Monday, 30 November 2015

India's first women's list

भारत की प्रथम महिलाओं की सूची
1. प्रथम महिला भारतीय आई.ए.एस – अन्ना जॉर्ज
2. प्रथम भारतीय महिला आई.पी.एस – किरण बेदी (1972)
3. देश की प्रथम कस्टम्स एवं सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर – कौशल्या नारायणन (1970)
4. देश की प्रथम महिला कमिश्नर ऑफ पुलिस – किरन बेदी
5. देश की प्रथम टी. वी. समाचार वाचिका – प्रतिमा पुरी
6. अंग्रेजी भाषा में लिखने वाली लेखिका – तोरू दत्त
7. देश की प्रथम महिला पत्रिका की प्रथम महिला सम्पादक – कमला स्वामीनाथन (इंडियन लेडीज मैगजीन, 1901)
8. देश की प्रथम फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ महिला – सीता वराथम्बल और भ्रगाथम्बल
9. इंडियन सांइस कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष – डॉ. आशिमा चटर्जी
10. देश की प्रथम महिला सर्कस कलाकार – अबदा बाई पेरुलकर
11. अंटार्कटिका पहुँचने वाली प्रथम महिला – मेहर मूसा (1977)
12. भारतीय अंटार्कटिका दल के सदस्य के रूप में अंटार्कटिका पहुँचने वाली प्रथम महिला – डॉ. सुदीप्त सेनगुप्ता और डॉ. अदिति पंत (1983)
13. विश्व सुन्दरी का खिताब जीतने वाली प्रथम महिला – रीता फारिया (1966)
14. संयुक्त राष्ट्र में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाली प्रथम महिला – एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी (1966)
15. उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम भारतीय महिला – प्रीति सेनगुप्ता (1993)

Saturday, 28 November 2015

Mix Gk in hindi

1. अजन्ता और एलोरा की गुफाएँ किस राज्य में स्थित हैं? -- महाराष्ट्र

2. शून्य की खोज किसने की थी? -- आर्यभट्ट

3. भारतीय मानक समय (IST) किस शहर से सम्बंधित है? -- इलाहाबाद

4. मछली किस तरह से सांस लेती है ? -- गिल से

5. नेत्र दान में से दानकर्ता की आँख का कौन- सा भाग प्रयोग में आता है? -- कॉर्निया (Cornea)

6. भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ? -- 2.42%

7. दूरी की सबसे बड़ी इकाई क्या है? -- प्रकाश वर्ष

8. अंग्रेजों का पहला संघर्ष किस मुगल शासक से हुआ? -- बहादुरशाह जफर

9. भारत मेँ सर्वाधिक चाँदी उत्पन्न करने वाला प्रदेश कौन सा है ? -- राजस्थान

10. छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी क्या है? -- रायपुर

Geography related question answer

1. राजस्थान में माही कंचन, माही धवल और मेघा किसकी किस्में हैं?– मक्का की

2. सरिस्का कौन से जिले में स्थित है? – अलवर

3. 1927 ई. में कुंवर मदनसिंह के नेतृत्व में किसानों ने कहाँ आन्दोलन किया है? – करौली

4. गागरोन का किला किस नदी के किनारे स्थित है? – कालीसिंध

5. राजस्थान राज्य से लोक सभा में कितने सदस्य चुने जाते हैं? – 25

6. राजस्थान की सर्वाधिक लम्बी सीमा किस राज्य से मिलती है? – मध्य प्रदेश

7. बीहड़ भूमि का सर्वाधिक विस्तार किस जिले में है? – धौलपुर

8. राजस्थान के कितने जिलों को राष्ट्रीय कृषि आयोग ने मरुस्थली जिले माना है? – 12

9. विश्व जनसंख्या 2011-12 में राजस्थान की कुल जनसंख्या का लगभग कितना अंश (प्रतिशत में) है?– 1.00

10. राजस्थान की वन नीति कब घोषित की गई? – 2010

11. 'राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना फेज-II' किस देश की सहायता से प्रारम्भ की गई है? – जापान

12. शुष्क वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है? – जोधपुर

13. सन 1730 में अमृतादेवी के नेतृत्व में विश्नोई समाज के 363 स्त्री पुरुषों ने वृक्षों को कटने से बचाने के लिये
अपने प्राणों की आहुति खेजड़ली में दे दी। खेजड़ली किस जिले में स्थित है? – जोधपुर

14. कृष्ण मृग किस अभयारण्य में पाए जाते हैं? – तालछापर में

15. राजस्थान का वनक्षेत्र का कितना प्रतिशत है? – 9.57%

16. जयपुर फुट क्या है? – कृत्रिम अंग

17. थेवा कला राज्य के किस जिले की पहचान है? – प्रतापगढ़

18. राजस्थान में नमक का उत्पादन कहाँ होता है? – सांभर झील

19. चाँद बावड़ी कहाँ पर स्थिति है? – आभानेरी

20. राजस्थान के 'जलियांवाला बाग' के नाम से विख्यात स्थान मानगढ़ धाम किस जिले में है? – बांसवाड़ा

21. राजस्थान में स्थापित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कहाँ पर स्थित है? – जोधपुर

22. अढ़ाई दिन का झोपड़ा कहाँ पर स्थित है? – अजमेर

23. राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर किस जिले में स्थित है? – सिरोही

24. चित्तौड़गढ़ स्थित विजय स्तम्भ का निर्माण किसने कराया? – राणा कुम्भा

25. जयपुर शहर की योजना किस वास्तुकार ने बनाई थी? – विद्याधर भट्टाचार्य

26. चूहों का मंदिर नाम से विख्यात करनी माता का मंदिर कहाँ पर है? – बीकानेर

27. कुम्भलगढ़ दुर्ग की दीवार की लम्बाई कितनी है? – 36 किमी.

28. राजस्थान में कृषक आंदोलन का प्रारम्भ किस क्षेत्र से हुआ था? – मेवाड़

29. महाराणा प्रताप के समय अकबर ने शाहबाज खाँ को कितनी बार मेवाड़ पर आक्रमण के लिए भेजा? – तीन

30. राजस्थान में किस जिले में नर्मदा नदी का पानी नहर से लाया गया? – जालौर

Important GK question answer

Important GK
(01). अन्तरिक्ष में पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति
उत्तर – मेजर युरी गागरिन (रूस)
(02). अन्तरिक्ष में भेजा जाने वाला प्रथम अन्तरिक्ष शटल
उत्तर – कोलंबिया (अप्रैल, १९९१)
(03). मंगल ग्रह पर उतरने वाला प्रथम अन्तरिक्ष यान
उत्तर – वाइकिंग -१
(04). इंग्लैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री
उत्तर – माग्रेंट थ्रेचर
(05). किसी मुस्लिम देश की प्रथम महिला प्रधान मंत्री
उत्तर – बेनजीर भुट्टो (पाकिस्तान)
(06). विश्व की प्रथम महिला प्रधान मंत्री
उत्तर – एस.भंडारनायके (श्री लंका)
(07). विश्व की प्रथम महिला राष्ट्रपति
उत्तर – इसाबेल पैरो (अर्जेंटीना)
(08). अन्तरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला
उत्तर – बेलेंतिना तेरेश्कोवा (रूस)
(09). एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला
उत्तर – जुंको तेबई (जापान)
(10). ब्रिटेन की पहली रानी
उत्तर – जेन

Friday, 27 November 2015

November 26 significant events: -


😯 🌍26 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-

1996 - मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' को अंतरिक्ष में भेजा (7 नवम्बर); संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में 'आयल फ़ॉर फ़ुड डील' प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
1997 - पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।
1998 - तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया, कंबोडिया के वर्तमान प्रधानमंत्री हुनसेन को औपचारिक रूप से पुन: देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया, माहे (सेशल्स) में इस्रायल की 'लीनोर अबार्गिल' 1998 की 'मिस वर्ल्ड' चुनी गईं।
2001 - नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये; देश में आपातकाल लागू।
2002 - बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।
2006 - इराक बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।
2008 - भारत के मुंबई नगर में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात मुक्त करा लिया।

😯 👶 26 नवंबर को जन्मे व्यक्ति:-

1919 - राम शरण शर्मा - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।
1921- वर्गीज कुरियन, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक
1923 - वी. के. मूर्ति - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र
1926- रवि राय, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
1881 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।

😢26 नवंबर को हुए निधन:-

2014 - तपन राय चौधरी - प्रसिद्ध इतिहासकार।

🎆🎇26 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:-
🌾🍂विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस
🎓Law Day विधि दिवस

Physics related question answer

1. किसी खोखले चालक के भीतर विद्युत क्षेत्र क्या होता है? – शून्य

2. तड़ित चालक का आविष्कार किसने किया? – बेंजामिन फ्रेंकलिन ने

3. यदि किसी परिपथ में धारा का प्रवाह सदैव एक ही दिशा में होता रहता है, तो इसे क्या कहते हैं? – दिष्ट धारा (Direct Current - D.C.)

4. यदि किसी परिपथ में धारा का प्रवाह एकांतर क्रम में समान्तर रूप से आगे-पीछे होता रहे, तो ऐसी धारा को क्या कहा जाता है? – प्रत्यावर्ती धारा (Alternating Current - A.C.)

5. वोल्टीय सेल किस प्रकार के सेल का उदाहरण है? – प्राथमिक सेल
.....

Countries Sahara Desert Covers tricks in hindi


(Trick: अचमल मामा सूट
पनामा )
1. अ- अल्जीरिया(Algeria)
2. च- चाड(Chad)
3. म- मिश्र(Egypt)
4. ल- लीबिया(Libya)
5. मा- मरितोनिया(Mauritania)
6. मा- माली(Mali)
7. सू- सूडान(Sudan)
8. ट- ट्यूनीशिया(Tunisia)
9. प- पश्चिमी सहारा(Western Sahara)
10. ना- नाइजर(Niger)
11. मा- मोरोक्को(Morocco)

The structure of the Earth

पृथ्वी की संरचना
1. पृथ्वी का कितना प्रतिशत भाग जल से ढका है ?
►-दो तिहाई भाग (71 प्रतिशत)
2. पृथ्वी की उत्पत्ति कब हुई ?
►-करीब 4.6 अरब वर्ष पहले
3. पृथ्वी का आकार कैसा है ?
►-चपटा दीर्घवृत्त (oblate spheroid/ellipsoid)
4. पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास उसके विषुवतीय व्यास से
कितना
कम है ?
►-42 किलोमीटर
5. किसने साबित किया पृथ्वी नारंगी के समान है ?
►-सर आइजक न्यूटन
6. किसने पृथ्वी के आकार को नारंगी के बजाय
नाशपती की
तरह बताया ?
►-जेम्स जीन
7. पृथ्वी के अंदर के हिस्से को कितने भागों में बांटा
गया है ?
►-तीन भाग- 1. भू-पर्पटी (crust) 2. आवरण
(mantle)
3. केंद्रीय भाग (core)
8. पृथ्वी के ऊपरी भाग को क्या कहते हैं ?
►-भू- पर्पटी या भूपटल
9. भूपटल कितने बड़े क्षेत्र में फैला है ?
►-34 किलोमीटर अंदर
10. भूपटल मुख्य रूप से किससे बना है ?
►-अवसादी और ग्रेनाइट चट्टान
11. भूपटल की रचना किन पदार्थों से हुई ?
►-सियाल और सीमा । ये भूपटल के भाग हैं ।
12. सियाल शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने
किया था ?
►-डेली

