Saturday 29 August 2015

Rochak Jankariya HIndi Me

रोचक पोस्ट
1. ट्वीटर का होम बटन एक बर्ड हाउस है। जब आप इसे ज्वाइन करते हैं तब आप एक अंडा होते हैं। ध्यान दीजिए ट्वीटर का लोगो एक बर्ड है।
2. आप पढ़ते समय जिस फ्लेवर की च्युंगम खा रहे हैं अगर परीक्षा देते समय भी उसी फ्लेवर की च्युंगम को खाएं तो आपको पढ़ी हुई चीजें आसानी से याद आ जाएंगी।
3. अमेरिका में यदि आप अपनी उम्र के 16 वर्ष पूरे कर चुके हैं तो 60 प्रतिशत संभावना है कि आप उस इंसान से मिल चुके हैं जिससे आपकी शादी होगी।
4. स्कूल शब्द प्राचीन काल की ग्रीक भाषा से लिया गया है जिसका मतलब होता था खाली समय।
5. रशियन टीवी पर एक गेम शो में आपको एक कार चुराने के लिए कहा जाता था और अगर आप अगले 35 मिनट तक पुलिस की गिरफ्त में आने से बचे जाते हैं तो चुराई हुई कार आपकी हो जाती थी।
6. दुनिया के सबसे बडे स्पर्म बैंक ने 2011 में लाल बालों वाले लोगों के स्पर्म लेना बंद कर दिया था, क्योंकि लोगों को लाल बाल वाले बच्चे नहीं चाहिए थे।
7. सारी रात जागकर बिताने पर आप 161 कैलोरी जला देते हैं।
8. रात में देर तक जागने वाले लोग जल्दी सोने वाले लोगों के मुकाबले ज्यादा इंटेलीजेंट होते हैं।
9. अगर आप इंसोमनीयां यानी नींद ना आने की बीमारी से ग्रस्त हैं तो काफी संभावना है कि आप के बचपन में आपके स्लीप पैटर्न में बार-बार खलल पड़ा हो।
10. कम खाने से आपकी उम्र बढ़ने की गति कम हो जाती है और आपकी उम्र लंबी होती है।
11. अगर आप अलार्म की धुन वही रखें जो कि आपके मोबाइल की रिंगटोन है तो आपको उठने में आसानी होगी।
12. सच बोलते वक्त हाथ के मूवमेंट्स ज्यादा होते हैं जबकि झूठ बोलने पर हाथ एक ही जगह पर बने रहते हैं।
13. 93 प्रतिशत छात्र ऑनलाइन रिसर्च करते हैं बजाय लाइब्रेरी में।
14. 80 प्रतिशत लोग अपनी भावनाएं छुपाकर रखते हैं क्योंकि उन्हें यकीन होता है कि लोग उनके दर्द को समझ नहीं पाएंगे।
15. जागने के 5 मिनट के अंदर आप रात में देखे गए आधे सपने भूल जाते हैं और 10 मिनट के अंदर 90 प्रतिशत सपने आप के दिमाग से गायब हो जाते हैं।
16. आदमियों में महिलाओं के मुकाबले ज्यादा छोटी लिखावट पढने की क्षमता होती है जबकि महिलाएं सुनने में ज्यादा अच्छी होती हैं।
17. अगर आप किसी के दाहिने कान की तरफ से मदद मांगेंगे तो आपको मदद मिलने की संभावना बढ जाती है।
18. आलस्य किशोर अवस्था का एक सामान्य लक्षण है और इसे बुरे व्यवहार की श्रेणी में नहीं डाला जा सकता।