Saturday 26 March 2016

Geography related question answer in hindi

1. विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ?
►-अफ्रीका
2. कौन-सा महाद्वीप जिब्राल्टर जल संधि के जरिए यूरोप से अलग होता है ?
►-अफ्रीका
3. कौन-से महाद्वीप का विस्तार सभी गोलार्द्ध में है ?
►-अफ्रीका
4. काला या अंध या पठारी महाद्वीप किसे कहते हैं ?
►-अफ्रीका
5. कौन-सी रेखा अफ्रीका को दो बराबर भागों में बांटती है ?
►-भूमध्यरेखा
6. अफ्रीका में कितने देश हैं ?
►-54
7. नये देश दक्षिण सूडान की स्थापना कब हुई ?
►-9 जुलाई 2011
8. सर्वाधिक देशों वाला महाद्वीप कौन-सा है ?
►-अफ्रीका
9. विश्व का सबसे बड़ा मरुथल कौन-सा है ?
►-सहारा (अफ्रीका)
10. विश्व की सबसे लंबी नंदी कौन-सी है ?
►-नील नदी (अफ्रीका)
11. अफ्रीका में मिलने वाली प्रमुख आदिम जातियां कौन-सी हैं ?
►-बुशमैन (कालाहारी), पिग्मी (कांगो बेसिन), बद्दू (सहारा) ।
12. एक मात्र महाद्वीप जिससे कर्क, मकर और भूमध्यरेखा तीनों ही गुजरती हैं
►-अफ्रीका
13. ऊंचाई के क्रम में अफ्रीका के पर्वत शिखर किस तरह हैं ?
►-किलीमंजारो > माऊंट केन्या > मारघेरिटा > रास दाशेन > माऊंट मेरु ।
14. किलिमंजारों की पूर्वी ढलानों पर कहवा की खेती किस जनजाति के द्वारा की जाती है ?
►-छग्गा
15. अफ्रीका के किस देश को वनों का देश कहा जाता है ?
►-कांगो
16. एशिया और यूरोप का जंक्शन किस देश को कहा जाता है ?
►-मिस्र
17. अफ्रीका में सबसे अधिक नगरों वाला देश कौन- सा है ?
►-लीबिया
18. अफ्रीका में किस नाम के पौधे से जूट पैदा होता है ?
►-सीसल नामक पौधा
19. गोल्ट कोस्ट के नाम से किस देश को जाना जाता है ?
►-घाना
20. अफ्रीका का खजूर उत्पादक देश कौन-सा है ?
►-मिस्र
21. विश्व में सोने की नगरी के नाम से कौन-सा शहर मशहूर है ?
►-जोहेन्सबर्ग
22. अफ्रीका का ट्रांसवाल किसके लिए विख्यात है ?
►-जेबरा और जिराफ जानवरों के लिए ।
23. विश्व का सर्वाधिक गर्म जगह कौन-सी है ?
►-अल-अजीजीया (लीबिया)
24. विश्व में हीरा व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र कौन-सा है ?
►-एंटवर्प (बेल्जियम)
25. भूमध्य रेखा पर स्थित अफ्रीका के देश कौन- से हैं ?
►-गैबोन, कांगोगणतंत्र, उगांडा, रवांडा, कीनिया तथा सोमालिया ।
26. नील नदी पर बसा सबसे बड़ा नगर कौन है ?
►-काहिरा
27. अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है ?
►-नाइजीरिया
28. पॉम तेल की नदी किसे कहते हैं ?
►-नाइजर नदी
29. नील नदी का उद्गम स्थल कहां से है ?
►-विक्टोरिया झील
30. सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश अफ्रीका में कौन-सा है ?
►-कीनिया
31. अफ्रीका में सर्वाधिक जैतून उत्पादित करने वाला देश कौन है ?
►-ट्यूनिशिया
32. विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान का नाम क्या है ?
►-किम्बरले खान (द. अफ्रीका)
33. विश्व के सबसे विशाल हीरे का क्या नाम है ?
►-कुलिनान (3106 केरेट)
34. शुतुरमुर्ग नामक चिड़िया कहां पाई जाती है ?
►-कालाहारी मरुस्थल
35. अफ्रीका में सबसे लंबा रेलमार्ग कौन-सा है ?
►-केप काहिरा रेलमार्ग
36. उष्ण घास के मैदान को अफ्रीका में क्या कहते हैं ?
►-सवाना
37. शीतोष्ण घास के मैदान को अफ्रीका में क्या कहते हैं ?
►-वेल्ड
38. विश्व का सर्वाधिक कोको उत्पादन करने वाला देश कौन-सा है ?
►-आइवरी कोस्ट (अफ्रीका)