Thursday 27 August 2015

Sports related question answer

1. आधुनिक ओलम्पिक खेलों का जनक किसे कहा जाता है? – पियरे डी कुबर्तिन को
2. ओलम्पिक शुभंकर कब से प्रारंभ किया गया? – 1968 ई. में
3. कबड्डी किस देश का राष्ट्रीय खेल है? – बांग्लादेश का
4. ‘माही’ के नाम से भारत में किस खिलाड़ी को जाना जाता है? – महेन्द्र सिंह धोनी को
5. हॉकी खेल प्रारंभ होने के समय हॉकी बॉल को मारना क्या कहलाता है? – बुली
6. वह कौन-सा खिलाड़ी है जिसने क्रिकेट एवं हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था? – एम. जे. गोपालन
7. कबड्डी खेल की शुरुआत किस देश में हुई? – भारत में
8. ‘आयरन’ शब्द किस खेल से संबद्ध है? – गोल्फ से
9. ‘इंदिरा गाँधी कप’ किस खेल से संबंधित है? – मुक्केबाजी से
10. मलेशिया का राष्ट्रीय खेल कौन-सा है? – बैडमिंटन
11. ‘ब्रुकलिन’ खेल मैदान (बेसबॉल) किस देश में है? – संयुक्त राज्य अमेरिका
12. फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनल दि फुटबॉल एसोसिएसन) की स्थापना कब हुई? – 21 मई, 1904 ई. में
13. फुटबॉल के मैदान की कितनी माप होती है? – 100 मीटर, × 64 मीटर से 110 मीटर × 75 मीटर तक
14. वॉलीबॉल के एक पक्ष में कितने खिलाड़ी होते हैं? – 6
15. ‘डिग पास’ किस खेल से संबद्ध शब्द है? – बॉलीबाल
16. ‘गोल्डन गर्ल’ किस भारतीय खिलाड़ी की आत्मकथा है? – पी.टी. उषा की
17. ‘वेडिट कप’ किस खेल में दिया जाता है? – मुक्केबाजी में
18. वाटर पोलो खेल प्रारंभ करने का श्रेय किसे दिया जाता है? – विलियम विल्सन को
19. प्रथम विश्व कप फुटबॉल के आयोजन का श्रेय किस देश को जाता है? – उरुग्वे को
20. कार्लोस मोया किस देश के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी हैं? – स्पेन के
21. मारियुस फिसबर्ग किस देश के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी है? – पोलैंड के
22. टेनिस में ‘लव’ का क्या मतलब है? – स्कोर जीरो है
23. वर्ष का प्रथम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट कौन-सा होता है? – आस्ट्रेलियाई ओपन
24. राष्ट्रमंडल खेल का प्रथम आयोजन कब किया गया था? – अगस्त 1930 ई. में
25. एशियाई खेल का नामकरण किसने किया था? – जवाहरलाल नेहरू ने
26. टेनिस को एशियाई खेलों में किस वर्ष शामिल किया गया? – 1958 (टोकियो)
27. फिडे रैंकधारी कौन-सा खेल खेलते हैं? – शतरंज
28. ‘फ्रीजोन्स’ शब्द किस खेल से संबद्ध है? – खो-खो से
29. भारत के किस राज्य में नाव दौड़ सर्वाधिक लोकप्रिय हैं? – केरल में
30. ‘चेकमेट’ किस खेल से संबद्ध शब्द है? – शतरंज से
31. स्पियर हैंड (Spear Hand) शब्द किस खेल से प्रयुक्त होता है? – तैराकी में
32. भारत की कौन-सी शतरंज खिलाड़ी सुपर ग्रांड मास्टर पर प्राप्त करने वाली विश्व की दूसरी महिला बनी? – तानिया सचदेव
33. शतरंज खेल में कितने खाने या वर्ग होते हैं? – 64
34. महिला टेनिस में सबसे कम उम्र में नम्बर एक पर पहुँचने का कीर्तिमान किसने बनाया? – मार्टिंना हिंगिस ने
35. कौन-सी अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खेल प्रतियोगिता घास के मैदान में खेली जाती है? – विम्बलडन
36. ‘गुगा’ नाम से किस भारतीय खिलाड़ी को जाना जाता है? – गीत सेठी को
37. टेनिस को बढ़ावा देने के लिए किस भारतीय कम्पनी द्वारा मिशन 2018 को प्रारंभ किया गया है? – अपोलो टायर्स द्वारा
38. मुक्केबाजी के रिंग का आकार क्या होता है? – 3.6 × 3.6 से 6.10 × 6.10 मी.
39. टेनिस के किन स्पधाओं को ग्रैंड स्लैम स्पर्धाएं कहा जाता है? – आस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन, विम्बलडन तथा अमरीकी ओपन
40. अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स एमच्योर फेडरेशन की स्थापना किस वर्ष की गई? – 1912 ई. में