या 75 तथा मंडल 18 है।
● उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किमी है, जोकि भारत के कुल क्षेत्रफल (32,87,263 वर्ग किमी) के लगभग 7.33% के बराबर है।
● उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय विस्तार 30°52' से 30°24' उत्तरी अक्षांश के मध्य है।
● उत्तर प्रदेश का देशान्तरीय विस्तार 77°5' पूर्व से 84°38' पूर्वी देशान्तर के मध्य है।
● उत्तर प्रदेश की सीमाएँ केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली सहित कुल 9 राज्यों से लगी हुई हैं।
● उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य निम्न हैं - हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार एवं उत्तराखण्ड।
● उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाले एकमात्र केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली है। इसकी सीमाएँ प्रदेश के गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर से लगी हुई हैं।
● उत्तर प्रदेश की सबसे लम्बी सीमा मध्य प्रदेश से और न्यूनतम सीमा रेखा हिमाचल प्रदेश से स्पर्श करती है।
● सर्वाधिक प्रदेशों को स्पर्श करने वाला उत्तर प्रदेश का एकमात्र जिला सोनभद्र है। यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ झारखण्ड एवं बिहार को स्पर्श करता है।
● सबसे कम जिलों को स्पर्श करने वाला जिला ललितपुर है।
● उत्‍तर प्रदेश में स्थित इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय एशिया का सबसे बड़ा उच्‍च न्‍यायालय है।
● उत्‍तर प्रदेश से सर्वाधिक लोक सभा व राज्य सभा के सदस्‍य चुने जाते हैं।
● उत्तर प्रदेश को वर्तमान में मुख्यत: तीन प्राकृतिक प्रदेशों में विभाजित किया गया है– (i) भाबर एवं तराई का प्रदेश, (ii) गंगा-यमुना का मैदान एवं (iii) दक्षिण का पठारी प्रदेश।
● उत्तर प्रदेश में मुख्यत: तीन ऋतुएं-(i) शीत ऋतु, (ii) ग्रीष्म ऋतु और (iii) वर्षा ऋतु होती हैं।
● उत्तर प्रदेश में शीत ऋतु अक्टूबर से फरवरी और ग्रीष्म ऋतु मार्च से मध्य जून तक रहती है।
● उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा जुलाई एवं अगस्त महीनों में होती है।
● उत्तर प्रदेश की अधिकांश मानसूनी वर्षा बंगाल की खाड़ी की मानसून शाखा से प्राप्त होती है इससे प्रदेश की कुल वर्षा का लगभग 75%-80% भाग प्राप्त होता है।
● उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में सर्वाधिक वर्षा गोरखपुर (औसम 184.7 सेमी) में तथा सबसे कम वर्षा मथुरा (औसम 54.4 सेमी) में होती है।
● राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है। जिसमें चावल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, जौ और गन्ना राज्य की मुख्य फ़सलें हैं।
● उत्तर प्रदेश में दोमट एवं बलुई मिट्टी को क्षेत्रीय भाषा में सिक्टा, करियाल एवं धनका भी कहते हैं।
● उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गोमती नदी के किनारे ही स्थित है।
● उत्तर प्रदेश में खनिज मुख्यत: दक्षिण के पठारी क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
● उत्तर प्रदेश में चूना पत्थर का उत्पादन मिर्जापुर जिले के गुरूमा-कनाच-बापुहारी एवं सोनभद्र जिले के कजरहट में किया जाता है।
● उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद नगर चूड़ियाँ बनाने हेतु विश्वविख्यात है।
● उत्तर प्रदेश में एल्यूमीनियम उद्योग का प्रमुख केन्द्र रेनूकूट (सोनभद्र) है।
● उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कानपुर को कहा जाता है।
● रेशम वस्त्र उद्योग प्रदेश के वाराणसी, इटावा, मोदीनगर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ एवं शाहजहाँपुर जिलों में स्थित है।
● उत्तर प्रदेश में चमड़ा उद्योग का प्रमुख केन्द्र कानपुर है।
● उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक सिटी की स्थापना नोएडा में की गई है।
● उत्तर प्रदेश राज्य का पहला 'निर्यात संवर्द्धन औद्योगिक पार्क' ग्रेटर नोएडा में स्थापित किया गया है।
● उत्तर प्रदेश के प्रथम फिल्म सेंटर का शिलान्यास ओखला औद्योगिक क्षेत्र में किया गया है।
● उत्तर प्रदेश के लघु उद्योग विकास निगम' द्वारा हापुड़, बाराबंकी, वाराणसी तथा सहारनपुर में 'एग्रोपार्क' विकसित किए गए हैं।
● उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम की स्थापना 1 नवम्बर, 1954 को कानपुर में की गई है।
● उत्तर प्रदेश में एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान दुधवा (टाइगर रिजर्व) है।
● उत्तर प्रदेश वन निगम की स्थापना 25 नवम्बर, 1974 को की गई थी।
● उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 है, जो दिल्ली से कोलकाता तक जाता है।
● यमुना एक्सप्रेस-वे (पूर्व नाम 'ताज एक्सप्रेस-वे) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस एवं आगरा जिलों से होकर गुजरता है।
● उत्तर प्रदेश में रेलमार्गों की कुल लम्बाई 8,763 किमी (31 मार्च, 2011) है। यह भारत में सबसे अधिक है। वर्ष 2003 में इलाहाबाद को उत्तर-मध्य क्षेत्र का मुख्यालय बनाया गया है।
● उत्तर प्रदेश की गंगा, यमुना, घाघरा तथा गोमती नदियों में जल परिवहन की सुविधा उपलब्ध है।