General knowledge in hindi

भारत का राष्ट्रीय ध्वज - तिरंगा
भारत का राष्ट्रीय गान - जन-गन-मन
भारत का राष्ट्रीय गीत - वन्दे मातरम्
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह - अशोक स्तम्भ
भारत का राष्ट्रीय पंचांग - शक संवत
भारत का राष्ट्रीय वाक्य - सत्यमेव जयते
भारत की राष्ट्रीयता -
भारतीयता
भारत की राष्ट्र भाषा - हिंदी
भारत की राष्ट्रीय लिपि - देव
नागरी
भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत - हिंद देश
का प्यारा झंडा
भारत का राष्ट्रीय नारा - श्रमेव जयते
भारत की राष्ट्रीय विदेशनीति -
गुट निरपेक्ष
भारत का राष्ट्रीय पुरस्कार - भारत रत्न
भारत का राष्ट्रीय सूचना पत्र - श्वेत पत्र
भारत का राष्ट्रीय वृक्ष - बरगद
भारत की राष्ट्रीय मुद्रा - रूपया
भारत की राष्ट्रीय नदी - गंगा
भारत का राष्ट्रीय पक्षी - मोर
भारत का राष्ट्रीय पशु - बाघ
भारत का राष्ट्रीय फूल - कमल
भारत का राष्ट्रीय फल - आम
भारत की राष्ट्रीय योजना - पञ्च
वर्षीय योजना
भारत का राष्ट्रीय खेल - हॉकी
भारत की राष्ट्रीय मिठाई -
जलेबी
भारत के राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी
(गणतंत्र दिवस) और 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)
प्लीज एक काम करे इसे शेयर जरूर करे इससे हमारे
एडमिन का होसला बढ़ेभारत का संक्षिप्इतिहास
563 : गौतम बुद्ध का जन्म
540 : महावीर का जन्म
327-326 : भारत पर एलेक्जेंडर का हमला। इसने भारत और
यूरोप के बीच एक भू-मार्ग खोल दिया
313 : जैन परंपरा के अनुसार चंद्रगुप्त का राज्याभिषेक
305 : चंद्रगुप्त मौर्य के हाथों सेल्युकस की पराजय
273-232 : अशोक का शासन
261 : कलिंग की विजय
145-101 : एलारा का क्षेत्र, श्रीलंका के चोल राजा
58 : विक्रम संवत् का आरम्भ
78 : शक संवत् का आरम्भ
120 : कनिष्क का राज्याभिषेक
320 : गुप्त युग का आरम्भ, भारत का स्वर्णिम काल
380 : विक्रमादित्य का राज्याभिषेक
405-411 : चीनी यात्री
फाहयान की यात्रा
415 : कुमार गुप्त-1 का राज्याभिषेक
455 : स्कंदगुप्त का राज्याभिषेक
606-647 : हर्षवर्धन का शासन
712 : सिंध पर पहला अरब आक्रमण836 : कन्नौज के भोज
राजा का राज्याभिषेक
985 : चोल शासक राजाराज का राज्याभिषेक
998 : सुल्तान महमूद का राज्याभिषेक
1000 से 1499
1001 : महमूद गजनी द्वारा भारत पर पहला
आक्रमण, जिसने पंजाब के शासक जयपाल को हराया था
1025 : महमूद गजनी द्वारा सोमनाथ मंदिर का विध्वंस
1191 : तराई का पहला युद्ध
1192 : तराई का दूसरा युद्ध
1206 : दिल्ली की गद्दी पर
कुतुबुद्दीन ऐबक का राज्याभिषेक
1210 : कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु
1221 : भारत पर चंगेज खान का हमला (मंगोल का आक्रमण)
1236 : दिल्ली की गद्दी पर
रजिया सुल्तान का राज्याभिषेक
1240 : रजिया सुल्तान की मृत्यु
1296 : अलाउद्दीन खिलजी का हमला
1316 : अलाउद्दीन खिलजी
की मृत्यु
1325 : मोहम्मद तुगलक का राज्याभिषेक
1327 : तुगलकों द्वारा दिल्ली से दौलताबाद और फिर
दक्कन को राजधानी बनाया जाना
1336 : दक्षिण में विजयानगर साम्राज्य की स्थापना
1351 : फिरोजशाह का राज्याभिषेक
1398 : तैमूरलंग द्वारा भारत पर हमला
1469 : गुरुनानक का जन्म
1494 : फरघाना में बाबर का राज्याभिषेक
1497-98 : वास्को-डि-गामा की भारत की
पहली यात्रा (केप ऑफ गुड होप के जरिए भारत
तक समुद्री रास्ते की खोज)
1500 से 1799
1526 : पानीपत की पहली
लड़ाई, बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराया- बाबर द्वारा
मुगल शासन की स्थापना
1527 खानवा की लड़ाई, बाबर ने राणा सांगा को हराया
1530 : बाबर की मृत्यु और हुमायूं का राज्याभिषेक
1539 : शेरशाह सूरी ने हुमायूं का
हराया और भारतीय का सम्राट बन गया
1540 : कन्नौज की लड़ाई
1555 : हुमायूं ने दिल्ली की
गद्दी को फिर से हथिया लिया
1556 : पानीपत की दूसरी
लड़ाई
1565 : तालीकोट की लड़ाई
1576 : हल्दीघाटी की
लड़ाई- राणा प्रताप ने अकबर को हराया
1582 : अकबर द्वारा दीन-ए-इलाही
की स्थापना
1597 : राणा प्रताप की मृत्यु
1600 : ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना
1605 : अकबर की मृत्यु और जहाँगीर
का राज्याभिषेक
1606 : गुरु अर्जुन देव का वध
1611 : नूरजहाँ से जहांगीर का विवाह
1616 : सर थॉमस रो ने जहाँगीर से मुलाकात
की
1627 : शिवाजी का जन्म और जहांगीर
की मृत्यु
1628 : शाहजहां भारत के सम्राट बने
1631 : मुमताज महल की मृत्यु
1634 : भारत के बंगाल में अंग्रेजों को व्यापार करने
की अनुमति दे दी गई
1659 : औरंगजेब का राज्याभिषेक, शाहजहाँ को कैद कर लिया
गया
1665 : औरंगजेब द्वारा शिवाजी को कैद कर लिया गया
1680 : शिवाजी की मृत्यु
1707 : औरंगजेब की मृत्यु
1708 : गुरु गोबिंद सिंह की मृत्यु
1739 : नादिरशाह का भारत पर हमला
1757 : प्लासी की लड़ाई, लॉर्ड क्लाइव
के हाथों भारत में अंग्रेजों के राजनीतिक शासन
की स्थापना 1761पानीपत की
तीसरी लड़ाई, शाहआलम
द्वितीय भारत के सम्राट बने
1764 : बक्सर की लड़ाई
1765 : क्लाइव को भारत में कंपनी का गर्वनर
नियुक्त किया गया
1767-69 : पहला मैसूर युद्ध
1770 : बंगाल का महान अकाल
1780 : महाराजा रणजीत सिंह का जन्म
1780-84 : दूसरा मैसूर युद्ध
1784 : पिट्स अधिनियम
1793 : बंगाल में स्थायी बंदोबस्त
1799 : चौथा मैसूर युद्ध- टीपू सुल्तान
की मृत्यु
1800 – 1900संपादित करें
1802 : बेसेन की संधि
1809 : अमृतसर की संधि
1829 : सती प्रथा को प्रतिबंधित किया गया
1830 : ब्रह्म समाज के संस्थापक राजाराम मोहन राय
की इंग्लैंड की यात्रा
1833 : राजाराम मोहन राय की मृत्यु
1839 : महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु
1839-42 : पहला अफगान युद्ध
1845-46 : पहला अंग्रेज-सिक्ख युद्ध
1852 : दूसरा अंग्रेज-बर्मा युद्ध
1853 : बांबे से थाने के बीच पहली रेलवे
लाइन और कलकत्ता में टेलीग्राफ लाइन
खोली गई
1857 : स्वतंत्रता का पहला संग्राम (या सिपाही
विद्रोह)
1861 : रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म
1869 : महात्मा गांधी का जन्म
1885 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
की स्थापना
1889 : जवाहरलाल नेहरु का जन्म
1897 : सुभाष चंद्र बोस का जन्म
1900 से भारत की स्वतंत्रतता तक
1904 : तिब्बत की यात्रा
1905 : लॉर्ड कर्जन द्वारा बंगाल का पहला बंटवारा
1906 : मुस्लिम लीग की स्थापना
1911 : दिल्ली दरबार- ब्रिटिश के राजा और
रानी की भारत यात्रा- दिल्ली
भारत की राजधानी बनी
1916 : पहले विश्व युद्ध की शुरुआत
1916 : मुस्लिम लीग और कांग्रेस द्वारा लखनऊ
समझौते पर हस्ताक्षर
1918 : पहले विश्व युद्ध की समाप्ति
1919 : मताधिकार पर साउथबरो कमिटी, मांटेग्यू-चेम्
सफोर्ड सुधार- अमृतसर में जालियाँवाला बाग हत्याकांड
1920 : खिलाफत आंदोलन की शुरुआत
1927 : साइमन कमीशन का बहिष्कार, भारत में
प्रसारण की शुरुआत
1928 : लाला लाजपतराय की मृत्यु (शेर-ए-पंजाब)
1929 : लॉर्ड ऑर्वम समझौता, लाहौर कांग्रेस में पूर्ण स्वतंत्रता
का प्रस्ताव पास
1930 : सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत-
महात्मा गांधी द्वारा दांडी मार्च (अप्रैल 6,
1930)
1931 : गांधी-इर्विन समझौता
1935 : भारत सरकार अधिनियम पारित
1937 : प्रांतीय स्वायतता, कांग्रेस मंत्रियों का
पदग्रहण
1941 : रबीन्द्रनाथ टैगोर की मृत्यु, भारत
से सुभाष चंद्र बोस का पलायन
1942 : क्रिप्स मिशन के भारत आगमन पर भारत छोड़ो आंदोलन
की शुरुआत
1943-44 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने
प्रांतीय आजाद हिंदू हुकूमत, भारतीय
राष्ट्रीय सेना की स्थापना की
और बंगाल में अकाल
1945 : लाल किले में आईएनए का ट्रायल, शिमला समझौता और
द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति
1946 : ब्रिटिश कैबिनेट मिशन की भारत यात्रा- केंद्र
में अंतरिम सरकार का गठन
1947 : भारत का विभाजन व स्वतंत्रता
आजादी के बाद का इतिहास इस प्रकार है
1947 : 15 अगस्त को देश को अंग्रेजों की
गुलामी से निजात मिली।
1948 : 30 जनवरी को महात्मा गाँधी
की हत्या। इसी वर्ष भारतीय
हॉकी टीम ने लंदन ओलिंपिक में स्वर्ण
पदक जीता।
1950 : 26 जनवरी को भारत गणतंत्र बना। संविधान
लागू।
1951 : देश की पहली
पंचवर्षीय योजना लागू।
1952 : देश में पहले आम चुनाव। कांग्रेस 489 में से 364
सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज।
हेलसिंकी ओलिंपिक में भारतीय
हॉकी टीम को स्वर्णिम सफलता।
1954 : भारत और चीन के बीच
पंचशील समझौता।
1956 : राज्यों का पुनर्गठन।
1960 : भारत और पाकिस्तान में सिंधु जल समझौता।
1962 : अक्टूबर में चीन ने भारत पर हमला किया।
नवंबर में चीन का दूसरा हमला। आजादी
की फिजा में साँस ले रहे देश के युवकों के लिए
पहली गंभीर चुनौती।
1963 : भारत ने पहला रॉकेट प्रक्षेपण किया।
1964 : जवाहरलाल नेहरू की मौत। लालबहादुर
शास्त्री प्रधानमंत्री बने।
1965 : कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के
बीच दूसरी जंग।
1966 : लालबहादुर शास्त्री का निधन। इंदिरा
गाँधी देश की पहली महिला
प्रधानमंत्री बनीं। ऑपरेशन फ्लड
की शुरुआत।
1967 : हरित क्रांति की शुरुआत।
1969 : कांग्रेस का विभाजन। बैंकों का राष्ट्रीयकरण।
पहली सुपरफास्ट रेलगाड़ी
राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से हावड़ा
के बीच दौड़ी। रेलवे की एक
बड़ी उपलब्धि।
1971 : भारत और पाकिस्तान के बीच जंग। बांग्लादेश
का उदय। पाकिस्तान की करारी हार।
1972 : भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता।
1974 : 18 मई 1974 को पोखरन में परमाणु
परीक्षण कर भारत छठी परमाणु ताकत
बना।
1975 : प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने देश में
आपातकाल की घोषणा की। जयप्रकाश
नारायण, जॉर्ज फर्नांडीस और अटलबिहारी
वाजपेयी सहित कई विपक्षी नेता
गिरफ्तार। प्रेस की आजादी पर प्रतिबंध।
भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट का प्रक्षेपण। फिल्म शोले
ने बॉक्स आफिस के सारे कीर्तिमान तोड़े।
1976 : भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता
एक्सप्रेस शुरू।
1977 : कांग्रेस की हार के बाद देश में
पहली गैर कांग्रेसी सरकार
बनी। आंध्रप्रदेश में समुद्री तूफान 35
हजार की मौत।
1978 : भारत की पहली
परखनली शिशु दुर्गा (कनुप्रिया अग्रवाल) का जन्म।
1979 : अनुभव के अभाव में पहली गैर
कांग्रेसी सरकार का पतन। वंचितों और
पीड़ितों की मदद के लिए मदर टेरेसा को
नोबेल पुरस्कार।
1980 : विमान दुर्घटना में संजय गाँधी की
अप्रत्याशित मौत। राजीव गाँधी का
भारतीय राजनीति में पदार्पण। प्रकाश
पादुकोण ने भारत के लिए पहली बार आल इंग्लैंड
ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता। मास्को ओलिंपिक में
भारत को हॉकी का स्वर्ण।
1981 : टोमोरिल का संश्लेषण कर भारतीय चिकित्सा
विज्ञानियों ने बड़ी सफलता हासिल की।
1982 : भारत ने नवें एशियाई खेलों का सफल आयोजन किया। देश
में रंगीन टेलीविजन की
शुरुआत।
1983 : भारतीय क्रिकेट टीम ने
वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार
विश्वकप जीता। भारत का अपना पहला
बहुउद्देश्यीय संचार और मौसम उपग्रह
इन्सेट-1बी प्रक्षेपित। मारुति-800 सड़कों पर
उतरी।
1984 : ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत आतंकवादियों के सफाए के
लिए स्वर्ण मंदिर में सेना का प्रवेश। सिख अंगरक्षक के हाथों
प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की
हत्या। देश भर में सिख विरोधी दंगे। भोपाल में यूनियन
कार्बाइड संयंत्र में जहरीली गैस के रिसाव
से हजारों की मौत। राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले
पहले भारतीय बने।
1985 : दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन
की स्थापना। भारतीय क्रिकेट
टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व क्रिकेट श्रृंखला
जीती। कनाडा के टोरंटो से मुंबई आ रहा
एयर इंडिया का विमान 329 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त।
1986 : नई शिक्षा नीति लागू चेन्नई में एड्स का
पहला मामला सामने।
1987 : बोफोर्स तोप सौदे को लेकर राजीव
गाँधी दागदार। भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन
आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैंपियन।
1988 : सतह से सतह पर मार करने वाले पृथ्वी
प्रक्षेपास्त का सफल परीक्षण।
1990 : मंडल आयोग की सिफारिशें लागू। देश में केबल
और सैटेलाइट टेलीविजन की शुरुआत।
1991 : श्रीपेरूंबदूर में आत्मघाती हमले
में राजीव गाँधी की मौत। देश में
आर्थिक सुधारों की शुरुआत। देश के पहले सुपर
कंप्यूटर परम का निर्माण।
1992 : अयोध्या में विवादित ढाँचा ध्वस्त। शेयर बाजार में हर्षद
मेहता का हजारों करोड़ रुपए का घोटाला।
1993 : मुंबई में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट सैकड़ों की
मौत। भारत में निजी विमान सेवा का संचालन शुरू।
1994 : सुष्मिता सेन ने ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब
जीता। ऐश्वर्य राय विश्व सुंदरी
बनीं। पीएसएलवी
की सफल उड़ान।
1995 : देश में मोबाइल सेवा शुरू।
1997 : मदर टेरेसा का देहांत। पहली
भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना
चावला कोलंबिया से अंतरिक्ष रवाना।
1998 : भारत ने एक और परमाणु परीक्षण किया।
पश्चिमी देशों की भृकुटी
तनी।
1999 : भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता
की कोशिशों के बीच कारगिल में भारत और
पाकिस्तान की सेना में फिर टकराव। पाकिस्तान
की करारी हार। इंडियन एयरलाइंस का
अगवा विमान तीन आतंकवादियों की रिहाई
के बाद छोड़ा गया।
2001 : देश के लोकतंत्र के हस्ताक्षर संसद भवन पर
आतंकी हमला। गुजरात में भूकंप। हजारों
की मौत।
2002 : गोधरा रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस
पर हमले के बाद गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा। गुजरात के
अक्षरधाम मंदिर पर हमला। दिल्ली मेट्रो
की शुरुआत।
2003 : अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर लौट रहा कोलंबिया
दुर्घटनाग्रस्त। कल्पना चावला की मौत।
2004 : सुनामी के कहर से दक्षिण भारत के राज्यों
में भीषण तबाही। 35 हजार
की मौत। राज्यवर्धनसिंह राठौर ने एथेंस ओलिंपिक
की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत के लिए
पहला व्यक्तिगत रजत जीता।
2005 : जम्मू-कश्मीर में प्रलंयकारी
भूकंप में हजारों लोगों की मौत। लाखों बेघर।
2006 : मुंबई में श्रृंखलाबद्ध बम धमाके सैकड़ों की
मौत।
2007 : प्रतिभा पाटिल देश में पहली महिला राष्ट्रपति
बनी। अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण परमाणु करार।

Major nickname -:

प्रमुख उपनाम -:
1) वाल्मीक़ि - आदिकवि
2) स्वयंभू - अपभ्रंश का वाल्मीकि
3) सैयद इब्राहिम - रसखान
4) तुलसीदास - मानस का हंस / लोकनायक
5) केशवदास - कठिन काव्य का प्रेत
6) घनानंद - प्रेम की पीर का कवि
7) सदासुख लाल - नियाज़
8) बद्रीनारायण - प्रेमघन
9) भारतेन्दू - हिंदी नवजागरण का अग्रदूत
10)महादेवी वर्मा - आधुनिक युग की मीरा
11) पन्त - प्रकृति का सुकुमार कवि
12) माखन लाल -एक भारतीय आत्मा
13) गया प्रसाद शुक्ल - स्नेही/ त्रिशूल/तरंगी/अलमस्त
14)राजा शिवप्रसाद - सितारे हिन्द
15) सूर्यकान्त त्रिपाठी - निराला / महाप्राण
16) गोपाल शरण- नेपाली
17) हरिवंश राय - हालावादी/निराशावादी
18) सच्चिदानंद - अज्ञेय/ कठिन गद्य का प्रेत
19) उपेन्द्रनाथ - अश्क
20) पाण्डेय बेचन- उग्र
21) भवानी प्रसाद - कविता का गांधी
22) सियारामशरण - हिंदी साहित्य का बापू
23) प्रेमचन्द - कहानी सम्राट/ जीवनी कलम का सिपाही/ कलम का मजदूर / भारत का मेक्सिगोर्क
24) विद्यापति - मैथिल कोकिल/अभिनव जयदेव/कवि शेखर/ सरस कवि/ खेलन कवि/ कवि रंजन
25) सूरदास - पुष्टि मार्ग का जहाज/ अष्टछाप का जहाज/ वात्सल्य रस का सम्राट/ खंजन नयन
26) जगन्नाथ दास - रत्नाकर और "जकी " उपनाम से उर्दू में लिखते थे!!

