Monday 31 August 2015

Gk science and geography related

1.चन्द्रमा पर एक बम विस्फ़ोट होता है। इसकी आवाज़ पृथ्वी पर
--- सुनाई नहीं देगी
2.चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण है
--- पलायन वेग
3.यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4% बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल
--- 2% बढ़ जायेगा
4.एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एक अन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले का आवर्तकाल
--- अपरिवर्तित रहेगा
5.हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर, विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है
--- अनुनाद के कारण
6.'वेन्चुरीमीटर' से क्या ज्ञात करते हैं?
--- जल के प्रवाह की दर
7.चौराहों पर पानी के फुहारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि
--- पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है
8.यदि द्रव्यमान परिवर्तित हुए बिना पृथ्वी अपनी वर्तमान त्रिज्या की सिकुड़कर आधी रह जाये तो दिन होगा
--- 12 घण्टे का
9.यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2 किलोमीटर/सेकेण्ड के वेग से फेंका जाये तो पिण्ड
--- पृथ्वी पर कभी नहीं लौटेगा
10.उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए, अन्तरिक्ष यात्री को क्या प्रयोग करना चाहिए?
--- स्प्रिंग घड़ी