Thursday 16 July 2015

** Indian parliament - RS **



** भारतीय संसद -- राज्यसभा **
---------------------------------------
1. भारत की संसद किससे मिलकर बनती
है ?
►- राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा

2. संसद के उच्च सदन को क्या कहते हैं ?
►- राज्यसभा
3. संसद के निचले सदन का क्या नाम है ?
►- लोकसभा
4. राज्यसभा में अधिक से अधिक सदस्यों
की संख्या कितनी होती है ?
►- 250
5. वर्तमान में राज्यसभा में सदस्यों की
संख्या कितनी है ?
►- 245
6. राज्यसभा में कितने सदस्यों को
राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं ?
►- 12
7. राज्यसभा के सदस्यों के लिए न्यूनतम
उम्र सीमा क्या है ?
►- 30 वर्ष
8. क्या राज्यसभा सदस्य के लिए ये
जरूरी है कि उसका नाम उस राज्य के
किसी निर्वाचन क्षेत्र की सूची में हो,
जिस राज्य से वह राज्यसभा का चुनाव
लड़ना चाहता है ?
►- हां
9. संसद का कौन-सा सदन स्थायी होता
है जो कभी भंग नहीं होता ?
►- राज्यसभा
10. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल
कितने साल का होता है ?
►- (6) छह साल
11. जब राज्यसभा स्थायी सदन है और ये
भंग नहीं होता, तो इसके सदस्यों का
कार्यकाल छह साल क्यों रखा गया है ?
►- दरअसल इसके एक तिहाई सदस्य
प्रति दो वर्ष बाद सेवा-निवृत्त हो
जाते हैं ।
राज्यसभा का सभापति या अध्यक्ष
कौन होता है ?
►- उपराष्ट्रपति
12. राज्यसभा के उपसभापति या
उपाध्यक्ष कौन चुनता है ?
►- राज्यसभा सदस्य में से ही किसी को
छह साल के लिए उपसभापति चुना जाता
है ।
13. राज्यसभा के प्रथम उपसभापति
कौन थे ?
►- एस.वी. कृष्णामूर्तिराव
14. धन विधेयक के संबंध में राज्यसभा का
क्या अधिकार है ?
►- सिर्फ सिफारिश करने का अधिकार
। जिसे लोकसभा मानने को बाध्य नहीं
। इसके लिए राज्यसभा को 14 दिन का
समय मिलता है । अगर इस समय सीमा
तक विधेयक वापस नहीं होता, तो
पारित माना जाता है । राज्यसभा को
धन विधेयक में संशोधन का भी अधिकार
नहीं है ।
15. राष्ट्रपति साल में कितनी बार
राज्यसभा का अधिवेशन आहूत करते हैं ?
►- कम-से-कम दो बार ।
16. राज्यसभा के एक सत्र की अंतिम
बैठक तथा अगले सत्र की प्रथम बैठक के
लिए नियत तिथि के बीच कितने महीने
का अंतर नहीं होना चाहिए ?
►- 6 महीने से अधिक का ।
17. प्रथम राज्यसभा का गठन कब
किया गया ?
►- 3 अप्रैल 1952
18. राज्यसभा की पहली बैठक कब हुई
थी ?
►- 13 मई, 1952
19. किन जगहों से राज्यसभा में
प्रतिनिधित्व नहीं है ?
►- अंडमान-निकोबार, चंडीगढ़, दादर व
नागर हवेली, दमन-दीव और लक्षद्वीप
20. राज्य और राज्यसभा सदस्यों की
संख्या-
►- उत्तरप्रदेश - 31
►- महाराष्ट्र - 19
►- आंध्रप्रदेश - 18
►- तमिलनाडु - 18
►- पश्चिम बंगाल - 16
►- बिहार -16
►- कर्नाटक - 12
►- मध्यप्रदेश - 11
►- गुजरात - 11
►- उड़ीसा - 10
►- राजस्थान -10
►- केरल - 9
►- पंजाब - 7
►- असोम - 7
►- झारखंड - 6
►- हरियाणा - 5
►- छत्तीसगढ़ -5
►- जम्मू-कश्मीर - 4
►- हिमाचल प्रदेश - 3
►- उत्तराखंड - 3
►- नगालैंड - 1
►- मिजोरम - 1
►- मेघालय - 1
►- मणिपुर - 1
►- त्रिपुरा - 1
►- सिक्किम - 1
►- अरुणाचल प्रदेश - 1
►- गोवा - 1
21. केंद्रशासित प्रदेश में राज्यसभा
सदस्यों की संख्या-
►- दिल्ली- 3
►- पुडुचेरी - 1