Thursday 22 November 2018

World tallest rivers GK in Hindi - विश्व की पांच सबसे लम्बी नदी का नाम

दोस्तों आज हम आप को विश्व की 5 सबसे लम्बी नदी का नाम बताएंगे।  आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की लम्बी नदी के लिस्ट में गंगा का नाम नहीं आता है।  तो आइये जानते है विश्व की 5 सबसे लम्बी नदी का नाम क्या है. 

1. नील नदी :-
 यह नदी नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहती है. यह विश्व की सबसे लंबी नदी है. इसकी लंबाई 6650 किलोमीटर यानी कि 4132 मील है. नील नदी अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्य सागर में उतर जाती है.

2. अमेजन नदी:-
यह नदी साउथ अमेरिका में है। इसकी लम्बाई 6400  किलोमीटर है।  इसकी लम्बाई नील नदी से थोड़ी सी काम है, पर इसके पानी का घनत्व बहुत ज्यादा है.  

3. यांगत्जी नदी: -
यह नदी एशिया की सबसे बड़ी नदी है और यह चीन में है।  इसकी लंबाई 6300 किलोमीटर है. इस नदी को चीन में चेन जियांग के नाम से भी जाना जाता है.

4. मिसिसिपी-मिसौरी:- 
लम्बाई के मामले में यह अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है, और विश्व की चौथी सबसे बड़ी नदी है, इसकी लम्बाई ६२७५ किलोमीटर है 

5. येनिस-अंगारा-सेलेंगा,रूस और मंगोलिया:-
यह नदी रूस में  बहती है, यह विश्व की पांचवी सबसे लम्बी नदी है.  इसकी लम्बाई 5539 किलोमीटर है. यह नदी मंगोलिया के मध्य भाग से निकलती है और रूस के कई क्षेत्रों से बहते हुए आर्कटिक महासागर में मिल जाती है.


Quick online test in Hindi for World tallest rivers GK in Hindi