Thursday, 26 November 2015

Interesting facts of animals

रोचक जानकारी
* हाथी अपनी सूंड में 5 लीटर तक पानी रख
सकता है ।
* अफ्रीकी हाथी के मुंह में केवल चार ही दांत
होते हैं ।
* मधुमक्खी 20 लाख फूलों का रस पी सकती है। और उसके बाद मात्र 45 किलो ही शहद
बनाती है।
* व्हेल मछली उलटी दिशा में नहीं तैर
सकती।
* समुद्र मे गहरा गोता लगाने के लिए
मगरमच्छ कभी-कभी भारी पत्थर भी निगल लेता है।
* शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता है,
लेकिन वह गेंडे और हाथी से कभी भी लड़ना
नहीं चाहता।
* टिड्डे का खून सफेद रंग का होता है।
* कुत्ते की श्रवणशक्ति यानी सुनने की क्षमता मनुष्य से 9 गुना अधिक तेज होती
है।
* हिपोपोटोमास (दरियाई घोडे) उन बहुत
कम जानवरों में से एक है, जो पानी में बच्चों
को जन्म देते हैं।
* ब्लू व्हेल की हृदय एक मिनट में मात्र 9 बार ही धड़कता है।
* घोङे खडे-खडे ही नींद लेते हैं।
* बंदर हमेशा केला छीलकर खाते हैँ ।

Science related question answer

विज्ञान संबंधी Questions
===================
• ‘बर्ड फ्लू’ और ‘स्वाइन फ्लू’ के विषाणु का
नाम बताएं?
☞क्रमश: H5 N1 व H1N1
• प्राथमिक रंग ( Primary Colours) होते हैं?
☞नीला, लाल, हरा
• बायोडीजल बनाने में किस वनस्पति का उपयोग
किया जाता है?
☞रतनजोत ( जेटरोफा)
• जल का शुह्तम रूप हैं?
☞वर्षा का जल
• वर्षा की बूँदें किसके कारण गोल हो जाती
हैं?
☞पृष्ठ तनाव के कारण
• फलों को पकाने के लिए किस गैस का प्रयोग
किया जाता हैं?
☞ऐसीटिलीन
• बरगद के पेड़ के तने से नीचे लटकने
वाली
मोटी
जड़ें क्या कहलाती है?
☞स्तम्भ मूल
• कौन-सी गैस नोबल गैस कहलाती हैं?
☞हीलियम
• भोपाल गैस दुर्घटना में कौन-सी गैस रिसी
थी?
☞मिथाइल आइसो सायनेट
• गोताखोर किस गैसों के मिश्रण से सा°स लेते हैं?
☞ऑक्सीजन तथा हीलियम

Interesting facts in hindi

रोचक तथ्य
1. भारतीय मसालों के लोकप्रिय निर्माता और निर्यातक
प्रतिष्ठान M.D.H का पूरा नाम महाशियाँ दी
हट्टी है।
2. जलेबी भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान के साथ-
साथ लगभग सभी अरब देशों में भी खूब
शौक से खाई जाती है।
3. मंगलकारक स्वस्तिक शब्द सु+अस+क से बना है। ‘सु’ का
अर्थ है अच्छा, ‘अस’ का ‘सत्ता’ या ‘अस्तित्व’ और ‘क’ का
करने वाला।
4. Yahoo,com का नाम पहले “जेरीज गॉइड टू
वर्ल्ड वाइड वेब” था अप्रैल 1998 में इसे बदल कर
Yahoo,com कर दिया गया।
5. सबसे पहली घड़ी 1904
ईसवी में बनाई गई थी.
6. लॉस वेगास मानव द्वारा बनाया गया ऐसा स्थान है जो अंतरिक्ष से
सबसे ज्यादा चमकीला दिखता है.
7. ‘कराटे’ का मतलब है ‘खाली हाथ’.
8. बिजली गिरने से जो लोग मारे जाते है उन्में से 80
प्रतीशत पुरूष होते है.
9. अफरीका में शेरों से ज्यादा लोग, मगरमच्छो द्वारा मारे
जाते है.
10. किसी झंड़े के pole के ऊपर जो गेंद
लगी होती है उसे ‘truck’ कहते है.

11. 80 प्रतीशत चोरीया 13 से 21 साल
की उम्र के बीच के लोग करते है.
12. पैटरोल के बाद, कोफी ऐसी वस्तु है
जो सबसे ज्यादा खरीदी-बेची
जाती है.
13. सबसे आम गाया जाने वाला गाना Happy birthday है.
14. हर साल 13 लोग वैंडिंग मशीन के उपयोग करने
पर मारे जाते है. सिक्का डालने पर ग्राहको को माल बेच देने
वाली मशीन को ही वैंडिंग
मशीन कहते है.
15. रोम शहर को हर महाद्वीप में रोम
ही कहा जाता है.
16. आईसलैंड में पालतु कुत्ता रखना कानुन के विरूद्ध है.
17. Righted-handed लोग औसतन left-handed लोगों से 9
साल ज्यादा जीते हैं.
18. वर्तमान युग की 7 अरब आबादी
सदी के अंत तक 20 अरब तक पहुँच
जायगी.
19. शहद एक एकलौता ऐसा खाद्य पदार्थ है जो कि हजारों सालों
तक खराब नही होता. मिसर के पिरामिडों में फैरो
बादशाह की क्रब में पाया गया शहद जब
खोजी वैज्ञानिकों द्वारा चखा गया तब भी
वह उतना ही स्वादिस्ट था. बस उसे थोडा गरम करने
की जरूरत थी.
20. Coca-Cola का रंग हरा होगा ,अगर उस में रंग देने वाला
पदार्थ न मिलाया जाए.

Wednesday, 25 November 2015

Important events of September 24


24 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

• 1524 - यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।
• 1889 - भारत में पहला मनोरंजन पार्क एसेल वर्ल्‍ड मुम्बई में खोला गया।
• 1921 - नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
• 1996 - ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न।
• 2000 - विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
• 2003 - अमेरिकी विदेश विभाग ने 30 जून, 2004 को इराक में सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू की।
• 2005 - यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
• 2006 - शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार।
• 2007 - मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।
• 2008 - जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अन्तिम चरण में 55% वोट पड़े।

24 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

• 1880 - भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया - प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार।
• 1914 - बाबा आम्टे - विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात।
• 1924 - मुहम्मद रफ़ी, भारतीय गायक।
• 1959 - अनिल कपूर, भारतीय अभिनेता।
• 1892 - बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार
• 1930 - उषा प्रियंवदा, पत्रकार एवं साहित्यकार
• 1924 - नारायण भाई देसाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र
24 दिसंबर को हुए निधन

• 1987 - एम. जी. रामचन्द्रन - तमिल अभिनेता और राजनेता।
• 1988 - जैनेन्द्र कुमार, हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार

24 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
• राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

Tuesday, 24 November 2015

Jivan Ki sachhai

रात के समय एक दुकानदार अपनी दुकान बन्द ही कर रहा था कि एक कुत्ता दुकान में आया । उसके मुॅंह में एक थैली थी। जिसमें सामान की लिस्ट और पैसे थे। दुकानदार ने पैसे लेकर सामान उस थैली में भर दिया। कुत्ते ने थैली मुॅंह मे उठा ली और चला गया।
दुकानदार आश्चर्यचकित होके कुत्ते के पीछे पीछे गया ये देखने की इतने समझदार कुत्ते का मालिक कौन है।
कुत्ता बस स्टाॅप पर खडा रहा। थोडी देर बाद एक बस आई जिसमें चढ गया। कंडक्टर के पास आते ही अपनी गर्दन आगे कर दी। उस के गले के बेल्ट में पैसे और उसका पता भी था। कंडक्टर ने पैसे लेकर टिकट कुत्ते के गले के बेल्ट मे रख दिया। अपना स्टाॅप आते ही कुत्ता आगे के दरवाजे पे चला गया और पूॅंछ हिलाकर कंडक्टर को इशारा कर दिया। बस के रुकतेही उतरकर चल दिया।
दुकानदार भी पीछे पीछे चल रहा था। कुत्ते ने घर का दरवाजा अपने पैरोंसे २-३ बार खटखटाया। अन्दरसे उसका मालिक आया और लाठीसे उसकी पीटाई कर दी।
दुकानदार ने मालिक से इसका कारण पूछा । मालिक बोला "साले ने मेरी नीन्द खराब कर दी। चाबी साथ लेके नहीं जा सकता था गधा।"
जीवनकी भी यही सच्चाई है। लोगों की अपेक्षाओं का कोई अन्त नहीं है।

Bihar election 2015 result


1.नीतीश कुमार - मुख्‍य मंत्री - गृह,सामान्‍य प्रशासन व सूचना-जनसंपर्क
2.तेजस्‍वी यादव - उप मुख्‍य मंत्री - पथ निर्माण,भवन निर्माण व पिछड़ा-अतिपिछड़ा कल्‍याण
3.तेज प्रताप यादव - स्‍वास्‍थ्‍य,लघु सिंचाई,पर्यावरण
4.अब्‍दुल बारी सिद्दीकी - वित्‍त
5.विजेन्‍द्र प्रसाद यादव - ऊर्जा
6.ललन सिहं - जल संसाधन
7.मंजू वर्मा -समाज कल्‍याण
8.मदन मोहन झा - राजस्‍व व भूमि सुधार
9.मदन सहनी - खाद्य आपूर्ति
10.अशोक चौधरी -शिक्षा व आईटी
11.विजय प्रकाश - श्रम संसाधन
12.राम विचार राय - कृषि
13.कपिलदेव कामत -पंचायती राज
14. संतोष निराला - एससी-एसटी कल्‍याण
15.अब्‍दुल जलील मस्‍तान - उत्‍पाद व निबंधन
16.अब्‍दुल गफूर - अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण
17.चंद्रिका राय - परिवहन
18.महेश्‍वर हजारी - नगर विकास
19.चंद्रशेखर - आपदा प्रबंधन
20.जय कुमार सिंह - इंडस्‍ट्री व साइंस टेक्‍नोलॉजी
21.अनीता देवी - पर्यटन
22.अवधेश सिंह - पश्‍ाुपालन
23.मुनेश्‍वर चौधरी - खान व भूतत्‍व
24.कृष्‍णनंदन वर्मा - पीएचईडी व कानून
25.खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद - गन्‍ना उद्योग

Current affairs 2015 G20 summit in Hindi Notes

करेंट अफेयर्स जी-20 शिखर सम्मेलन
तुर्की के अंताल्या में 15-16 नवम्बर को जी-20 देशों का 10वां शिखर सम्मलेन आयोजित हुआ, जिसमें सदस्य देशों ने पेरिस में हुए बर्बर आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करने और आतंक के वित्तीय स्रोतों को समाप्त करने का संकल्प व्यक्त किया।
अंताल्या शिखर सम्मेलन में पहली बार जी-20 देशों के नेताओं ने आर्थिक व कारोबारी विषयों से इतर एक बयान जारी किया और पेरिस हमलों की भर्त्सना करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संकल्प व्यक्त किया। तुर्की के राष्ट्रपति रिसेफ तायिक एर्दोगन की ओर से दिए गए रात्रिभोज के दौरान ‘वैश्विक चुनौतियां: आतंकवाद और पलायन’ विषय पर बयान का आधार तय हुआ।
इस मौके पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कि कई देश आतंक को ‘राज्य की नीति के उपकरण’ के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें अलग-थलग किए जाने की जरूरत है, साथ ही आतंक के वित्त पोषण को आपराधिक कार्य करार दिया जाना चाहिए। हमारे पास आतंकवाद से निपटने के लिए समग्र वैश्विक रणनीति नहीं है। और हमारे पास जो साधन हैं, उनका हम उपयोग हम चुनिंदा तौर पर करते हैं।
⇒ दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन पर जारी संयुक्त बयान में इस बात को रेखांकित किया गया कि नेताओं ने इसकी फिर से पुष्टि की कि आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता या जातीय समूहों से नहीं जोड़ा जा सकता।
⇒ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित जी-20 के सभी नेताओं ने पेरिस पर हुए बर्बर हमले की निंदा की और इस बात को दोहराया कि आतंकवाद से लड़ने के लिए वे एक रहेंगे।
⇒ विदेशी आतंकी लड़ाकों के बढ़ते प्रवाह पर चिंता प्रकट करते हुए जी-20 देशों के नेताओं ने मांग की कि इसे रोकने के लिए सीमा नियंत्रण और हवाई सुरक्षा को कड़ा किया जाए।
⇒ इस बात पर जोर दिया गया कि आतंकवादियों के वित्त पोषण के स्रोतों को खत्म करने के लिए और उनकी संपत्तियों को जब्त करने के लिए जी-20 के देश सूचनाओं के आदान-प्रदान संबंधी आपसी सहयोग को बनाए रखेंगे।
सम्मेलन में आतंकवाद और आतंकवाद के वित्त पोषण के खिलाफ सख्त लक्षित वित्तीय प्रतिबंध व्यवस्था बनाने की अपील की गई।
इसमें सभी क्षेत्रों में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) को सुगम तरीके से लागू करना शामिल है.
एफएटीएफ की प्रासंगिक सिफारिशों को लागू करना जारी रखा जाएगा।
एफएटीएफ को सुझाव दिया गया कि वह आतंकवाद से लड़ने के लिए उसके लक्षित वित्तीय पोषण के स्रोतों को चिन्हित करके वित्तीय प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानूनी ढांचा तैयार करे।
अंताल्या घोषणा में वैश्विक पलायन की समस्या का भी उल्लेख किया गया और सभी देशों से इस समस्या का समाधान करने की अपील की गई।
जी-20 देशों के नेताओं ने फैसला किया कि वे मिलकर संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र और मानवाधिकार कानूनों, अंतरराष्ट्रीय शरणार्थी कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून जैसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप आतंकवाद को रोकने और उसे समाप्त करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्तावों और संयुक्त राष्ट्र वैश्विक आतंकवाद निरोधक रणनीति व अन्य प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय संधियों के दायरे में सहयोग करने की बात भी कही गई।

Novemver 2015 Current affaires India and Indonesia agreed to enhance bilateral cooperation

करेंट अफेयर्स
भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमत
इण्डोनेशियाई उपराष्ट्रपति के निमंत्रण पर गए भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अपनी हालिया इंडोनेशिया यात्रा के दौरान अपने समकक्ष जुसुफ कल्ला से मुलाकात की जिसमें द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और विस्तारित करने के साथ ही दोनों देशों के बीच निजी क्षेत्र के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई।
भारत और इंडोनेशिया ने अक्षय ऊर्जा और संस्कृति के क्षेत्र में दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने आतंकरोधी और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
भारत और इंडोनेशिया ने कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर सहमति जताई, जिसमें जलवायु परिवर्तन, समुद्री सुरक्षा और दक्षिण चीन सागर में समुद्र की स्वतंत्रता का मामला शामिल है।
भारत और इंडोनेशिया दोनों ने 2030 तक क्रमश: 35 प्रतिशत और 29 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन कम करने की प्रतिबद्धता जताई।
सांस्कृतिक क्षेत्र में भारत ने इस वर्ष की शुरुआत में इंडोनेशिया के सहयोग से 'शहाबत इंडिया' (इंडोनेशिया में भारत उत्सव) आयोजित किया था ।
भारत और इंडोनेशिया ने द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश बढ़ाने तथा वर्तमान तंत्रों की गहनता के जरिए रक्षा एवं आतंकरोधी क्षेत्र में सहयोग में विस्तार करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
भारत और इंडोनेशिया जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक सुरक्षा एवं समुद्रों की स्वतंत्रता सहित विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर साझा विचार रखते हैं।
भारत ने इंडोनेशिया के आसियान के सबसे बड़े सदस्य होने के नाते भारत अपनी ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के एक हिस्से के रूप में आसियान सदस्य देशों के साथ संपर्क बढ़ाने में सहयोग की इच्छा जताई।
गैर-पारंपरिक ऊर्जा के क्षेत्र में भारत और इंडोनेशिया सहयोग का विस्तार करने के लिए हैं इंडोनेशिया के ऊर्जा मंत्री की भारत यात्रा प्रस्तावित है।
प्रत्यर्पण संधि के मामले में दोनों देशों की संबंधित एजेंसियां साथ मिलकर काम कर रही हैं ।

November 2015 current affairs in Hindi

करेंट अफेयर्स
डीजल रेल इंजन बनाने के लिए भारत-अमेरिका संयुक्त उद्यम
भारतीय रेलवे ने बिहार के सारण जिले में स्थित मारहोवरा में डीजल आधारित कारखाना स्थापित करने के लिए मैसर्स जीई ग्लोबल रिसोर्सिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को अनुबंध पत्र जारी किया है। रेल मंत्रालय और मैसर्स जीई ग्लोबल सोर्सिंग इंडिया प्राइवेट अब एक संयुक्त उद्यम कंपनी के रूप में काम करेगी।
प्रमुख बिंदु
2006-07 में इस परियोजना की घोषणा की गई थी और इसमें संयुक्त उपक्रम का चयन किया गया।
यह परियोजना भारतीय रेलवे के लिए 4500 हॉर्स पॉवर (एचपी) और 6000 एचपी के आधुनिक डीजल चालित इंजनों की आपूर्ति करेगी।
संयुक्त कंपनी मारहोवरा में इसके लिए कारखाने का निर्माण और उसका संचालन करेगी।
रेल मंत्रालय अधिकतम 100 करोड़ रुपये की राशि के साथ 26 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने पास रखेगी।
226 एकड़ जमीन भूमि में 1000 करोड़ की लागत से अगले तीन साल की अवधि में इस कारखाने के स्थापित होने की संभावना है।
यह कंपनी 10 वर्षों तक प्रतिवर्ष 100 लोकोमोटिव्स का निर्माण करेगी।
इन 1000 मालवाहक वाले लोकोमोटिव की मूल लागत लगभग 14,656 करोड़ रुपए होगी।
यह कंपनी लोकोमोटिव्स का 13 वर्षों तक रखरखाव करेगी। इसके बाद, भारतीय रेलवे इन लोकोमोटिव्स का रखरखाव करेगी।
इन लोकोमोटिव्स में नवीनतम प्रौद्योगिकी जैसे इलैक्ट्रोनिक फ्यूल इंजेक्शन प्रणाली, मोटरचालित ब्लोअर और कम्प्रेशर, सौर नियंत्रण प्रणालियां लगी होंगी।
ये उच्च तकनीकी और पर्यावरण अनुकूल लोकोमोटिव्स यूआईसी 624 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप होंगे।
पीपीपी व्यवस्था के तहत, भारतीय रेल को आगे लाभ लाने के लिए कंपनी द्वारा प्रौद्योगिकी के उन्नयन पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
इससे आगामी डेडिकेटिड मालभाड़ा कॉरिडोर के लिए मदद मिलेगी। भविष्य में, इन लोकोमोटिव्स का यात्री संस्करण भी निर्मित किया जा सकता है। इस कारखाने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा और आसपास के क्षेत्र में सहायक उत्पादन उद्योगों और मददगार उद्योग के विकास में मदद मिलेगी। ऐसे क्षेत्र आर्थिक रूप से कम विकसित है और इनमें अधिक निवेश और रोजगार सृजन की जरूरत है।

