Tuesday 21 July 2015

Current GK in hindi


Current Gk :-
1. वाराणसी को यूनेस्को के क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क के तहत “सिटी ऑफ म्यूज़िक”घोषित किया गया। विश्व के प्राचीनतम शहर तथा भारतीय कला व संस्कृति के केन्द्रबिन्दु माने जाने वाले वाराणसी शहर को यूनेस्को की “फील्ड ऑफ एक्सीलेंस”योजना के तहत “सिटी ऑफ म्यूज़ि” घोषित किया गया है। इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल किए जाने से वाराणसी को अपने संगीत तथा संस्कृति को विश्व मंच पर ले जाने का मौका मिलेगा।
2. 50 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री शीला रमानी का निधन हो गया। वे 83 वर्ष की थीं। वह टैक्सी ड्राइवर और नौकरी जैसी फ़िल्मों में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध रहीं।
3. आधुनिक भारतीय कलाकार सैयद हैदर रजा को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। रजा को उनकी असीम उपलब्धियों के लिए ‘द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया है। फ्रांस के राजदूत फ्रैंकोइस रिचियर ने फ्रांसीसी दूतावास में आयोजित एक समारोह में रजा को सम्मान प्रदान किया। 93 वर्षीय कलाकार को सभी सीमाओं के पार जाने वाली अद्वितीय उपलब्धियों, भारत और फ्रांस के बीच चिरस्थयी संबंध बनाने में उनके योगदान तथा राष्ट्रों में कला की तलाश, संस्कृति, धर्म और दर्शन को जोड़ने के उनके सतत प्रयास को स्वीकृति प्रदान करने के लिए फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है।
4.भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला को पर्यावरण और समुदायों के संरक्षण के अपने प्रयासों के लिए ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ के तौर पर चुना गया। उन्हें व्हाइट हाउस द्वारा संम्मानित किया जाएगा। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से पर्यावरण और समुदायों के संरक्षण के अपने प्रयासों के लिए ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ के तौर पर चुने जाने वाले 12 धार्मिक नेताओं की सूची में सुनीता विश्वनाथ जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय अमेरिकी हैं। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए हिंदुओं को प्रोत्साहित करने के उनके काम के लिए चुना गया है।
5. रूस की सरकार ने नौसेना के लिए ‘मेक इन इंडिया’ युद्धपोतों के ऑर्डर के लिए अनिल अंबानी की कंपनी पिपावाव शिपयार्ड को चुना है। यह ऑर्डर 3 अरब डॉलर से भी ज्यादा का हो सकता है। इसे निजी क्षेत्र का वॉरशिप बनाने का सबसे बड़ा प्रॉजेक्ट माना जा रहा है। रूस इस पोत को रूसी शिपयार्ड में बनाना चाहता था, लेकिन भारत ने पिछले साल साफ कर दिया कि यह ऑर्डर सिर्फ मेक इन इंडिया रूट के जरिये दिया जाएगा। हालांकि भारत ने कहा था कि इस प्रॉजेक्ट के लिए रूस को भारतीय पार्टनर चुनने की आजादी होगी।
6.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और आर्मेनिया के बीच समझौता एवं उसकी पुष्टि को मंजूरी दे दी। इस समझौते से सहमति के दायरे में आने वाली गतिविधियों में लघु और मध्यम अवधि के कार्यक्रमों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस समझौते से दोनों देशों के बीच श्रेष्ठ कृषि व्यवहारों को समझने में प्रोत्साहन मिलेगा और इससे दोनों देशों को पारस्परिक लाभ होगा।