Friday 7 August 2015

Indian polity - important question

1 भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है? – दक्षिण अफ्रीका

2 संविधान के किस भाग में भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लेख किया गया है? – भाग-3

3 किसी क्षेत्र को अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्र घोषित करने का अधिकार किसे है? – राष्ट्रपति

4 राज्यसभा द्वारा लोकसभा को धन विधेयक कितने समय में लौटा दिये जाने चाहिए? – 14 दिन

5 राज्य पुनर्गठन अधिनियम कब पारित किया गया? – 1956 ई.

6 संसद के किसी भी सदन के दो सत्रों के बीच अंतराल किससे अधिक नहीं होना चाहिए? – छह महीने

7 संघ शासित क्षेत्रों, जिनकी अपनी विधायिका नहीं है, के लिए विधि का निर्माण कौन करता है? – संसद

8 भारतीय संविधान सभा की स्थापना कब हुई? – 9 दिसम्बर, 1946

9 42वें संशोधन द्वारा संविधान के किस अनुच्छेद में मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा गया है? – अनुच्छेद-51 A

10 भारत के सर्वोच्च न्यायालय का एक न्यायाधीश कितनी उम्र तक अपने पद पर बना रह सकता है? – 65 वर्ष

11 भारतीय संविधान में कितनी भाषाएँ क्षेत्रीय भाषाओं के रूप में मान्यता प्राप्त हैं? – 22

12 भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा प्रस्तावना में दो शब्द ‘समाजवादी’ और धर्मनिरपेक्ष जोड़े गए थे? – 42वें