Ek seth JI the - Motivation story

एक सेठ जी थे -
जिनके पास काफी दौलत थी.
सेठ जी ने अपनी बेटी की शादी एक बड़े घर में की थी.
परन्तु बेटी के भाग्य में सुख न होने के कारण उसका पति जुआरी, शराबी निकल गया.
जिससे सब धन समाप्त हो गया.
बेटी की यह हालत देखकर सेठानी जी रोज सेठ जी से कहती कि आप दुनिया की मदद करते हो,
मगर अपनी बेटी परेशानी में होते हुए उसकी मदद क्यों नहीं करते हो?
सेठ जी कहते कि
"जब उनका भाग्य उदय होगा तो अपने आप सब मदद करने को तैयार हो जायेंगे..."
एक दिन सेठ जी घर से बाहर गये थे कि, तभी उनका दामाद घर आ गया.
सास ने दामाद का आदर-सत्कार किया और बेटी की मदद करने का विचार उसके मन में आया कि क्यों न मोतीचूर के लड्डूओं में अर्शफिया रख दी जाये...
यह सोचकर सास ने लड्डूओ के बीच में अर्शफिया दबा कर रख दी और दामाद को टीका लगा कर विदा करते समय पांच किलों शुद्ध देशी घी के लड्डू, जिनमे अर्शफिया थी, दिये...
दामाद लड्डू लेकर घर से चला,
दामाद ने सोचा कि इतना वजन कौन लेकर जाये क्यों न यहीं मिठाई की दुकान पर बेच दिये जायें और दामाद ने वह लड्डुयों का पैकेट मिठाई वाले को बेच दिया और पैसे जेब में डालकर चला गया.
उधर सेठ जी बाहर से आये तो उन्होंने सोचा घर के लिये मिठाई की दुकान से मोतीचूर के लड्डू लेता चलू और सेठ जी ने दुकानदार से लड्डू मांगे...मिठाई वाले ने वही लड्डू का पैकेट सेठ जी को वापिस बेच दिया.
सेठ जी लड्डू लेकर घर आये.. सेठानी ने जब लड्डूओ का वही पैकेट देखा तो सेठानी ने लड्डू फोडकर देखे, अर्शफिया देख कर अपना माथा पीट लिया.
सेठानी ने सेठ जी को दामाद के आने से लेकर जाने तक और लड्डुओं में अर्शफिया छिपाने की बात कह डाली...
सेठ जी बोले कि भाग्यवान मैंनें पहले ही समझाया था कि अभी उनका भाग्य नहीं जागा...
देखा मोहरें ना तो दामाद के भाग्य में थी और न ही मिठाई वाले के भाग्य में...
इसलिये कहते हैं कि भाग्य से
ज्यादा
और...
समय
से पहले न किसी को कुछ मिला है और न मीलेगा!ईसी लिये ईशवर जितना दे उसी मै संतोष करो...
झूला जितना पीछे जाता है, उतना ही आगे आता है।एकदम बराबर।
सुख और दुख दोनों ही जीवन में बराबर आते हैं।
जिंदगी का झूला पीछे जाए, तो डरो मत, वह आगे भी आएगा।
बहुत ही खूबसूरत लाईनें.
.किसी की मजबूरियाँ पे न हँसिये,
कोई मजबूरियाँ ख़रीद कर नहीं लाता..!
डरिये वक़्त की मार से,बुरा वक़्त किसीको बताकर नही आता..!
अकल कितनी भी तेज ह़ो,नसीब के बिना नही जीत सकती..!
बीरबल अकलमंद होने के बावजूद,कभी बादशाह नही बन सका...!!
""ना तुम अपने आप को गले लगा सकते हो, ना ही तुम अपने कंधे पर सर रखकर रो सकते हो एक दूसरे के लिये जीने का नाम ही जिंदगी है!

Top 100 Indian History Questions with Answer in Hindi

100 GK Questions, 100 history Question and answers, Top 100 General Knowledge for all ssc, upsc and  all competitive examination.

1. मांडा किस नदी के किनारे स्थित था? – चेनाब
2. सिन्धु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है? – राजस्थान में
3. सिन्धु घाटी के लोग किसमें विश्वास करते थे?–मातृशक्ति में
4. प्राचीनतम विवाह संस्कार का वर्णन करने वाला ‘विवाह सूक्त’ किसमें पाया जाता है? – ऋग्वेद
5. ऋग्वेद में सबसे पवित्र नदी किसे माना गया है? – सरस्वती
6. यज्ञ सम्बन्धी विधि-विधानों का पता किसमें चलता है?–युजर्वेद से
7. वेदों की संख्या कितनी है? – चार
8. प्रसिद्ध ‘गायत्री मंत्र’ कहाँ से लिया गया है? – ऋग्वेद
9. प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस सदी में हुआ था? – छठी सदी ई. पू.
10. भारत में सिक्कों/मुद्रा का प्रचलन कब हुआ? – 600 ई. पू. में
11. वासुदेव कृष्ण की पूजा सर्वप्रथम किसने प्रारम्भ की? – सात्वतों ने
12. सारनाथ में बुद्ध का प्रथम प्रवचन क्या कहलाता है?–धर्मचक्रप्रवर्तन
13. महावीर ने जैन संघ की स्थापना कहाँ की? – पावा
14. भारत में सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप कहाँ स्थित है? – सांची
15. अशोक के शासन काल में बौद्ध संगीति किस नगर में आयोजित की गई थी? – पाटलिपुत्र
16. मौर्य काल में गुप्तचरों को क्या कहा जाता था? – गूढ़ पुरुष
17. मेगास्थनीज की पुस्तक का नाम क्या है? – इण्डिका
18. श्रीनगर की स्थापना किस मौर्य शासक ने की? – अशोक
19. प्राचीन काल में कलिंग का महान् शासक कौन था? – खारवेल
20. कण्व/काण्व वंश का संस्थापक कौन था? – वसुदेव
21. तक्षशिला विश्वविद्यालय कहाँ स्थित था? – पाकिस्तान में
22. ‘तमिल काव्य का ओडिसी’ कहा जाता है? –मणिमेकलई
23. गुप्तकालीन पुस्तक ‘नवनीतकम्’ का सम्बन्ध किससे है?– चिकित्सा से
24. गुप्त शासकों की सरकारी/दरबारी भाषा थी? – संस्कृत
25. किस गुप्त शासक ने दक्षिणापथ में स्थित 12 राज्यों पर ‘धर्मविजय’ की? – समुद्रगुप्त
26. बाल विवाह की प्रथा किस काल में आरम्भ हुई? – गुप्त काल में
27. गुप्तकालीन शासन प्रणाली किस प्रकार की थी? – राजतन्त्रात्मक
28. दक्षिण भारत क संदर्भ में एरीपत्ती का अर्थ क्या था? – जलाशय की भूमि
29. किस व्यक्ति को ‘द्वितीय अशोक’ कहा जाता है? – हर्षवर्धन
30. हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहाँ किया करता था? – प्रयाग
31. मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज क्या था? – चावल
32. हेरोडोटस के विवरण से भारत के किस अन्य देश के साथ संबंधों का पता चलता है? – ईरान
33. महरौली में जंग-रहित लौह स्तम्भ किसने स्थापित किया? – गुप्त
34. हिन्दू विधि पर एक पुस्तक ‘मिताक्षरा’ किसने लिखी? – विज्ञानेश्वर
35. विक्रमशिला शिक्षा केन्द्र के संस्थापक का नाम क्या है?– धर्मपाल
36. उस शासक का नाम क्या है जिसने विजय स्तम्भ/कीर्ति स्तम्भ का निर्माण कराया था? – राणा कुम्भा
37. खजुराहो स्थित मन्दिरों का निर्माण किसने किया था? – चंदेल राजपूत
38. 13वें शताब्दी में राजस्थान के माउंट आबू में प्रसिद्ध दिलवाड़ा मंदिर किसने बनवाया? – तेजपाल
39. किस राजवंश का काल कन्न्ड़ साहित्य के उत्पत्ति का काल माना जाता है? – राष्ट्रकूट
40. राष्ट्रकूट काल में ‘राष्ट्र’ (प्रांत) का प्रधान क्या कहलाता था? – राष्ट्रपति
41. चोल राजाओं ने किस धर्म को संरक्षण प्रदान किया? – शैव धर्म
42. किस राष्ट्रकूट शासक ने रामेश्वरम् में विजय स्तंभ एवं देवालय की स्थापना की थी? – कृष्ण III
43. युद्ध में विशेष दिखानेवाले योद्धा को कौन-सी उपाधि दी जाती थी? – क्षत्रिय-शिखामणि
44. ‘मत्तविलास प्रहसन’ नाटक का रचयिता था? – महेन्द्रवर्मन I
45. मन्दिर स्थापत्य कला की द्रविड़ शैली का आरम्भ किस राजवंश के समय में हुआ? – पल्लव
46. महमूद गजनवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया? – 17 बार
47. भारत में मुस्लिम राज का संस्थापक कौन माना जाता है? – मुहम्मद गोर
48. कुतुबमीनार के कार्य को किसने पूरा किया था? – इल्तुतमिश
49. नहर निर्माण कराने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था? – गयासुद्दीन तुगलक
50. मुहम्मद-बिन-तुगलक की मृत्यु कहाँ हुई? – थट्टा में
51. रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी? – इल्तुतमिश की
52. अलबेरूनी किसके शासनकाल में इतिहासकार था? – महमूद गजनवी
53. लोदी वंश का संस्थापक कौन था? – बहलोल लोदी
54. कुतुबुद्दीन ऐबक की राजधानी कहाँ थी? – लाहौर
55. किसने सल्तनत काल में प्रचलित डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया है? – इब्नबतूता
56. नयी फारसी काव्य शैली ‘सबक-ए-हिन्दी’ अथवा ‘हिन्दूस्तानी’ शैली के जन्मदाता थे? – अमरी खुसरो
57. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब हुई? – 1336 ई.
58. अटाला मस्जिद कहाँ स्थित है? – जौनपुर में
59. 1565 ई. में कौन-सा प्रसिद्ध युद्ध हुआ? – तालिकोटा का युद्ध
60. किस विजयनगर सम्राट ने उम्मात्तूर के विद्रोही सामंत गंगराय का दमन किया? – कृष्णदेव राय
61. बुद्ध और मीराबाई के जीवन दर्शन में मुख्य साम्य था? – संसार दुखपूर्ण है
62. भक्ति आन्दोलन का प्रारम्भ किसके द्वारा किया गया? – आलवार-नयनार संतों द्वारा
63. भक्ति आन्दोलन के दौरान असम में किसने इस आन्दोलन का प्रतिनिधित्व किया? – शंकरदेव
64. भक्त तुकाराम कौन-से मुगत सम्राट् के समकालीन थे?– जहाँगीर
65. प्रसिद्ध सूफी सलीम चिश्ती कहाँ रहते थे? – फतेहपुर सीकरी में
66. महिला सूफी राबिया कहाँ की थी? – बसरा
67. शेरशाह की महानता का द्योतक क्या है? – प्रशासनिक सुधार
68. भारत में ग्रांड ट्रंक रोड किसने बनवाई थी? – शेरशाह सूरी ने
69. प्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन का मकबरा कहाँ स्थित है? – ग्वालियर में
70. सती प्रथा की भत्र्सना करने वाला मुगल सम्राट् था? – अकबर
71. किस युद्ध में भारत में मुगल राज्य की नींव पड़ी? – पानीपत का प्रथम युद्ध
72. अकबर की युवावस्था में उसका संरक्षक कौन था? – बैरम खाँ
73. अकबर के संरक्षक बैरम खाँ का पतन कब हुआ? – 1560 ई. में
74. शाहजहाँ के समय महावत खाँ का विद्रोह की घटना हुई या नहीं? – नहीं
75. किसके समय में कंधार हमेशा के लिए मुगलों के हाथ से निकल गया? – जहाँगीर
76. शिवाजी की अंतिम सैन्य अभियान कौनसा था? – कर्नाटक अभियान
77. शिवाजी के साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी? – रायगढ़
78. प्रसिद्ध चेतक घोड़ा किसके संबंधित है? – राणा प्रताप
79. भारत में 1612 ई. में अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्ट्री कहाँ स्थापित की थी? – सूरत
80. भारत में पुर्तगाली सत्ता की वास्तविक नींव रखने वाले महानतम पुर्तगाली गवर्नर थे? – अल्बुकर्क
81. किस मुगल शासक का वास्पविक नाम अली गौहर था?– शाह आलम II
82. किस मुगल बादशाह का मूल नाम रौशन अख्तर था? – मुहम्मदशाह
83. राज्य-अपहरण की नीति को किसने प्रारम्भ किया? – लॉर्ड डलहौजी
84. 20वीं सदी के पूर्वाद्र्ध में देश का भीषणतम अकाल 1942-43 में कहाँ पड़ा? – बंगाल
85. स्वामी विवेकानंद का मूल नाम था? – नरेन्द्रनाथ दत्त
86. भारत में अंग्रेजी शिक्षा किसके द्वारा लागू की गई थी? –विलियम बैंटिक
87. रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – वेलुर
88. रामकृष्ण मिशन का संस्थापक कौन था? – स्वामी विवेकानन्द
89. ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ सर्वप्रथम कहाँ आयोजित की गई? – लखनऊ
90. 1899-1900 के मुण्डा क्रांति का नेता कौन था? – बिरसा मुंडा
91. 1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था? – खान बहादुर
92. कानुपर के गदर का नेतृत्व किसने किया था? – नाना साहिब
93. किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनी थी? – लॉर्ड डफरिन
94. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किस वर्ष की गई ?–1885 में
95. उदारवादियों की कार्यपद्धति के साधन कौन से थे? – प्रार्थना, याचना व विरोध
96. ‘शेर-ए-पंजाब’ किसका उपनाम है? – लाला लाजपत राय
97. साइमन कमीशन का भारत आगमन किस वर्ष में हुआ?– 1928 में
98. महात्मा गाँधी की हत्या कब हुई थी? – 30 जनवरी 1948
99. ‘चित्रा’ उपन्यास किसके द्वारा लिख गया है? – रवीन्द्र नाथ टैगोर
100. नौजवान भारत सभा किसने स्थापित की थी? – सरदार भगत

