Tuesday 27 November 2018

दुनिया के 10 सबसे ऊंचे पर्वतों के नाम (Name the 10 highest mountains in the world)

हेलो दोस्तों आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे खूबसूरत और सबसे ऊंचे पर्वत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं, इनके बारे अक्सर परीक्षा में पूछे जाते है 


1. माउंट एवरेस्ट : माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 29002 फुट 8850 मीटर है, वैज्ञानिक सर्वेक्षणों में कहा जाता है कि इसकी ऊंचाई प्रतिवर्ष 2 से॰मी॰ के हिसाब से बढ़ रही है।नेपाल में इसे स्थानीय लोग सागरमाथा (अर्थात स्वर्ग का शीर्ष) नाम से जानते हैं,  (इसका अर्थ है- स्वर्ग का शीर्ष) । माउंट एवरेस्ट पर 2238 लोगों ने चढ़ाई कर चुके हैं।


2. के2 : माउंट एवरेस्ट के बाद दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी.के2  है। इसकी ऊंचाई  8611 मीटर (28,251फीट) है   पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के गिलगित बाल्टिस्तान और चीन के झिंजियांग की सीमा पर काराकोरम पर्वत श्रंखला में स्थित यह चोटी है। के2 पर अब तक 246 लोगों ने चढ़ाई की है


3. कंचनजंघा : सिक्किम के उत्तर पश्चिम भाग में नेपाल की सीमा पर स्थित कंचनजंघा विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई 8,586 मीटर है  


4ल्होत्से : ल्होत्से विश्व की चौथी सबसे चोटी   है। इसकी ऊंचाई 8516 मीटर (27940 फीट) है यह पर्वत एवरेस्ट से दक्षिण घाटी से जुडी हुई है।


5. मकालू : मकालू एवरेस्ट विश्व की पांचवी सबसे ऊँची चोटी है। इसकी ऊंचाई 8481 मीटर, (27,825 फुट) है। यह एवरेस्ट से 19 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है।


6.चो ओयू (चोयू) : समुद्र के स्तर से ऊपर विश्व का छठा सबसे ऊंचा पर्वत है। इसकी ऊंचाई  8,201 मीटर (26,906फीट) है 


7.धौलागिरी : यह विश्व की सातवीं सबसे ऊँची चोटी है । उत्तर-पश्चिमी नेपाल में काली नदी के उद्गम के समीप स्थित है। इस चोटी की ऊंचाई 26,826 फुट है। नेपाली में धौलागिरी पर्वत का मतलब सफेद, सुन्दर पहाड़ से है। 


8. मनास्लु : यह विश्व की आठवीं सबसे ऊँची चोटी है, जिसकी ऊंचाई 8,163 मीटर (26,781 फीट) है।  यह नेपाल के पश्चिम मध्य भाग में नेपाली हिमालय में स्थित है। 


9. नंगा पर्वत : यह पर्वत विश्व का नवां सबसे ऊंचा पर्वत है। इसकी ऊंचाई 8, 125 मीटर या 26, 658 फ़ुट है। इस पर्वत को दुनिया का कातिल पर्वत भी कहते है, क्यूंकि इस पर्वत पे चढ़ने से बहुत सी लोगो की जाने गई है। नंगा पर्वत हिमालय पर्वत श्रंखला के सुदूर पश्चिमी भाग में स्थित है।


10. अन्नपूर्णा : यह पर्वत उत्तर मध्य नेपाल में स्थित है , अन्नपूर्णा पर्वत विश्व का दसवां सबसे बड़ा पर्वत है। जिसकी ऊंचाई  26,545 फीट (8091मीटर)  है  


Thursday 22 November 2018

Name of the world's tallest building (विश्व की पांच सबसे ऊँची ईमारत का नाम )

हेलो दोस्तों, आज हम आपको बताएंगे दुनिया के पांच सबसे लम्बी ईमारत का नाम 

1. बुर्ज खलीफा :-
यह विश्व की सबसे लम्बी ईमारत है। इसकी लम्बाई 830 मीटर है,  यह दुबई में है।  यह ईमारत 163 फ्लोर का है।  

2. शंघाई टावर :-
यह टावर चाइना में है।  इसकी ऊंचाई 632 मीटर है।  यह टावर 128 फ्लोर का है। 

3.अब्राज अल - बेट क्लॉक टावर :-
यह टावर मेक्का में है , इसकी ऊंचाई 601 मीटर है। यह टावर 120 फ्लोर का है।

4.पिंग वित्त केंद्र :- 
यह चाइना में है , इसकी ऊंचाई 600 मीटर है।  यह 115 फ्लोर का है।

5. लोटे वर्ल्ड टावर . 
यह साउथ कोरिया में है।  इसकी ऊंचाई 555 मीटर है।  यह 123 फ्लोर का है।  

World tallest rivers GK in Hindi - विश्व की पांच सबसे लम्बी नदी का नाम

दोस्तों आज हम आप को विश्व की 5 सबसे लम्बी नदी का नाम बताएंगे।  आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की लम्बी नदी के लिस्ट में गंगा का नाम नहीं आता है।  तो आइये जानते है विश्व की 5 सबसे लम्बी नदी का नाम क्या है. 

1. नील नदी :-
 यह नदी नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहती है. यह विश्व की सबसे लंबी नदी है. इसकी लंबाई 6650 किलोमीटर यानी कि 4132 मील है. नील नदी अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्य सागर में उतर जाती है.

2. अमेजन नदी:-
यह नदी साउथ अमेरिका में है। इसकी लम्बाई 6400  किलोमीटर है।  इसकी लम्बाई नील नदी से थोड़ी सी काम है, पर इसके पानी का घनत्व बहुत ज्यादा है.  

