Sunday 9 August 2015

Biology GK In Hindi Facts

जीव-विज्ञान रोचक तथ्य
☀ घटपर्णी(पिचर प्लांट) और फ्लाई ट्रेप ऐसे पौधे है जो कीटो को खाते हैं।
☀ रैफ्लेशिया अर्नाल्डी के फूल दुनिया के सबसे बड़े फूल हैं। ये रंग विरंगे फूल 91 सेमी. व्यास के और इनका वजन 7 किलोग्राम होता है।
☀ ''चीनी विक्टोरिया'' विश्व का सबसे बड़ा फूलदार पौधा है। यह पौधा सन 1892 में कैलिफोर्निया /अमेरिका में लगाया गया था ।
आज यह लगभग एक एकड़ भूमि घेरे हुए है।इसका वजन 228 टन है। जब यह फूलता है तो लगभग 15 लाख फूलो से लद जाता है।
☀ कैलिफोर्निया का ''जनरल शर्मेन'' नामक वृक्ष दुनिया का सबसे विशाल वृक्ष है। यह 85 मीटर लम्बा और 2030 टन वजनी है।
☀ विश्व का सबसे बड़ा पक्षी ''शुतुरमुर्ग'' और सबसे छोटा ''किवी'' है ।दोनो ही पक्षी उड़ने में असमर्थ हैं।
☀ लैक्टिक अम्ल के मांसपेशियों में जम जाने के कारण थकान होती है। लैक्टिक अम्ल के कारण ही दूध फट जाता है।
☀ मलेरिया सिर्फ मादा एनेफिलीज मच्छर के काटने से नही होता बल्कि उसकी आंतो में रह रहे परजीवी प्लाज्मोडियम के कारण होता है। मच्छर तो केवल वाहक का कार्य करता है।
☀ समान्यत: हम श्वसन का अर्थ सांस लेना या छोड़ना समझते है लेकिन इसे श्वासोच्छवास का जाता है। जबकि श्वसन का अर्थ कार्बोहाइड्रेट/भोजन का आक्सीकरण या अपचयन होता है।
☀ जन्तु विज्ञान के जनक अरस्तु को कहा जाता है।
☀ कोशिका की खोज राबर्ट हुक ने की थी।
☀ थियोफ्र्स्टस को वनस्पति विज्ञान का जनक कहा जाता है।
☀ लाइकोपीन के कारण टमाटर का लाल रंग होता है।
☀ कैरोटीन लवक के कारण गाजर का रंग लाल होता है।
☀ विटानिन लवक के कारण चुकंदर का लाल रंग होता है।
☀ कैप्सेसिन के कारण मिर्च में तीखापन होता है।
☀ बैक्टीरिया की खोज एन्टॉनी बॉन ल्यवेन हॉक ने 1683 में की थी
☀ क्लोरेल्ग शैवाल अंतरिक्ष में भोजन के रूप में प्रयुक्त होता है।
☀ सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा पौधा ''सिकोया सेम्परविरेंस'' होता है।
☀ सबसे छोटा पौधा ''जैनिया पिग्मिया'' है।
☀ सबसे लम्बी कोशिका ''तंत्रिका कोशिका'' होती है।
☀ माइटोकांड्रिया को कोशिका का पॉवरहाउस कहा जाता है।
☀ लाइसोसोम को आत्मघाती थैली कहा जाता है।
☀ वायरस की खोज इवानोवस्की ने की थी।