World Health Organization events in November

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 16 नवंबर 2015 को एंटीबायोटिक : हैंडल विथ केयर विषय के साथ विश्व एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया.
अभियान का उद्देश्य एंटीबायोटिक के अत्यधिक प्रयोग से बचने के लिए नीति निर्माताओं, स्वास्थ्य और कृषि पेशेवरों के बीच सार्वजनिक सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रोत्साहित करना है.
यह अभियान एंटीबायोटिक प्रतिरोध के बढ़ते दुरुपयोग के खिलाफ लड़ने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चलाये जा रहे प्रयासों का हिस्सा है. मई 2015 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के 68 वें विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन संचार, शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से एंटीबायोटिक प्रतिरोध के विषय में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया था. एंटीबायोटिक्स क्या हैं? वस्तुतः एंटीबायोटिक्स ऐसी औषधियां हैं जिनका प्रयोग जीवाणु जनित रोगों के उन्मूलन के लिए किया जाता है. ध्यातव्य है कि सभी जीवाणु हानिकारक तथा रोगों के कारण नहीं होते हैं. जीवाणुओं से होने वाले रोगों में उपदंश, तपेदिक, साल्मोनेला और दिमागी बुखार आदि प्रमुख हैं. एंटीबायोटिक्स कैसे काम करते हैं ? प्राय: एंटीबायोटिक्स रोगों के उन्मूलन में दो तरह से कार्य करते हैं. एंटीबायोटिक्स या तो जीवाणु को समाप्त कर देते हैं या प्रतिरोथक जीवाणुओं की संख्या में इतनी वृद्धि कर देते है कि उत्पन्न जीवाणुओं में रोग से लड़ने की क्षमता आ जाने से उसका प्रभाव नहीं होता.  क्या एंटीबायोटिक्स स्वास्थ्य के लिए हमेशा लाभदायक हैं ? नहीं एंटीबायोटिक्स हमेशा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं होते हैं. एंटीबायोटिक्स औषधियों का अतिरिक्त हानिकारक प्रभाव होता है. ये एक रोग को ठीक करने के साथ साथ एक अन्य नई बीमारी को जन्म देते हैं. उदहारण स्वरूप स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ मेडिसिन शोधकर्ताओं ने यह पाया है कि डायरिया के लिए दिए जाने वाले एंटीबायोटिक से पेट में शर्करा की वृद्धि होने के कारण हानिकारक जीवाणुओं के पनपने का खतरा रहता है जो संक्रमण का प्राथमिक कारण है. दुर्लभ मामलों में एंटीबायोटिक के प्रयोग से गुर्दे की पथरी, रक्त के थक्के,सूर्य प्रकाश से संवेदनशीलता और रक्त विकार जैसे बीमारियों के पनपने का खतरा रहता है. क्या एंटीबायोटिक प्रतिरोधक क्षमता के कारण ये समस्याएं उत्पन्न होती हैं ? नहीं एंटीबायोटिक प्रतिरोधक समस्या के कई कारण है. यह समस्या अज्ञानता के कारण दवाओं के गलत प्रयोग, उसकी अधिक मात्रा, बीमारी के अनुसार उसका खुराक आदि की वजह से हो सकती है. साथ ही नियमित रूप से एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल से भी एंटीबायोटिक प्रतिरोध की समस्या उत्पन्न होने की संभावना होती है लेकिन हर मामलों में यह जरुरी नहीं है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कराये गये एक बहु-देशीय सर्वेक्षण के अनुसार पूरे विश्व में लगभग 76 प्रतिशत लोग एंटीबायोटिक प्रतिरोध के विषय में गलत धारणा के शिकार हैं कि एंटीबायोटिक दवाओं के प्रयोग से एंटीबायोटिक प्रतिरोधक समस्या उत्पन्न होती है. जबकि 44 प्रतिशत लोग यह मानते हैं कि एंटीबायोटिक दवाओं के नियमित प्रयोग के कारण यह समस्या उत्पन्न होती है. लेकिन वास्तव में यह किसी को भी, किसी भी उम्र में तथा किसी भी देश के निवासी को एंटीबायोटिक प्रतिरोधी संक्रमण हो सकता है एंटीबायोटिक प्रतिरोध के मामले में भारत की स्थिति इस मामले में भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में बेहतर नहीं है. यहां लगभग 75 प्रतिशत लोग यही जानते हैं कि सर्दी और फ्लू का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जा सकता है और 58 प्रतिशत लोग ही दवाओं के सही खुराक और समय के विषय में जानते हैं.
साथ ही एंटीबायोटिक दवाओं का अत्यधिक इस्तेमाल भी भारत में ज्यादा किया जाता है. 6 महीने के अंतर्गत 76 प्रतिशत लोगों ने एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग किया है. निदान वस्तुतः एंटीबायोटिक प्रतिरोध दवा की निर्धारित कोर्स नहीं लेना, दवाओं के अनुचित प्रयोग, कम गुणवत्ता की दवाएं, गलत नुस्खे और निम्न स्तरीय संक्रमण रोकथाम की समस्या के कारण मुख्यतः प्रसारित होता है. इसलिए एंटीबायोटिक दवाओं का संरक्षण एक बहुमूल्य संसाधन के रूप में किया जाना चाहिए. साथ ही इसका प्रयोग प्रमाणित डॉक्टरों द्वारा बताये जाने पर निर्धारित समय और खुराक के अनुसार ही किया जाना चाहिए.

Effective nuclear agreement between Iran and the powerful nations in hindi

ईरान एवं शक्ति राष्ट्रों के मध्य परमाणु समझौता प्रभावी
परमाणु शस्त्र की भयावहता एवं इसके दूरगामी दुष्परिणाम से विश्व समुदाय परिचित हो चुका है। एक भी परमाणु हमला संपूर्ण विश्व को विनाश की ओर ले जा सकता है। वर्तमान में, देशों के मध्य तनावपूर्ण प्रतिस्पर्धा, अनेक देशों की आंतरिक अस्थिरता, क्षेत्रीय मुद्दों पर वैश्विक रुचि एवं हस्तक्षेप की बढ़ती प्रवृत्ति, आतंकवाद के संस्थागत स्वरूप एवं राष्ट्रों के संसाधनों तक बढ़ती पहुंच जैसी परिस्थितियों के आलोक में उक्त तर्क और भी प्रबल होता है। अब, विश्व किसी भी अन्य राष्ट्र के परमाणु शस्त्र तक पहुंच का जोखिम नहीं उठाना चाहता है। किसी राष्ट्र के परमाणु शस्त्र तक पहुंच न तो मानवता के पक्ष में होगा और न ही विश्व शांति के अनुकूल।
विगत कुछ वर्षों से ईरान के तथाकथित शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को विश्व समुदाय द्वारा शंका की दृष्टि से देखा जा रहा है। परमाणु संयंत्रों की ‘अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी’ (IAEA) से जांच के इंकार ने, ईरान के शेष विश्व से संबंधों में कटुता उत्पन्न किया जिसकी परिणति कठोर आर्थिक-राजनैतिक प्रतिबंधों के रूप में हुई। इसी संदर्भ में ईरान एवं शक्ति राष्ट्रों यथा-सं.रा. अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन एवं जर्मनी के मध्य अनेक वार्ताएं आयोजित की गईं। दो वर्षों की मैराथन वार्ता के पश्चात ऑस्ट्रिया की राजधानी नगर वियना में 14 जुलाई, 2015 को एक ऐतिहासिक समझौता जिसे JCPOA (Joint Comprehensive Plan of Action) नाम दिया गया, संपन्न हुआ। समझौते का प्रमुख उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना है जबकि यह सुनिश्चित करना कि शांतिपूर्ण उद्देश्यों हेतु ईरान का परमाणु कार्यक्रम जारी रहे। समझौते के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं-
ईरान एवं शक्ति राष्ट्रों के मध्य 14 जुलाई को वियना में संपन्न हुआ परमाणु समझौता 18 अक्टूबर, 2015 से प्रभावी हुआ।
समझौते के तहत ईरान को अपने संवर्धित यूरेनियम भंडार (वर्तमान में 10,000 किग्रा.) में 98 प्रतिशत की कटौती करनी होगी।
ईरान को अपने मौजूदा सेंटीफ्यूजों (20 हजार सेंटीफ्यूज) में दो-तिहाई कटौती करनी होगी। इस्तेमाल न किए जाने वाले सेंटीफ्यूजों को IAEA की देख-रेख में रखा जाएगा।
ज्ञातव्य है कि सेंटीफ्यूज के माध्यम से ही यूरेनियम का संवर्धन होता है।
ईरान शांतिपूर्ण उद्देश्यों हेतु अगले 15 वर्षों तक 300 किग्रा. तक 3.67 प्रतिशत यूरेनियम का संवर्धन कर सकता है। ज्ञातव्य है कि 3.67 प्रतिशत का संवर्धित यूरेनियम से परमाणु शस्त्र नहीं बनाया जा सकता अपितु ऊर्जा निर्माण हेतु यह पर्याप्त है।
समझौते के तहत संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षक ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों की निगरानी कर सकेंगे। ये निरीक्षक ईरान के सैन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण कर सकेंगे।
ईरान अगले 15 वर्षों तक नवीन यूरेनियम संवर्धन या भारी जल प्रतिष्ठान का निर्माण नहीं करेगा।
JCPOA के तहत ईरान पर हथियार खरीदने के लिए लगाया गया प्रतिबंध पांच वर्षों के लिए जारी रहेगा जबकि मिसाइल प्रतिबंध आठ वर्षों तक बना रहेगा।
JCPOA का ईरान पर प्रभाव
JCPOA के तहत ईरान को तेल और गैस के कारोबार, वित्तीय लेन-देन, उड्डयन और जहाजरानी के क्षेत्र में लागू प्रतिबंधों मंत ढील दी जाएगी। इससे ईरान का अन्य देशों के साथ व्यापार बढ़ेगा।
अब ईरान की अरबों डॉलर की सील सम्पत्ति को जारी किया जा सकेगा।
ईरान की आय के प्रमुख स्रोत तेल एवं प्राकृतिक गैस का निर्यात बढ़ेगा। ज्ञातव्य है कि ईरान प्रमुख तेल निर्यातक देशों में से एक है।
प्रतिबंध से पहले ईरान 22 लाख बैरल प्रति दिन कच्चे तेल का निर्यात करता था जो वर्तमान में 13 लाख बैरल प्रति दिन के करीब रह गया है।
JCPOA का भारत पर प्रभाव
भारत सदैव से परमाणु शस्त्र मुक्त विश्व का समर्थक रहा है।
भारत का ईरान के साथ घनिष्ठ संबंध रहा है। इस समझौते से भारत-ईरान द्विपक्षीय आर्थिक एवं रणनीतिक सहयोग में वृद्धि होगी।
प्रतिबंध के अभाव में भारत को कम कीमत पर ईरान से तेल के आयात की सुविधा मिलने की संभावना है जिससे न केवल आयात बिल में कमी आएगी अपितु ऊर्जा सुरक्षा तथा निर्यात पर भी इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।\
अब भारत कृषि उत्पादों, विनिर्मित वस्तुओं एवं सेवाओं का ईरान को सुगमतापूर्वक निर्यात कर सकेगा।
भारत को ईरान के आधारभूत संरचना के निर्माण में निवेश का अवसर प्राप्त होगा तथा पूर्व में किए गए निवेश (जैसे-फ़रज़ाद में गैस उत्पादन हेतु 100 मिलियन डॉलर का निवेश) जो प्रतिबंध के कारण रुके हुए थे, से आमदनी प्राप्ति की संभावना भी है।

Current affairs question answer based on November month

1. 18-19 नवंबर 2015 के बीच आयोजित 23वें एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के आर्थिक नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया था ?
a) क्वालालंपुर
b) मनीला
c) सिंगापुर
d) मास्को

2. 21 नवम्बर 2015 को कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने विश्व मत्स्य दिवस पर किस क्रांति के क्रियान्वयन की घोषणा की ?
a) पीली क्रांति
b) नीली क्रांति
c) गुलाबी क्रांति
d) उपरोक्त में से कोई नहीं

3. किस टीम ने 22 नवम्बर 2015 को मलेशिया में आयोजित आठवां जूनियर एशिया कप ख़िताब जीता ?
a) भारत
b) पाकिस्तान
c) कोरिया
d) मलेशिया

4. श्रीलंका के राष्ट्रपति ने 22 नवम्बर 2015 को किस स्थान पर महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय केंद्र का उद्घाटन किया ?
a) कोलंबो
b) तिरुचिर
c) अन्नाईत्रेचर
d) मटाले

5. 22 नवम्बर 2015 को एटीपी विश्व टूर के फाइनल मुकाबले में किस खिलाड़ी ने लगातार चौथी बार यह स्पर्धा जीतने का रिकॉर्ड बनाया ?
a) रोजर फेडरर
b) नोवाक जोकोविच
c) राफेल नडाल
d) एंडी मर्रे

6. भारत के स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 22 नवम्बर 2015 को मिस्र में आयोजित की गई आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप जीत ली. इस प्रतियोगिता का आयोजन निम्न में से किस देश में किया गया था ?
a) भारत
b) चीन
c) जापान
d) मिस्र

7. विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने 18 नवम्बर 2015 को निम्न में से किस देश की डोपिंग निरोधक एजेंसी को निलंबित करने की घोषणा की ?
a) फ़्रांस
b) आस्ट्रेलिया
c) रूस
d) मिस्र

8. डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता डिश टीवी ने 20 नवम्बर 2015 को निम्न में से किसे अपना नया मुख्य कार्याकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है ?
a) अरुण कुमार कपूर
b) दीपक झा
c) सुरेन्द्र मोहन
d) राजीव बनर्जी

9. निम्न में से सार्वजनिक क्षेत्र की किस विद्युत उत्पादन कंपनी को हाकी विश्व लीग के फाइनल्स का आधिकारिक साझेदार नियुक्त किया गया है?
a) बीएचईएल
b) बीईएल
c) एनटीपीसी
d) एचटीपीसी

10. मिस्र और रूस ने 19 नवंबर 2015 को मिस्र में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. यह संयंत्र निम्न में से किस स्थान पर स्थापित किया जाएगा ?
a) तांता
b) गीज़ा आरिश
c) गीज़ा
d) डब्बा

11. राजस्थान सरकार ने 3.3 लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने हेतु कितने सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए?
a) 300
b) 200
c) 295
d) 395

12. छोटे व्यापारियों के लिए कौन सा ऑनलाइन पोर्टल लांच किय़ा गया?
a) ई-किराना
b) ई-लाला
c) ई-पंसारी
d) ई-जनरल स्टोर्स

13. विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2015 में लैंगिक अंतराल सूचकांक में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ?
a) 99 वां
b) 108 वां
c) 109 वां
d) 111 वां

14. आपदा प्रबंधन पर द्वतीय सम्मलेन कहाँ संपन्न हुआ?
a) विशाखापत्तनम
b) बंगलुरु
c) दिल्ली
d) मुंबई

15. स्वाति दांडेकर को किसने एशियाई विकास बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया ?
a) बॉबी जिंदल
b) ओबामा
c) ब्लादीन मीर पुतिन
d) उपरोक्त में से कोई नहीं


🌊🌀उत्तर: 1-b 2-b 3-a 4-d 5-b 6-d 7-c 8-a 9-c 10-d 11-c 12-b 13-b 14-a 15-b

Saturday, 7 November 2015

General knowledge question answer

01. निकोलस सरकोजी कौन है।
उत्तर-फ्रांस के राष्ट्रपति
02. हाल ही में भारत ने तीस्ता और फेनी नदियों के पानी
के बंटवारे हेतु किस देश के साथ समझोता हुआ।
उत्तर-बांग्लादेश
03. आरंभिक वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था किस पर
आधारित थी।
उत्तर-व्यवसाय पर
04. दिल्ली सल्तनत के किस वंश के सुल्तानों ने सबसे
अधिक समय तक शासन किया।
उत्तर-तुगलक वंश
05. किस वर्ष के लोकसभा चुनाव में 18 वर्ष की आयु
वाले मतदाताओं ने पहली बार मतदान किया।
उत्तर-1989 में
06. हाउस ऑफ द पीपल को लोकसभा का नाम किस वर्ष
दिया गया।
उत्तर-1954 में
07. ईस्ट इंडिया कंपनी का अंतिम गवर्नर जनरल और
क्राउन के अधीन पहला वायसराय कौन था।
उत्तर-लॉर्ड कैनिंग
08. हरिश्चंद्र श्रेणी, सतमाला पहाड़ियां तथा बालाघाट
श्रेणी किस राज्य में है।
उत्तर-महाराष्ट्र
09. वायुमंडल में किस तत्व के कणों के कारण चांदी कुछ
अवधि के बाद काली हो जाती है।
उत्तर-सल्फर
10. मंत्रीमंडल सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी
है।
उत्तर-लोकसभा के प्रति

Interesting fact related to history -

(इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य -1)
1. $ चिन्ह की शुरूआत 1788 से हुई.
2. ग्रीक और बुलगारिया में एक युद्ध सिर्फ इसलिए लड़ा गया था क्योंकि एक कुत्ता उनका border पार कर गया था।
3. February 1865 इकलौता ऐसा महीना इतिहास में रिका्र्ड किया गया है जिसमे “पुर्णिमा” (पुरा चाँद) न आई हो.
4. 1952 में अमेरीका ने Albert Einstein को इजराइल का राष्ट्रपति बनने की पेशकश की परन्तु आइंस्टीन ने यह पेशकश यह कह कर ठुकरा दी कि वह राजनीति के लिए नही बने. इसका कारण यह है कि आइंस्टीन एक यहुदी थे और इजराइल एक यहुदी देश।
5. आज से 100 साल पहले मनुष्य 4 इंच लंबे और 50% मोटे होते थे।
6. मानव इतिहास में 5,000 साल पहले केवल एक रोग होता था : “चेचक” ।
7. रोम दुनिया का वो शहर है जिसकी आबादी ने सबसे पहले 10 लाख का आकड़ा पार किया था।
8. जब कोलंबस ने अमेरिका महाद्वीप की खोज की थी उस समय यहाँ दुनिया की आबादी का एक तिहाई थी। यह 90 लाख लोगो का निवास स्थान था।
9. अफगान युद्ध अमेरिका के इतिहास में सबसे लंबे समय तक का युद्ध था।
10. पहली “कार दुर्घटना” 1891 में ओहियो में हुई थी।
11. मानव इतिहास में आज तक कुल मिलाकर 100 अरब लोगो की मृत्यु हुई है।
12. 1883 में क्राकाटा में हुए एक विस्फोट से इतनी ज्यादा ध्वनि पैदा हुई थी कि यह 3,000 मील(4800 किलोमीटर) दूर तक सुनाई दी थी। यह इतिहास में दर्ज अब तक की सबसे “ज्यादा ध्वनि” है।
13. प्राचीन रोम में मनुष्य की अधिकतम आयु केवल 20 से 30 साल थी।
14. जो सबसे पहली ट्रेन थी उसकी ज्यादा से ज्यादा गति केवल 8 किलोमीटर प्रति घंटा थी.
15. हम मानव इतिहास के सबसे अच्छे और जबरदस्त समय में रह रहे है।