3. यांगत्जी नदी: -
यह नदी एशिया की सबसे बड़ी नदी है और यह चीन में है।  इसकी लंबाई 6300 किलोमीटर है. इस नदी को चीन में चेन जियांग के नाम से भी जाना जाता है.

4. मिसिसिपी-मिसौरी:- 
लम्बाई के मामले में यह अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है, और विश्व की चौथी सबसे बड़ी नदी है, इसकी लम्बाई ६२७५ किलोमीटर है 

5. येनिस-अंगारा-सेलेंगा,रूस और मंगोलिया:-
यह नदी रूस में  बहती है, यह विश्व की पांचवी सबसे लम्बी नदी है.  इसकी लम्बाई 5539 किलोमीटर है. यह नदी मंगोलिया के मध्य भाग से निकलती है और रूस के कई क्षेत्रों से बहते हुए आर्कटिक महासागर में मिल जाती है.


Quick online test in Hindi for World tallest rivers GK in Hindi

Monday 19 November 2018

How to complaint Indian Railway through sms?

दोस्तों अगर आप भारतीय रेलवे में सफर कर रहे हैं और आप किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो अब आप आसानी से एसएमएस के द्वारा अपनी समस्या को भारतीय रेलवे तक पहुंचा सकते हैं.

आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे, s.m.s. कहां करना है कैसे करना है और उसकी जांच कैसे कर रही है.

1. सर्वप्रथम अपने मोबाइल में यह नंबर 8121281212 पर  गाड़ी नंबर कथा सीट संख्या लिखकर अपनी समस्याओं के साथ मैसेज करें, उदाहरण के तौर पर नीचे दिए गए चित्र को देखें साथ ही भारतीय रेलवे द्वारा आपको एक रेफरेंस नंबर के साथ एसेमेस भेजा जाएगा जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि आपकी समस्या भारतीय रेलवे तक पहुंच चुकी है


2. दिए गए रेफरेंस नंबर के साथ आप पुनः s.m.s. के द्वारा या भारतीय रेलवे की वेबसाइट http://www.scr.indianrailways.gov.in पे जाकर हम किए गए कंप्लेंट का स्टेटस जान सकते हैं.

तो आइए चित्र के माध्यम से हम एसएमएस करने के तरीकों को अच्छे से समझते हैं और उसका स्टेटस चेक करते हैं












 विस्तृत जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं http://www.railnews.in/sms-complaint-number-for-indian-railways-passengers/



  1. दोस्तों अगर ऊपर किए गए तरीकों से आपकी समस्या का निदान नहीं हो पाता तो आप ट्रेन में सफर कर रहे टी टी आई या फिर आरपीएफ के जवान के साथ संपर्क कर अपनी समस्याओं का तुरंत निवारण कर सकते हैं.



Tuesday 6 November 2018

Top 5 tallest statue in world in Hindi GK - दुनिया की पांच ऐसे मूर्तियों के बारे में जो सबसे ऊँची हैं

दोस्तों आज हम आपको बताते हैं, दुनिया की पांच ऐसे मूर्तियों के बारे में जो सबसे ऊँची हैं.
और मुझे उम्मीद हैं की आप सोच रहे होंगे की इनमे अपना देश भारत का कोई स्थान हैं या नहीं, यह कोई ऐसी ऊँची मूर्ति हैं या नहीं? तो दोस्तों हम आपको बता दे की दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति एकता की प्रतिमा (Statue of Unity) हमारे देश भारत में हैं,

आइये एक एक कर के जाने सभी पांच मूर्तियॉ के बारे में:

तो पहले नंबर पे हैं
1. एकता की प्रतिमा (Statue of Unity)
यह सन 2018 को भारत के गुजरात के नर्मदा जिले में केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बन कर तैयार हुआ. इसकी कुल उचाई 182 मीटर (597 फीट) हैं. यह प्रतिमा सरदार वल्लभभाई पटेल की हैं.

दूसरे नंबर पे हैं
2. वसंत मंदिर बुद्ध (Spring Temple Buddha)
यह सन 2018 को चीन के वैरोकाण बुद्ध लुशान, हेनान में 19.3 मीटर (63 फीट) कमल सिंहासन पर बन कर तैयार हुआ. इसकी कुल उचाई 128 मीटर (420 फीट) हैं. यह प्रतिमा बुद्ध की हैं.

तीसरे नंबर पे हैं
3. लेकीन सेटकीर (Laykyun Setkyar)
यह सन 2008 को म्यांमार में सागैंग डिवीजन में 13.41 मीटर (44 फीट) कमल सिंहासन पर बन कर तैयार हुआ. इसकी कुल उचाई 115.8 मीटर (380 फीट) हैं. यह प्रतिमा गौतम बुद्ध की हैं.

चउथे नंबर पे हैं
4. उशिकु दाईबुत्सू (Ushiku Daibutsu)
यह सन 1993 को जापान में उशिकु, इबारकी प्रीफेक्चर में 10 मीटर (33 फीट) कमल सिंहासन पर बन कर तैयार हुआ. इसकी कुल उचाई 100 मीटर (330 फीट हैं. यह प्रतिमा अमिताभा बुद्ध की हैं.

और पांचवे स्थान पे हैं
5. सेंडाई डाइकानन (Sendai Daikannon)
यह सन 1991 को जापान में सेंडाई , मियागी प्रीफेक्चर में बन कर तैयार हुआ. इसकी कुल उचाई 100 मीटर (330 फीट हैं. यह प्रतिमा कन्नन ( गुयेनिन ) की हैं.




Quick Quiz for Tallest Statue of World related Test in Hindi



Tags: Top 5 tallest statue in world in Hindi GK, World top 5 tallest statue in Hindi GK,
World top 5 tallest statue details like country, height and more in Hindi.