Friday, 28 August 2015

The main news of August 28, 2015

28 अगस्त 2015 की मुख्य ख़बरें
➡ जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने एक और पाकिस्तानी आतंकवादी को जिंदा पकड़ा है। मुठभेड़ में चार अन्य आतंकवादी मारे गए हैं।
➡ मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष ने जन सुरक्षा विधेयक 2015 पेश और पारित कराने के लिए विधानसभा का आज आपात सत्र बुलाया गया है।
➡ लीबिया के ज़ुवारा में करीब 500 प्रवासियों को ले जा रही दो नौकाएं डूबने से सैकड़ों लोगों के मरने की आशंका है।
➡ भारत ने अपना अत्याधुनिक संचार उपग्रह जी-सैट-6 सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया है।
➡ पाकिस्तान की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
➡ वैश्विक शेयर बाजार में बढ़त के बीच सेंसेक्स में 517 अंकों का उछाल आया है।
➡ भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम क्रिकेट मैच आज से कोलंबो में खेला जाएगा।
➡ जमैका के धावक उसेन बोल्ट ने जस्टिन गैलन को पीछे छोड़ दो सौ मीटर की दौड़ जीत ली है।

0 comments:

Post a Comment