Friday, 6 November 2015

History and Civics mix question answer

1. रेगुलेटिंग ऐक्ट पारित किया गया? – 1773 ई. में
2. भारतीय संविधान को अपनाया गया? – संविधान सभा
द्वारा
3. भारतीय संविधान किसके द्वारा स्वीकृत
है? – भारत की जनता द्वारा
4. भारतीय संघवाद को किसने सहकारी
संघवाद कहा है? – जी. आस्टिन
5. भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया
किस देश के संविधान से प्रभावित है? – दक्षिण
अफ्रीका
6. संविधान के किस भाग में अस्थायी
संक्रमणकालीन और विशेष उपबन्धों के प्रावधान हैं?
– भाग 21
7. वर्तमान में भारतीय संविधान में कुल
कितनी अनुसूचियां हैं? – 12
8. भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में राज्य के
नीति निर्देशक तत्त्वों का उल्लेख है? – अनुच्छेद
36-51
9. राज्य पुनर्गठन अधिनियम कब पारित किया गया? – 1956 ई.
10. भारतीय नागरिकता नहीं प्राप्त
की जा सकती है? – भारतीय
बैंक में धन जमा करके
11. भारतीय संविधान में प्रदत्त मूलभूत अधिकारों को
निलंबित करने वाली सत्ता है? – राष्ट्रपति
12. 42वें संविधान संशोधन के 10 आचार आदर्शों को किस नाम से
जाना जाता है? – मौलिक कर्तव्य
13. समान न्याय और निःशुल्क विधि सहायता का प्रावधान संविधान
के किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद 39 A
14. संसद का निम्न सदन एवं उच्च सदन है? – लोकसभा एवं
राज्यसभा
15. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है? –
5 वर्ष
16. उपराष्ट्रपति का निर्वाचन कैसे होता है? – अप्रत्यक्ष रूप
से
17. कौन सी लोकसभा के चुनाव 4 चरणों में सम्पन्न
हुए? – 14वीं
18. संसद के किसी भी सदन के दो सत्रों
के बीच अंतराल किससे अधिक नहीं होना
चाहिए? – छह महीने
19. मंत्रिपरिषद् व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होता
है? – राष्ट्रपति के प्रति
20. भारत में शक्तियों का प्रमुख उभरता केन्द्र है? –
प्रधानमंत्री
21. लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है? – लोकसभा
के सदस्यों द्वारा
22. संयुक्त प्रवर समिति में कितने सदस्य होते हैं? – 45
23. वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य
न्यायाधीश के अतिरिक्त कितने न्यायाधीश
का प्रावधान किया गया है? – 30
24. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है? –
बिलासपुर
25. राज्यपाल राज्य में किसका प्रतिनिधि होता है? – राष्ट्रपति का
26. बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री थे? – डॉ.
श्रीकृष्ण सिंह
27. विधानपरिषद् का सदस्य होने के लिए कम-से-कम
कितनी आयु सीमा होनी
चाहिए? – 30 वर्ष
28. किसी राज्य विधान सभा के सदस्यों की
न्यूनतम संख्या कितनी हो सकती है? –
60
29. अखिल भारतीय सेवा का गठन कर सकता है? –
संसद
30. मतदाताओं के पंजीयन का उत्तरदायित्व किस पर
है? – निर्वाचन आयोग
31. मूल संविधान में क्षेत्रीय महत्त्व के 66 विषय
राज्य सूची में थे। अब उनकी संख्या
कितनी है? – 61
32. प्रथम बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया? – 20 जून,
1951
33. भारतीय संविधान की
आठवीं अनुसूची में कौन-सी
भाषा वर्ष 2003 में जोड़ी गई? – संथाली
34. संघ शासित क्षेत्रों, जिनकी अपनी
विधायिका नहीं है, के लिए विधि का निर्माण कौन करता
है? – संसद
35. एक विकास खण्ड पर पंयायत समिति होती है?
– एक प्रशासकीय अधिकरण
36. विश्व हिन्दू परिषद्, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,
बजरंग दल आदि किस राजनीतिक दल के दबाव समूह
हैं? – भाजपा
37. भारतीय जनता पार्टी का चुनाव
चिन्ह क्या है? – कमल
38. पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कौन करता है? – राष्ट्रपति
39. किस संवैधानिक संशोधन द्वारा अरुणाचल प्रदेश को राज्य का
दर्जा प्रदान किया गया? – 55वाँ
40. गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट-1935 किस पर आधारित था? –
साइमन कमीशन
41. भारतीय संविधान सभा की स्थापना कब
हुई? – 9 दिसम्बर, 1946
42. अब तक भारत के संविधान की उद्देशिका में
कितनी बार संशोधन किया जा चुका है? – एक बार
43. विश्व का सबसे बड़ा, लिखित एवं सर्वाधिक व्यापक संविधान
किस देश का है? – भारत
44. भारत की संघीय व्यवस्था किस देश
की संघीय व्यवस्था से अधिक समानता
रखती है? – कनाडा
45. किस राज्य के आरक्षण विधेयक को 9वीं
अनुसूची में सम्मिलित किया गया है? – तमिलनाडु
46. 42वें संशोधन द्वारा संविधान के किस अनुच्छेद में मौलिक
कर्तव्यों को जोड़ा गया है? – अनुच्छेद-51 A
47. वर्तमान में भारतीय संविधान के कुल कितने भाग
है? – 22
48. संविधान लागू होने के पश्चात् निम्न में से कौन
भारतीय संघ का एक आरक्षित राज्य था? – सिक्किम
49. संविधान के किस भाग में भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का
उल्लेख किया गया है? – भाग-3
50. मौलिक अधिकार संविधान के किस भाग में वर्णित है? – भाग
III
51. मौलिक कर्तव्यों की अवहेलना करने वालों को? –
दंड देने की व्यवस्था नहीं है
52. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य के
नीति-निर्देशक तत्त्वों का उल्लेख है? – अनुच्छेद
36-51
53. संसद के दो क्रमिक अधिवेशनों के बीच अधिकतम
कितने समयान्तराल की अनुमति है? – 6 माह
54. भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के पात्र बनने के लिए
किसी व्यक्ति की आयु पूर्ण
होनी चाहिए? – 35 वर्ष
55. राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की
शक्तियाँ किसमें निहित होती हैं? – राष्ट्रपति में
56. राज्यसभा की बैठकों का सभापतित्व कौन करता
है? – उपराष्ट्रपति
57. कोई वित्तीय बिल प्रस्तावित हो सकता है? –
केवल लोकसभा में
58. भारत में किसकी स्वीकृति के बिना कोई
भी सरकारी खर्चा नहीं किया
जा सकता? – संसद
59. मंत्रिपरिषद् में कितने स्तर के मंत्री होते हैं? –
3
60. आमतौर पर भारत के प्रधानमंत्री होते हैं? –
लोकसभा का सदस्य
61. भारत सरकार का प्रमुख विधि अधिकारी कौन है?
– भारत के महान्यायवादी
62. भारत के सर्वोच्च न्यायालय का एक न्यायाधीश
कितनी उम्र तक अपने पद पर बना रह सकता है?
– 65 वर्ष
63. किन राज्यों में साझा उच्च न्यायालय है? – महाराष्ट्र व गोवा
64. राष्ट्रपति किसकी सलाह पर किसी
राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करते है? –
प्रधानमंत्री
65. राज्य का मुख्यमंत्री किसके प्रति
उत्तरदायी होता है? – विधान सभा
66. राज्य विधानमंडल का ऊपरी सदन कौन-सा है?
– विधान परिषद्
67. उस संघ राज्य का नाम बताइए जहाँ निर्वाचित विधानसभा एवं
मंत्रिपरिषद् है? – पुदुचेरी
68. भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की
स्थापना कब हुई? – मार्च 1954
69. भारत में सार्वजनिक मताधिकार के आधार पर प्रथम चुनाव
सम्पन्न हुआ? – 18 वर्ष
70. समवर्ती सूची में लिखे विषयों पर
अधिनियम बनाने का अधिकार किसके पास है? – राज्य और संघ
71. प्रथम राष्ट्रीय आपातकाल की
उद्घोषणा के समय देश के राष्ट्रपति कौन थे? – डॉ. एस.
राधाकृष्णन
72. भारतीय संविधान में कितनी भाषाएँ
क्षेत्रीय भाषाओं के रूप में मान्यता प्राप्त हैं? – 22
73. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री
की कार्य अवधि होती है? – छह वर्ष
74. पंचायत समिति का गठन होता है? – प्रखंड स्तर पर
75. भारत में साम्यवाद आधारित दल है? – CPI
76. वर्तमान समय में लोकसभा की 543
सीटों में से कितनी सीटें
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं? – 84
77. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा गोवा को राज्य का दर्जा
प्रदान किया गया? – 56वाँ
78. किसी क्षेत्र को अनुसूचित जाति और जनजाति
क्षेत्र घोषित करने का अधिकार किसे है? – राष्ट्रपति
79. राजनीति और नीतियों से व्युत्पन्न
शब्द ‘इन्द्रधनुषी गठबंधन’ शब्द किसने दिया? – पिट
रोमनी
80. संविधान सभा के गठन की मांग सर्वप्रथम 1895
में किसके द्वारा प्रस्तुत की गई? – बाल गंगाधर तिलक
81. भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा प्रस्तावना
में दो शब्द ‘समाजवादी’ और धर्मनिरपेक्ष जोड़े गए
थे? – 42वें
82. भारत का संविधान किस प्रकार का है? – नम्य और अनम्य
83. ‘आपातकालीन प्रावधान’ किस देश के संविधान के
आधार पर निर्मित किये गए हैं? – जर्मनी
84. 73वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय
संविधान में कौन सी अनुसूची
जोड़ी गई? – 11वीं
85. राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय से संविधान के किस अनुच्छेद के
अन्तर्गत परामर्श ले सकता है? – अनुच्छेद 143
86. हरियाणा राज्य कब बना? – 1 नवम्बर, 1966
87. संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकता के सम्बन्ध में संसद ने एक
व्यापक नागरिकता अधिनियम कब बनाया? – 1955
88. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 का संबंध है?
– धर्म की स्वतंत्रता से
89. अस्थायी संसद भारत में कब तक अस्तित्व में
रही है? – 17 अप्रैल, 1952
90. भारत के चौथे राष्ट्रपति थे? – वी.
वी. गिरि
91. उपराष्ट्रपति को उसके कार्यकाल की समाप्ति के
पूर्व पद से हटाने का अधिकार किसको है? – संसद
92. संसद का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी
की न्यूनतम आयु कितनी
होनी चाहिए? – 25 वर्ष
93. राज्यसभा द्वारा लोकसभा को धन विधेयक कितने समय में लौटा
दिये जाने चाहिए? – 14 दिन
94. राजनीतिक शब्दावली में ‘शून्यकाल’
का अर्थ है? – प्रश्न-उत्तर सत्र
95. इन्दिरा गाँधी दूसरी अवधि के लिए
प्रधानमंत्री बनी? – 1980 से 1984
तक
96. मुख्य सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति कौन करता
है? – राष्ट्रपति
97. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की
संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसके पास है? –
संसद
98. भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं? – 24
99. उपराज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है? –
राष्ट्रपति
100. विधानपरिषद् के कितने सदस्य प्रत्येक दूसरे वर्ष अवकाश
ग्रहण करते हैं? – 1/3

River city and state names

शहर ----- -   नदी ------- राज्य

आगरा ----- यमुना ----- उत्तर प्रदेश
अहमदाबाद ----- साबरमती ----- गुजरात
इलाहाबाद ----- गंगा ----- उत्तर प्रदेश
अयोध्या ----- सरयू ----- उत्तर प्रदेश
बद्रीनाथ ----- गंगा ----- उत्तराखंड
कोलकाता ----- हुगली ----- पश्चिम बंगाल
कटक ----- महानदी ----- ओडिशा
नई दिल्ली ----- यमुना ----- दिल्ली
डिब्रूगढ़ ----- ब्रह्मपुत्र ----- असम
फिरोजपुर ----- सतलज ----- पंजाब
गुवाहाटी ----- ब्रह्मपुत्र ----- असम
हरिद्वार ----- गंगा ----- उत्तराखंड
हैदराबाद ----- मूसी ----- तेलंगाना
जबलपुर ----- नर्मदा ----- मध्य प्रदेश
कानपुर ----- गंगा ----- उत्तर प्रदेश
कोटा ----- चंबल ----- राजस्थान
जौनपुर ----- गोमती ----- उत्तर प्रदेश
पटना ----- गंगा ----- बिहार
राजमुंदरी ----- गोदावरी ----- आंध्र
प्रदेश
श्रीनगर ----- झेलम ----- जम्मू और
कश्मीर
सूरत ----- ताप्ती ----- गुजरात
तिरूचिरापल्ली ----- कावेरी -----
तमिलनाडु
वाराणसी ----- गंगा ----- उत्तर प्रदेश
विजयवाडा ----- कृष्णा ----- आंध्र प्रदेश
वडोदरा विश्वमित्री गुजरात
मथुरा ----- यमुना ----- उत्तर प्रदेश
औरैया ----- यमुना ----- उत्तर प्रदेश
इटावा ----- यमुना ----- उत्तर प्रदेश
बंगलौर ----- वृषभावती ----- कर्नाटक
फर्रुखाबाद ----- गंगा ----- उत्तर प्रदेश
फतेहगढ़ ----- गंगा ----- उत्तर प्रदेश
कन्नौज ----- गंगा ----- उत्तर प्रदेश
मंगलौर ----- नेत्रवती , गुरुपुरा ----- कर्नाटक
शिमोगा ----- तुंगा नदी ----- कर्नाटक
भद्रावती ----- भद्रा ----- कर्नाटक
होसपेट ----- तुंगभद्रा ----- कर्नाटक
कारवार ----- काली ----- कर्नाटक
बागलकोट ----- घटप्रभा ----- कर्नाटक
होन्नावर ----- श्रावती ----- कर्नाटक
ग्वालियर ----- चंबल ----- मध्य प्रदेश
गोरखपुर ----- राप्ती ----- उत्तर प्रदेश
लखनऊ ----- गोमती ----- उत्तर प्रदेश
कानपुर ----- छावनी ----- गंगा उत्तर प्रदेश
शुक्लागंज ----- गंगा ----- उत्तर प्रदेश
चकेरी ----- गंगा ----- उत्तर प्रदेश
मालेगांव ----- गिर्ना नदी ----- महाराष्ट्र
संबलपुर ----- महानदी ----- ओडिशा
राउरकेला ----- ब्राह्मणी ----- ओडिशा
पुणे ----- मूला , मुथा ----- महाराष्ट्र
दमन ----- गंगा नदी ----- दमन
मदुरै ----- वैगई ----- तमिलनाडु
तिरुचिरापल्ली ----- कावेरी -----
तमिलनाडु
चेन्नई ----- कौम , अड्यार ----- तमिलनाडु
कोयंबटूर ----- नोय्याल ----- तमिलनाडु
इरोड ----- कावेरी ----- तमिलनाडु
तिरुनेलवेली -----
थमीरबारानी ----- तमिलनाडु
भरूच ----- नर्मदा ----- गुजरात
कर्जत ----- उल्हास ----- महाराष्ट्र
नासिक ----- गोदावरी ----- महाराष्ट्र
महाड ----- सावित्री ----- महाराष्ट्र
नांदेड़ ----- गोदावरी ----- महाराष्ट्र
नेल्लोर ----- पेन्नार ----- आंध्र प्रदेश
निजामाबाद ----- गोदावरी ----- आंध्र प्रदेश
सांगली ----- कृष्णा ----- महाराष्ट्र
कराड ----- कृष्णा , कोयना ----- महाराष्ट्र
हाजीपुर ----- गंगा ----- बिहार
उज्जैन ----- शिप्रा ----- मध्य प्रदेश

