Tuesday 11 August 2015

Science - Key Facts

विज्ञान - महत्वपूर्ण तथ्य
तंत्रिका कोशिका मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका है।
महाधमनी मानव शरीर की सबसे बड़ी धमनी है।
मानव शरीर मेँ सर्वाधिक मात्रा मेँ पाया जाने वाला पदार्थ जल (55-60%) है।
शुक्राणु मानव शरीर की सबसे छोटी कोशिका होती है। यह एक नर जनन कोशिका है।
एड्रीनलीन हार्मोन को ‘करो या मरो’ हार्मोन भी कहा जाता है।
हाइपोथेलेमस ग्रंथि को ‘सुपर मास्टर (Head Master)’ ग्रंथि कहा जाता है।
जबड़े की हड्डी मानव शरीर की सबसे मजबूत हड्डी होती है।
मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज है जो कर्ण मेँ होती है।
सबसे लम्बी हड्डी फीमर (जांघ मेँ) होती है।
4° से. तापक्रम पर जल का घनत्व अधिकतम होता है।
बॉक्साइट एल्युमिनियम का प्रमुख खनिज होता है।
रुधिर की कमी से एनीमिया रोग हो जाता है।
विटामिन सी घाव भरने मेँ सहायक है।
केले मेँ अनिषेक जनन पाया जाता है।
तिलचिट्टा मेँ रुधिर रंगहीन होता है।
तम्बाकू मेँ निकोटिन नामक विषैला पदार्थ होता है।
मूत्र का पीला रंग यूरोक्रोम नामक वर्णक के कारण होता है।
बीयर किण्वन से बनाई जाती है जबकि शराब आसवन से बनाई जाती है।
परावर्तन के कारण हमेँ वस्तुएँ दिखाई देती हैँ।
आसंजक बल के द्वारा लिफाफे पर डाक टिकट चिपकी रहती है।
एन्थ्रेसाइट प्रकार का कोयला उत्तम गुणवत्ता का होता है। इसमेँ कार्बन सर्वाधिक मात्रा मेँ होता है।
द्रव्यमान का मात्रक किलेग्राम तथा भार का मात्रक न्यूटन होता है।
पारा, सिजियम, गैलियम द्रव धातु होते हैँ, शेष ठोस धातु होते हैँ।
–40° सेन्टीग्रेड तथा –40° फॉरेनहाइट समान होते हैँ।
सोयाबीन मेँ सर्वाधिक मात्रा मेँ प्रोटीन पाया जाता है।
प्रोटीन की कमी से– क्वाशिओस्कारे तथा मेरेस्मस रोग हो जाते हैँ।
सोडियम स्वतंत्र अवस्था मेँ जल उठता है, अतः इसे केरोसीन मेँ रखा जाता है।
सफेद फास्फोरस को पानी मेँ रखा जाता है।
चाँदी विद्युत का सर्वोत्तम चालक होता है।
पृष्ठ तनाव के कारण पानी की बूँदे गोल हो जाती हैँ।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है।
कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रीन हाऊस प्रभाव के लिए प्रमुख उत्तरदायी गैस है।
ओजोन मंडल पराबैँगनी किरणोँ को अवशोषित कर पृथ्वी के जीवोँ की रक्षा करता है।
कार्बन डाइऑक्साइड का प्रयोग आग बुझाने के लिए किया जाता है।
पहला हृदय प्रत्यारोपण डॉ. क्रिस्टियन बर्नार्ड द्वारा किया गया था।
भारी जल परमाणु भट्टी मेँ मंदक के रूप मेँ प्रयुक्त होता है।
एबी AB रूधिर वर्ग वाले मानव को सार्वत्रिक ग्राही तथा O रूधिर वर्ग वाले मानव को सार्वत्रिक दाता कहते हैँ।