Saturday 15 August 2015

SSC General Knowledge Question Answer

01 किस भारतीय ने सर्वप्रथम अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा लागू करने के लिए सदन में विधेयक प्रस्तुत किया था?
उत्तर-गोपाल कृष्ण गोखले
02 'गोत्र' व्यवस्था प्रचलन में कब आई?
उत्तर-उत्तर वैदिक काल में
03 मलिक काफ़ूर को हज़ार दीनारी कहा गया था, क्योंकि-
उत्तर-उसे 1000 दीनार में ख़रीदा गया था।
04 हड़प्पा वासियों को निम्नलिखित में से किसका ज्ञान नहीं था?
उत्तर-मेहराबों का निर्माण
05 निम्न में से किस व्यक्ति को ‘बिना ताज का बादशाह’ कहा जाता है?
उत्तर-सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
06 हड़प्पा काल में ताँबे के रथ की खोज हुई थी-
उत्तर-दैमाबाद में
07 'राजगृह' में महावीर स्वामी ने सर्वाधिक निवास किस ऋतु में किया?
उत्तर-वर्षा ऋतु
08 जैन धर्म के पहले तीर्थंकर के रूप में किसे जाना जाता है?
उत्तर-ऋषभदेव को
09 महावीर स्वामी 'यती' कब कहलाए?
उत्तर-घर त्यागने के बाद
10 अलाउद्दीन ख़िलजी का मूल नाम क्या था?
उत्तर-अली गुरशास्प