Thursday, 5 November 2015

About road transport in India

भारत में सड़क परिवहन
≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡
● विश्व की सड़कों के आधार पर भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— दूसरा
● भारत में कुल सड़कों की लंबाई कितनी है— 48,65,000 किमी.
● भारत में सड़क परिवहन का योगदान कितना है— 80%
● भारत के किस राज्य में सबसे अधिक पक्की सड़कें हैं— महाराष्ट्र व तमिलनाडु
● भारत के किस राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग सबसे अधिक हैं— उत्तर प्रदेश
● भारत राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई कितनी है— 70,934 किमी.
● देश में कुल सड़कों की लंबाई में राष्ट्रीय राजमार्ग का योगदान कितना है— 1.7%
● भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है— NH-7
● राष्ट्रीय राजमार्ग-7 कितने राज्यों से होकर जाता है— 6
● विश्व में सबसे ऊँचाई पर कौन-सी सड़क है— मनाली-लेह (भारत)
● किन राष्ट्रीय राजमार्गों को मिलाकर ग्रांट ट्रंक रोड कहा जाता है— राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 व 2 को
● ग्रांट ट्रंक रोड (GT Road) वर्तमान में किन नगरों के मध्य है— अमृतसर से कोलकाता
● ग्रांट ट्रंक रोड किसने बनवायी थी— शेरशाह सूरी ने
● पहले ग्रांट ट्रंक रोड कहाँ से कहाँ तक थी— कोलकाता से लाहौर
● राष्ट्रीय राजमार्ग किसे जोड़ते हैं— व्यापार केंद्रों और राज्यों की राजधानियों को
● पूर्व-पश्चिम व उत्तर-दक्षिण राजमार्ग एक-दूसरे को किस स्थान पर काटते हैं— झांसी
● स्वार्णिम चतुर्भुज योजना किससे संबंधित है— सड़कों से
● लाहौर-दिल्ली बस सेवा क्या कहलाती है— सदा-ए-सरहद
● भारत के किस राज्य में कच्ची सड़कें सबसे अधिक है— ओड़िशा
● काराकोरम राजमार्ग किसे जोड़ता है— पाकिस्तान और अफगानिस्तान
● राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 की लंबाई कितनी है— 1226 किमी
● राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 की लंबाई कितनी है— 2369 किमी
● राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 कहाँ से कहाँ तक जाता है— वाराणसी से कन्याकुमारी तक
● किस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या से जवाहर सुरंग स्थित है— राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1A में
● स्वर्णिम चतुर्भु योजना के अन्तर्गत जिन राष्ट्रीय राजमार्गों द्वारा चार महानगरों को जोड़ा जाता है, उनकी कुल लंबाई कितनी है— 5,846 किमी
● सड़क निर्माण में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने कौन-सी नीति अपनाई है— बनाओं, चलाओं और हस्तांतरित करो
● सीसा सड़क संगठन की स्थापना कब की गई— 1960

Mix gk question answer

1. चित्तौड़ का किला किसने बनवाया था। - चित्रांगद मौर्य (7वीं शताब्दी में)
2. अकबर ने आगरा के किले के प्रवेश द्वार के बाहर किन दो राजस्थानी वीरों की हाथी पर सवार संगमरमर की प्रतिमाएं स्थापित करावाई। - जयमल और पत्ता
3. बूंदी के संस्थापक कौन थे। - राव देव हाड़ा
4. बीकानेर की स्थापना किसने की। - राव बीका (1465)
5. इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाला प्रथम भारतीय समाचारपत्र है। - द हिंदू
6. इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाली प्रथम भारतीय पत्रिका है। - इंडिया टूडे
7. भारत का प्रथम कम्प्यूटरिकृत डाकघर स्थित है। - नई दिल्ली
8. भारत की सिलिकॉन घाटी कहलाता है। - बैंगलोर
9. कम्प्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है। - दो दिसंबर
10. विद्युत आवेश का मात्रक है। - कूलॉम
11. विद्युत धारा का मात्रक क्या है। - ऐम्पियर
12. विद्युत धारिता का मात्रक कहलाता है। - फैरड
13. रेडियोएक्टिवता का मात्रक है। - क्यूरी
14. ओम किसका मात्रक है। - प्रतिरोध
15. अंतरिक्ष यान का वह कक्ष जिसमें अंतरिक्ष यात्री रहते हैं, कहलाता है। - कैप्सूल
16. सोयाबीन उत्पादन की दृष्टि से देश में राजस्थान का कौनसा स्थान है। - चौथा
17. अभ्रक व तांबा उत्पादन में राजस्थान का कौनसा स्थान है। - दूसरा
18. खुम्बी, छत्रक व कुकुरमुत्ता किसके उपनाम है। - मशरूम
19. उनालू की फसल कहलाती हैं। - रबी की फसल
20. स्यालू किस फसल को कहते हैं। - खरीफ की फसल को
21. विश्व जल दिवस मनाया जाता है। - 22 मार्च
22. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। - 8 मार्च
23. राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है। - 29 अगस्त
24. क्रिकेट की गेंद का वजन कितना है। - 5.5 से 5.75 आउंस
25. जी.जीस्ट पुरस्कार किस खेल से संबंधि है। - टेबल टेनिस

Top ‪‎GK‬ Points

Top ‪‎GK‬ Points
=> खाना पकाने बर्तन एल्युमिनियम, कांस्य तथा इस्पात के बनाये जाते है, क्योंकि इस पदार्थो की विशिष्ट उसमे काम तथा चालकता अधिक होती है।
=> थर्मस फ्लास्क दोहरी कांच की दिवार के बने होते है जिसके कारण इनमें से ऊष्मा का संचरण न के बराबर होता है तथा रखी गई गर्म वस्तु गर्म व् ठंडी वस्तु बनी रहती है
=> कांच के गिलास में काफी तेज गर्म पानी डालने पर यह टूट जाता है, क्योंकि गर्म होने के कारण अंदर की सतह फैलती है।
=> सर्दियों में हैडपम्प का पानी गर्म व् गर्मियों में ठंडा महसूस होता है क्योकि सर्दियों में बाहर का तापमान अपेक्षाकृत कम होता है तथा गर्मियों में अधिक होता है।
=> मिटटी के घड़े में पानी ठंडा रहता है क्योकि इसके छिद्रों से वाष्पन के कारण लगातार ऊष्मा में कमी रहती है।
=> कमरों में रोशनदान छत के समीप बनाये जाते है, क्योंकि गर्म वायु हलकी होने के कारण ऊपर उठती है व् कमरे से बहार निकल जाती है।
=> गर्मी के मौसम में साइकिल की ट्यूब फैट जाती है, क्योंकि इनमे उपस्थित वायु ताप के कारण फैलती है। बरसात के मौसम में अधिक गर्मी महसूस होती है क्योकि ऊष्मा वायुमंडल से बहार नही निकल पाती।

Wednesday, 4 November 2015

Importantly, the solar system

सौरमंडल के महत्त्वपूर्ण तथ्य
==================
सबसे बड़ा ग्रह -------------------------------बृहस्पति (Jupiter)
सबसे छोटा ग्रह -----------------------------बुध (Mercury)
पृथ्वी का उपग्रह ----------------------------चन्द्रमा (Moon)
सूर्य से सबसे निकट ग्रह --------------------बुध (Mercury)
सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह -----------------वरूण (Neptune)
पृथ्वी के सबसे निकट ग्रह -------------------शुक्र (Venus)
सबसे अधिक चमकीला ग्रह ----------------- शुक्र (Venus)
सबसे अधिक चमकीला तारा ---------------- साइरस (Dog Star)
सबसे अधिक उपग्रहों वाला ग्रह -------------- बृहस्पति (Jupite) व शनि
सबसे अधिक ठण्डा ग्रह ----------------------वरूण (Neptune)
सबसे अधिक भारी ग्रह ----------------------- बृहस्पति (Jupiter)
रात्री में लाल दिखाई देने वाला ग्रह ----------- मंगल (Mars)
सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह -------------- गैनीमेड (Gannymede)
सौरमंडल का सबसे छोटा उपग्रह ------------- डी मोस (Deimos)
नीला ग्रह ------------------------------------- पृथ्वी (Earth)
भोर का तारा ---------------------------------शुक्र (Venus)
साँझ का तारा -------------------------------- शुक्र (Venus)
पृथ्वी की बहन ------------------------------- शुक्र (Venus)
सौन्दर्य का देवता ----------------------------शुक्र (Venus)
हरा ग्रह -------------------------------------- वरूण (Neptune)
विशाल लाल धब्बे वाला ग्रह ------------------ बृहस्पति (Jupiter)

Tuesday, 3 November 2015

* Trivia mirror (November -2015)

*सामान्य ज्ञान दर्पण (नवम्बर-2015)***
_______________________
01.ओजोन बायोस्फीयर को बचाती है---अल्ट्रावायलेट किरणों से।
02.भारत के किस क्षेत्र में चाय और कॉफी दोनों साथ-साथ उगाए जाते है---दक्षिण भारत में ।
03.कौनसा प्राकृतिक प्रदेश 'संसार को रोटी की टोकरी' कहा जाता है---प्रेयरी प्रदेश।
04.किस मिट्टी का रंग लौह ऑक्साइड की उपस्थिति का परिणाम है---लैटेराइट मिट्टी का ।
05.विश्व का सबसे ऊँचा एंजेल प्रपात किस देश में है---वेनेजुएला में ।
06.रांची नगर किस पठार पर स्थित है---छोटा नागपुर का पठार।
07.भारत में स्थित दो ज्वालामुखी द्वीप कौनसे है---नारकोंडम तथा बैरन द्वीप ।
08.भारत की सबसे प्राचीन तेल शोधनशाला कहाँ स्थित है---डिगबोई में ।
09.आगरा-मुम्बई को जोड़ने वाला राजमार्ग है---NH-3 ।
10.रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार मार्च 2017 से गैर बैंकिंग वित्तीय कम्पनी (NBFC) के पास कम-से-कम कितनी राशि स्वयं की होना आवश्यक है-
--₹ 2 करोड़।
11.केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई संशोधित स्वर्ण जमा योजना के अन्तर्गत न्यूनतम कितनी मात्रा में स्वर्ण बैंकों में जमा कराया जा सकता है---30 ग्राम।
12.'कुटीर ज्योति कार्यक्रम' का सम्बन्ध है---ग्रामीण विधुतीकरण से।

*लूसेंट सामान्य ज्ञान(44.भारत का स्वतंत्रता-संघर्ष : मह्त्वपूर्ण तथ्य )***
_______________________
01.स्वदेशी आन्दोलन चलाने के तरीके को लेकर ही कांग्रेस 1907 ई0 के सूरत अधिवेशन में उग्रवादी (गरम दल) एवं उदारवादी (नरम दल)नामक दो दलों में विभाजित हो गयी।इसी सम्मेलन की अध्यक्षता रासबिहारी बोस ने की थी।
02. स्वदेशी आन्दोलन के अवसर पर ही रविन्द्र नाथ ठाकुर ने अपना प्रशिद्ध गीत आमार सोनार बंगला लिखा।बाद में यही गीत बांग्लादेश का राष्ट्रीय गीत बना।
03.बाल गंगाधर तिलक पहले कांग्रेसी नेता थे, जिन्होंने देश के लिए कई बार जेल की यात्रा की।
04.प्लेग के समय की ज्यादतियों से प्रभावित होकर पूना के चापेकर बन्धुओं (दामोदर एवं बालकृष्ण) ने प्लेग अधिकारी रैंड एवं एयर्स्ट की हत्या कर दी।
05.बंगाल में क्रांतिकारी विचारधारा को वारिन्द्र कुमार घोष एवं भूपेन्द्रनाथ दत्त ने फैलाया।
06.1905 में वारिन्द्र कुमार घोष ने 'भवानी मंदिर' नामक पुस्तक लिखी।
07.1906 ई0 में वारिन्द्र कुमार घोष एवं भूपेन्द्रनाथ दत्त ने मिलकर 'युगांतर' नामक समाचार- पत्र का प्रकाशन किया।
08.महाराष्ट्र में विनायक दामोदर सावरकर ने 1904 ई0 में 'अभिनव भारत 'नामक संस्था स्थापित की।
09.महाराष्ट्र में क्रांतिकारी आंदोलन उभारने का श्रेय तिलक के पत्र 'केसरी' को जाता है।
10.तिलक ने 1893 ई0 में गणपति एवं 1895 ई0 में शिवाजी उत्सव मनाना प्रारम्भ किया।
11.वेलेन्टाइन शिरॉल ने बाल गंगाधर तिलक को भारतीय असन्तोस का जनक कहा था।
12.महाराष्ट्र से मह्त्वपूर्ण क्रांतिकारी पत्र 'काल' का सम्पादन परांजपे ने किया ।
13.प्रफुल्ल चाकी और खुदीराम बोस ने 30 अप्रैल ,1908 ई0 को मुज्जफरपुर के जज किंग्सफोर्ड की हत्या का प्रयत्न किया।
14.खुदीराम बोस को 15 वर्ष की अवस्था में 11अगस्त ,1908 ई0 को फाँसी दे दी गयी।
15.1905 ई0 में लन्दन में श्याम जी कृष्ण वर्मा ने इंडियन होमरूल सोसाइटी की स्थापना की।

Trivia - Banking

सामान्य ज्ञान - बैंकिंग
1. भारत क पहला बैंक जिसने ISO प्रमाण पत्र हासिल किया ?
ऊ० : केनरा बैंक
2. भारत क पहला बैंक कौनसा है ?
ऊ० : बैंक ऑफ़ हिन्दुस्तान
3. भारतीय पूंजी से शुरू होने वाला पहला बैंक ?
ऊ० : पंजाब नेशनल बैंक
4. भारत में आने वाला पहला विदेशी बैंक ?
ऊ० : चार्टर बैंक
5. भारत क सबसे पुराना सार्वजानिक क्षेत्र क बैंक ?
ऊ० : इलाहाबाद बैंक
6. भारत क पहला बैंक जिसने भारत से बहार भी बैंक की शाखाये खोली ?
ऊ० : बैंक ऑफ़ इंडिया
7. कृत्रिम मुद्रा के नाम से या पेपर गोल्ड के नाम किसे जानते है ?
ऊ० : SDR
8. SDR की सुविधा कौन देता है ?
ऊ० : अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
9. SDR की फुल फॉर्म ?
ऊ० : Special drawings rights
10. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुद्रा कौनसी है ?
ऊ० : SDR
11. पहली पंचवर्षीय योजना मैं किस क्षेत्र पर ज्यादा जोर दिया गया था ?
ऊ० : कृषि
12. औद्योगिकीकरण पर किस पंचवर्षीय योजना के दौरान अधिक ध्यान दिया गया ?
ऊ० : दूसरी
13. अर्थशास्त्र के जनक किसे कहाँ जाता है ?
ऊ० : एडम स्मिथ
14. जनसंख्या सिधांत का प्रतिपादन किसने किया ?
ऊ० : थॉमस माल्थस
15. जीव मिल्खा सिंह किस खेल से सम्बंधित है ?
ऊ० : गोल्फ
16. ईरानी ट्रॉफी क सम्बन्ध किस खेल से है ?
ऊ० : क्रिकेट
17. भारत के किस राज्य में पहले इस्लामिक बैंक की स्थापना प्रस्तावित है ?
ऊ० : केरल
18. प्रधानमंत्री रहत कोष मैं दिए गए दान की कितनी राशी पर आयकर में छुट मिलती है ?
ऊ० : पूरी राशी पर (100%) धारा 80 G के अंतर्गत
19. संयुक्तराष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम क मुख्यालय कहाँ पर है ?
ऊ० : नैरोबी
20. सुगम नामक योजना किस के लिए लागू की गयी है ?
ऊ० : छोटे करदातो के लिए
21. सार्वजानिक क्षेत्र के बैंको में सरकारी हिस्सेदारी कम से कम कितने प्रतिशत होनी चाहिए ?
ऊ० : 51 %
22. ATM में इस्तेमाल होने वाला PIN क पूरा रूप क्या है ?
ऊ० : PERSONAL IDENTIFICATION NUMBER
23. म्यूच्यूअल फण्ड क विनिमय कौन करता है ?
ऊ० : सेबी – (SEBI) Securities and Exchange Board of India
24. भारत का निजी क्षेत्र क सबसे बड़ा बैंक कौन सा है ?
ऊ० : आईसीआईसीआई बैंक
25. ICICI बैंक की फुल फॉर्म क्या है ?
ऊ० : Industrial Credit Investment Corporation Of India
26. भारत की पहली साइबर फोरेंसिक लैब कहाँ स्थापित की गयी है ?
ऊ० : त्रिपुरा
27. भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले अध्यक्ष कौन थे ?
ऊ० : ओसबर्न स्मिथ
28. विश्व व्यापार संगठन के अध्यक्ष कौन है ?
ऊ० : रोबर्ट एजवेदो
29. THE GOOD ROAD के डायरेक्टर कौन है ?
ऊ० : ज्ञान कोरिया
30. निक्की स्टॉक एक्सचेंज कहाँ पर स्थित है ?
ऊ० : जापान
31. FTSE 100 कहाँ का स्टॉक एक्सचेंज है ?
ऊ० : लन्दन

