Friday 24 July 2015

Read Fun Facts in hindi

दुनिया रोचक तथ्यों और जानकारियों से भरी हुई है। पढिए मजेदार तथ्य :
1. अगर आपको नींद नही आ रही है, तो 99 से उलटी गिनती शुरु कीजिए। अधिकतर आप 50 तक की गिनती पूरी होने के पहले ही सो जाएंगे।
.
2. नाश्ते के समय चॉकलेट का एक छोटा टुकड़ा खाने से दिनभर आपका मूड अच्छा बना रहता है। 
.
3. आप बैटरी को 6 इंच की हाईट से गिरा कर देखिए। बैटरी अगर एक बार उछलती है तब यह ठीक हालत में है। अगर ज्यादा बार उछलती है तो यह खराब हो चुकी है या खराब होने वाली है।
.
4. आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं? सोने जाने के 4 घंटे पहले कुछ मत खाइए। यह काफी कारगर है।
.
5. पीले दांत ज्यादा मजबूत होते हैं। दांतो का प्राकृतिक रंग हल्का पीला है। दांतो को सफेद करने की कोशिश उनको नुकसान पहुंचा सकती है।
.
6. सोने में परेशानी महसूस हो रही है, अपनी पलकों को तेजी से खोलिए, बंद कीजिए। थकी हुई आंखें सोने में आपकी मदद करेंगी।
.
7. किसी रेस्टोरेंट में ऑर्डर देने के बाद अपने हाथ धोएं। मेन्यू कार्ड वहां आपके द्वारा छुई गई सभी चीजों में से सबसे ज्यादा गंदा होता है।
.
8. अगर आप 5 मिनिट्स से भी कम समय में सो जाते हैं तो इससे साबित होता है कि आपकी नींद की जबरदस्त कमी है।
.
9. आपने नोट्स को बनाने के एक दिन के अंदर पढ़ लेने से, आप उन्हें 60 प्रतिशत से ज्यादा याद कर लेते हैं।