Monday 27 July 2015

10 question about Indian history and culture

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति

1. किस स्थान के उत्खनन में ताँबे की मुहरें प्राप्त हुई थीं? – हड़प्पा

2. कौनसी सभ्यता सिन्धु घाटी सभ्यता के समकालीन मानी जाती है? – मेसोपोटामिया

3. महात्मा बुद्ध का जन्म, निर्वाण और ज्ञान प्राप्ति किस तिथि को हुआ? – वैशाख पूर्णिमा

4. कौटिल्य ने किस भाषा में अर्थशास्त्र की रचना की थी? – संस्कृत

5. अशोक कालीन अभिलेखों को पढ़ने में सर्वप्रथम सफलता किसे मिली? – जेम्स प्रिंसेप को

6. मंगोलों ने सबसे पहले किसके शासन में भारत में आक्रमण किया था? – इल्तुतमिश

7. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने सर्वप्रथम एक वस्त्र निर्माणशाला स्थापित की थी? – मोहम्मद बिन तुगलक

8. तैमूर का आक्रमण किसके शासनकाल में हुआ था? – महमूद शाह

9. अंग्रेजों ने हुगली में 1651 में अपनी प्रथम कोठी किसकी अनुमति से बनाई थी? – शाहशुजा

10. किसके विरुद्ध अंग्रेजों ने अवध को मध्यस्थ राज्य (Buffer State) के रूप में रखा था? – मराठों