Monday, 2 November 2015

All subject mix question answer

1. भारत में सिविल सेवाओं का सूत्रपात किसने
किया?
--> लॉर्ड कार्नवालिस
2. ओजोन की सान्द्रता नापने की इकाई क्या है?
--> डॉब्सन
3. निम्न में से कौन सा विश्व का प्रथम
इलेक्ट्रानिक कम्प्यूटर है?
--> ENIAC
4. मूल लागत किसके बराबर होती है?
--> परिवर्ती लागत और प्रशासनिक लागत का
योग
5. भारत के निम्न क्षेत्रों में से किस क्षेत्र में लोहे
और कोयले का सर्वाधिक भण्डार हैं?
--> छोटा नागपुर पठार
6. भाषा के आधार पर राज्यों के गठन हेतु राज्य
पुनर्गठन आयोग की स्थापना कब की गई थी?
--> 1956. में
7. खगोल भौतिकी (एस्ट्रो फिजिक्स) के लिए
भारत में जन्मे किस वैज्ञानिक को नोबल पुरस्कार
दिया गया था?
--> प्रो. चन्द्रशेखर
8. मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन
स्पोर्टिंग क्लब किस खेल से सम्बन्धित हैं?
--> फुटबाल से
9. निम्न भाषाओं में से किस भाषा के बोलने वालों
की संख्या विश्व में सबसे अधिक है?
--> बंगाली
10. गन्दी बस्तियों के विकसित होने का सबसे
प्रमुख कारण क्या है?
--> औद्योगीकरण एवं नगरीकरण
11. भारत का सबसे बड़ा डाकघर कौन सा है?
--> जी.पी.ओ. मुंबई
12. किसी अर्थव्यवस्था में पूँजी निर्माण निम्न में
से किस पर निर्भर करता है?
--> कुल बचत पर
13. किस बादशाह के शासन में मुगल सेना में
सर्वाधिक हिन्दू सेनापति थे?
--> औरंगजेब
14. 'कान खड़े होना' का क्या अर्थ होता है?
--> चौकन्ना होना
15. रामायण के अनुसार रुमा किनकी पत्नी थीं?
--> सुग्रीव
16. लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है -
•डायोप्टर
17. वह धातु जो अम्ल एवं क्षार के साथ क्रिया करके हाइड्रोजन निकालती है -
•जिंक
18. जल में आसानी से घुलनशील है -
•नाइट्रोजन
19. माचिस की तीली के एक सिरे पर लगा मसाला है -
•लाल फॉस्फोरस और गंधक
20. सामान्य ट्यूबलाइट में कौन सी गैस होती है -
•आर्गन के साथ मरकरी वेपर
21. ‘विंग्स आॅफ फायर‘ नामक पुस्तक किसकी कृति है -
•डाॅ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम
22.‘सत्यमेव जयते‘ किस उपनिषद् का महावाक्य है -
•मुण्डक
23. किस राज्य में पंचायती राज अभी तक लागू नहीं किया गया है -
•नागालैण्ड
24. किस वर्ष में बर्मा(म्यांमार) भारतवर्ष से अलग हुआ-
•1937
25. किस भारतीय महिला को सबसे पहले विश्व सुन्दरी से अलंकृत किया गया -
•रीता फारिया

Important events of November 1

1- November" in history...
1 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ==========
1922 - ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद छः को बहिष्कृत कर दिया गया।
1953-आज ही के दिन आंध्र प्रदेश का गठन किया गया था. आंध्र पहला राज्य था जिसे मद्रास प्रांत से भाषाई आधार पर अलग कर नया राज्य बनाया गया.
1956 - कर्नाटक राज्य की स्थापना।
1966 - हरियाणा राज्य की स्थापना।
1979 - बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।
1995 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित 'ब्राउन संशोधन' पारित।
1998 - ढाका में दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टवंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
2000 - यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी।
2003 - इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु।
2004 - बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
2005 - संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
2006 - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज अख़्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।
2007 - श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
2008 - रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
1 नवंबर को जन्मे व्यक्ति==========
1942 - प्रभा खेतान - हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।
1973 -
ऐश्वर्या राय - भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड
रूबी भाटिया - भारतीय अभिनेत्री
1948- संतोष गंगवार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री
1 नवंबर को हुए निधन======
1980 - दामोदर मेनन - भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक।
1 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव====
आंध्र प्रदेश दिवस
कर्नाटक दिवस
केरल दिवस
मध्य प्रदेश दिवस
पंजाब दिवस
हरियाणा दिवस
अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस (सप्ताह)

Sunday, 1 November 2015

Facts about Bill gates



दुनिया के सबसे धनी व्‍यक्ति बिल गेट्स को कौन नहीं जानता, वे Microsoft Company के संस्‍थापक हैं और इतना बड़ा आदमी बनने के बाद भी मात्र 10 डाॅलर की घड़ी पहनते है. ये शख्स पैसो का ही नही दिल का भी अमीर है, आइये जानते है Bill Gates
के बारे में रोचक तथ्य।

1. बिल गेट्स का पूरा नाम है विलियम हेनरी गेट्स तृतीय.

2. बिल गेट्स की कहानी फकीर से अमीर वाली नही है। बल्कि, वे पहले से ही अमीर है। उनके पिता विलियम एच. गेट्स नामी वकील थे। गेट्स के परदादा बैंक के मालिक थे। उनके बाद बैंक का कामकाज गेट्स की दादी ने संभाला। दादी ने अरबों की संपति अपने पोते के नाम कर दी थी।

3. बिल गेट्स ने Programing Computer बनाने 13 साल की उम्र में शुरू कर दिए थे।

4. क्या आप को पता है कि बिल गेट्स को Computer Software Programing से इतना प्यार था कि वह पढ़ाई छोड़ कर इस में ही लगे रहते थे जिसकी वजह से वह 11वीं में फेल हो गए थे.

5. कहा जाता है कि बिल गेट्स अपनी हाई स्कूल क्लास में लड़कों से ज्यादा लड़कियां चाहते थे. इसके लिए उन्होंने स्कूल का कंप्यूटर सिस्टम हैक कर लिया था.

6. बिल गेट्स ने पहला कंप्यूटर प्रोग्राम एक गेम बनाने में इस्तेमाल किया था. इसे “Tic-Tac-Toe” गेम कहते थे. इसमें दो प्लेयर होते थे. एक तो कंप्यूटर और दूसरा एक इंसान.

7. उन्होंने अपना पहला प्रोग्राम केवल 17 वर्ष की आयु में बेचा था जो कि उनके स्कूल के लिए टाइम टेबल का एक सिस्टम था।

8. गेट्स ने भी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उन्होंने 1975 में हार्वर्ड युनिवर्सिटी को छोड़ दिया और अपने आप को पूरी तरह से माइक्रोसॉफ्ट के प्रति समर्पित कर दिया। हालांकि 2007 में उसी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद डिग्री देकर सम्मानित किया.

9. बिल गेट्स ने अपनी 30 साल की उम्र में यह इच्छा व्यक्त की थी की वह करोडपति बनना चाहते है लेकिन यह बात अलग है की सिर्फ 1 साल के बाद ही वह अरबपति बन चुके थे।

10. बिल गेट्स की पहले एक कंम्पनी थी “Traff-O-Data” जो ऐसे यंत्र बनाती थी जो कि सड़क पर स्थति किसी बिन्दु से गुजरने वाली कारों की गिणती रिकार्ड करते थे।

11. 1997 तक वह तक वह आम आदमी की तरह ही उड़ान भरते थे। अब उनके पास अपनी एक प्लेन है जिसको वह अपना ‘बड़ा फिजूलखर्च’ बताते हैं।

12. अपने महंगे प्लेन के अलावा बिल गेट्स के पास कैंची का अविष्कार करने वाले “लियोनार्डो दा विंसी” के लिखे हुए कोड भी है जो इन्होने साल 1994 में 30.8 मिलियन डॉलर में ख़रीदे थे।

13. बिल गेट्स English के अलावा कोई और भाषा नहीं जानते। उनके जीवन में सबसे बड़ा अफसोस यही है।

14. बिल गेट्स को 17 की उम्र में लाल बत्ती तोड़ने के जुर्म में जेल की हवा खानी पड़ी थी।

15. कार के शौकिन गेट्स ने माइक्रोसाॅफ्ट की पार्किंग में एक कर्मचारी की कार को ठोकर मार दी। वे कर्मचारी को अपना बिजनेस कार्ड पकड़ाकर चलते बने और कह गए कि डैमेज ठीक कराने के पैसे आकर ले जाएं। इससे “Send the bill to bill” की कहावत फेमस हो गई।

नई पोस्ट : जापान के बारे में रोचक बाते।

16. बिल गेट्स हर सेकेंड में करीब 12,054 रूपए कमाते हैं यानि कि एक दिन में लगभग 102 करोड़ रूपए कमाते हैं।

17. अगर बिल गेट्स का अपना कोई देश होता तो पुरी दुनिया में वह देश 37वां सबसे अमीर देश होता।

18. बिल गेट्स अगर पूरी दुनिया में हर व्यक्ति को लगभग बराबर-बराबर रूपए बाटें तो हर एक के हिस्से में करीब 4,983 रूपए आएगें।

19. हमारे भारत के सबसे महंगे खिलाड़ी “Mahendra Singh Dhoni” हैं. अगर वह अपना पैसा बिलकुल खर्च न करें तो उन्हें बिल गेट्स के बराबर पैसा इकट्टठा करने में 35,000 साल लग जाएगें।

20. बिल गेट्स पूरे अमेरिका का कर्जा सिर्फ दस साल में उतार सकते हैं।
(http://goo.gl/J0jp81)
21. यदि बिल गेट्स 6.5 करोड़ रुपए रोज खर्च करे तो भी अपनी पूरी संपत्ति को खर्च करने में इन्हें 218 साल लगेंगे।

22. अगर मौजूदा संपत्ति के हिसाब से आकलन करें तो बिल गेट्स जब तक जीवित रहेंगे प्रति सेकंड 7 हजार रुपये कमाते रहेंगे. ऐसे में मजाक में कहा जाता है कि अगर बिल गेट्स अपना 100 डॉलर का जमीन पर गिर गया नोट उठाते हैं, तो वह उठाने में उन्हें जितना समय लगेगा, उतने में वह उससे ज्यादा रकम कमा लेते हैं.

23. गेट्स अपनी लाइफ में 100 मिलियन डाॅलर (63170 Crore) दान करना चाहते है।

24. बिल गेट्स के दो बेटियां और एक बेटा है। हर बच्चे को माता पिता से केवल 10 मिलियन डॉलर मिलेंगे जबकि उनकी संपत्ति 72 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।

25. गेट्स हर साल 6.4 करोड़ रूपए प्राॅपर्टी टैक्स के रूप में अदा करते है। जबकि अपने अक्षय कुमार 18 करोड़ रूपए TAX भरते है।

26. बिल गेट्स के दिल में भारत के लिए विशेष स्थान है. वह यहां गरीबों के पुनरुत्थान के लिए चलाए जा रहे फाउंडेशन के कार्यक्रमों को देखने हर साल आते हैं.

27. बिल गेट्स आज भी खाना खाकर अपनी प्लेट खुद ही साफ करते है। वे कहते है कि मुझे ये अच्छा लगता है।

28. अगर किसी को जाना है तो Naukriform.com बता दे कि बिल गेट्स के घर का पता है :
1835, 73 एवेन्यू एनई, मेडिना, वॉशिंगटन 98039.

Mix general knowledge question answer

01. अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय
उत्तर – अमर्त्य सेन
02. भारत के प्रथम गृहमंत्री कौन थे?
उत्तर – सरदार वल्लभ भाई पटेल
03. भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
उत्तर – सी वी रमन
04. चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
उत्तर – डॉ हरगोविन्द खुराना
05. भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया किस देश से ली गई है।
उत्तर – दक्षिण अफ्रीका
06. भारतीय संविधान में आपातकाल के प्रवत्र्तन के दौरान राष्ट्रपति को मौलिक अधिकार संबंधी शक्तियां किस देश से ली गई हैं।
उत्तर – जर्मनी
07. पाकिस्तान के लिए पृथक संविधान सभा की स्थापना की घोषण कब की गई।
उत्तर – 26 जुलाई 1947
08. मनुष्य में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है।
उत्तर – 46
09. राज्यपाल पद ग्रहण करने से पूर्व किसके समक्ष शपथ लेता है।
उत्तर – उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अथवा वरष्ठितम न्यायाधीश
10. उत्तराखंड की स्थापना कब हुई।
उत्तर – 2000 ई.

first position record in india Gk in hindi

भारत में प्रथम

01. इंगलिश चैनल को तैर कर पार करने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी?
उत्तर – मिस आरती साहा
2. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?
उत्तर – तेनजिंग नोरगे
03. बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले प्रथम पुरुष कौन थे?
उत्तर – फू दोरजी
04. माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाले पुरुष कौन थे?
उत्तर – न्वाँग गोम्बु
06. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर – व्योमेश चन्द्र बनर्जी
07. प्रथम भारतीय टेस्ट ट्यूब बेबी कौन थी?
उत्तर – दुर्गा (कनुप्रिया अग्रवाल)
08. प्रथम भारतीय टेस्ट ट्यूब बेबी के जन्मदाता वैज्ञानिक कौन थे?
उत्तर – डॉ सुभाष मुखोपाध्याय
09. स्वतंत्र भारत के प्रथम कमांडर इन चीफ कौन थे?
उत्तर – जनरल सर रॉय बुचर
10. स्वतंत्र भारत के प्रथम कमांडर इन चीफ कौन थे?
उत्तर – जनरल के. एम. करिअप्पा , 1949

General knowledge question answer

»कौन भारत का प्रवाल द्वीप समूह है ?
** लक्षद्वीप
» मंगल तेल कुआं कहां स्थित है ?
** बाडमेर (राजस्थान)
» भारत का कौन सा राज्य गन्ने का सबसे बडा उत्पादक है ?
** उतरप्रदेश
» भारत में हीरे का सर्वाधिक निक्षेप किस राज्य में है ?
** मध्यप्रदेश
» भारतीय संविधान में समवर्ती सूची की अवधारणा किस देश से ली गई है ?
** ऑस्ट्रेलिया
» राज्यसभा धन विधेयक पर अपनी सहमति कितने दिनों तक रोक सकती है ?
** 14 दिनों तक
» भारतीय संविधान में कितने मौलिक कर्तव्य हैं ?
** 11
» लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम ,2013 के अनुसार अध्यक्ष के अलावा लोकपाल में अधिकतम कितने सदस्य हो सकते हैं ?
** आठ
» शल्य चिकित्सा में प्रयोग किए जाने वाले निश्चेतक के आविष्कारक कौन थे ?
** विलियम मोर्टान
» मानव शरीर में लाल रक्त कणिकाऔं ( आरबीसी) का निर्माण कहां होता है ?
** अस्थि मज्जा (बोनमैरो) में
» अब तक ज्ञात सबसे भारी तत्व का परमाणु क्रमांक क्या है ?
** 118
» विटामिन (बी टू ) का रासायनिक नाम क्या है ?
**राइबोफ्लेविन
» मलाला युसूफजई तथा कैलाश सत्यार्थी को संयुक्त रूप से कौनसा पुरस्कार प्रदान किया गया है ?
** नोबेल शांति पुरस्कार 2014
» पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किस भारतीय को वर्ष 2015 का प्रतिष्ठित टेलर पुरस्कार प्रदान किया गया है ?
** माधव गाडगिल
» 'द प्रांब्लम आँफ रूपी : इट्स आँरिजिन एंड इट्स साँल्यूशन 'पुस्तक के लेखक कौन थे ?
** डॉ बी.आर.अम्बेडकर
» 'पंच सिद्धांत 'पुस्तक के रचयिता कौन थे ?
** वराहमिहिर