Friday 26 February 2016

Answers to questions about national freedom movement

राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर
,
1. 'आनंद मठ' उपन्यास जिसमें प्रसिद्ध 'वन्देमातरम' गीत है की रचना किसने की थी ?
उत्तर: बंकिमचन्द्र चटर्जी ने
,
2. 'भारत सेवक समाज' की स्थापना कब तथा किसने की ?
उत्तर : 1900 में गोपाल कृष्ण गोखले ने
,
3. राजा राममोहन राय ने किस प्रथा के विरोध में कानून बनवाया था ?
उत्तर: सती-प्रथा के विरोध में
,
4. लॉर्ड कर्जन का वह मूर्खतापूर्ण कार्य क्या था, जिसने उग्र राष्ट्रीयता को जन्म दिया ?
उत्तर : 1905 का बंगाल विभाजन
,
5. 1907 में किस अधिवेशन में कांग्रेस के अन्दर फूट पड़ गयी और उग्रवादी और उदारवादी दल पृथक हो गए ?
उत्तर: सूरत अधिवेशन
,
6. भारत में उग्र राष्ट्रीयता के जन्मदाता तथा निर्भयता से राष्ट्र की वेदना को प्रकट करने वाले प्रथम भारतीय कौन थे ?
उत्तर: बाल गंगाधर तिलक
,
7. किस अधिनियम द्वारा मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्रों की व्यवस्था की गई ?
उत्तर: 1909 के अधिनियम द्वारा
,
8. कांग्रेस और लीग के बीच लखनऊ समझौता किस वर्ष हुआ ?
उत्तर: 1916 में
,
9. किसने कांग्रेस को 'जनता के अत्यंत अल्पमत' का प्रतिनिधि कहा था ?
उत्तर: लार्ड डफरिन ने
,
10. बाल गंगाधर तिलक पर 1897 में किस आधार पर मुक़दमा चलाया गया ?
उत्तर: राजद्रोह के आरोप में !!