Tuesday 5 April 2016

Vitamins: disease and chemical name trivia quiz

विटामिन्स : रोग और रासायनिक नाम सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
------------------------------
मुखयतः विटामिन्स 10 प्रकार के होते है जो क्रमशः निम्नलिखित है-
1.विटामिन-A,
2.विटामिन-B1,
3.विटामिन-B2,
4.विटामिन-B5,
5.विटामिन-B6,
6.विटामिन-B12,
नोट-विटामिन B काम्प्लेक्स में (विटामिन-B1, B2, B5, B6, B12 और फोलिक एसिड आते है)
7.विटामिन-C,
8.विटामिन-D,
9.विटामिन-E,
10.विटामिन-K
.
विटामिन्स (Vitamins) : रासायनिक नाम
विस्तृत्व रूप : विटामिन के नाम क्रमवार
-------------------
1. रेटिनॉल (रासायनिक नाम) विटामिन-A
2. थायमिन (रासायनिक नाम) विटामिन-B1
3. राइबोफ्लेविन (रासायनिक नाम) विटामिन-B2
4. निकोटिनामाइड (रासायनिक नाम) विटामिन-B5
5. पिरीडॉक्सिन (रासायनिक नाम) विटामिन-B6
6. कोबालैमीन (रासायनिक नाम) वीटामिन-B12
Fact :फोलिक अम्ल का रासायनिक नाम-टेरोईल ग्लूटैमिक है।
7. एस्कार्बिक अम्ल (रासायनिक नाम) विटामिन-C
8. कैल्सिफेरॉल (रासायनिक नाम) विटामिन-D
9. टॉकोफेरॉल (रासायनिक नाम) विटामिन-E
10. फिलोक्वीनोन (रासायनिक नाम) विटामिन-K
.
विटामिन्स (Vitamins) : विटामिन की कमी से होने वाले रोग
---------------
1. रतौंधी/जीरोफ्थेल्मिया (विटामिन की कमी से रोग)
विटामिन-A
2. बेरी बेरी (विटामिन की कमी से रोग)
विटामिन-B1
3. डर्मेटोसिस (विटामिन की कमी से रोग)
विटामिन-B2
4. पेलैग्रा (विटामिन की कमी से रोग)
विटामिन-B
5. एनीमिया (विटामिन की कमी से रोग)
विटामिन-B6
6. एनीमिया (विटामिन की कमी से रोग)
विटामिन-B12
7. स्कर्वी (विटामिन की कमी से रोग)
विटामिन-C
8. रिकेट्स (विटामिन की कमी से रोग)
विटामिन-D
9. नपुंसकता (विटामिन की कमी से रोग)
विटामिन-E
10. रक्त का थक्का देर से बनना (विटामिन की कमी से रोग)
विटामिन-K
.
विटामिन्स : जल और वसा/कार्बनिक घोल में विलेयता
विस्तृत्व रूप : जल में घुलनशील
---------------
-Water soluble
-Vitamin B Complex (vitamin-B1, B2, B5, B6, B12 and Folic acid)
-Vitamin C
Fact :विटामिन-B और विटामिन-C के अलावा जो भी विटामिन्स (विटामिन-A, विटामिन-D, विटामिन-E और विटामिन-K) है वह सभी वसा और कार्बनिक घोल में घुलनशील है।
.
महत्त्वपूर्ण तथ्य :
---------------
1. विटामिन का आविष्कार फंक (Funk) ने सन् 1911ई. में किया था।
2. यह एक प्रकार का कार्बनिक यौगिक है।इनसे कोई कैलोरी नही प्राप्त होती, परन्तु ये शरीर के उपापचय (Metabolism) में रासायनिक प्रतिक्रियाओं के नियम के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं।
3.विटामिन-B12 में कोबाल्ट पाया जाता है।
4. विटामिनों का संश्लेषण हमारे शरीर की कोशिकाओ द्वारा नही हो सकता एवं इसकी पूर्ति विटामिन युक्त भोजन से होती है। विटामिन-D और विटामिन-K का संश्लेषण हमारे शरीर में होता है।
5.विटामिन-D का संश्लेषण सूर्य के प्रकाश में उपस्थित पराबैंगनी किरणों द्वारा त्वचा के कॉलेस्ट्रोल (इर्गेस्टीरॉल) द्वारा होता है।
6.विटामिन-K जीवाणुओं द्वारा हमारे कोलन में संश्लेषित होता हैतथा वहाँ से उसका अवशोषण भी होता है।
7.विटामिन-B काम्प्लेक्स समूह में विटामिन-B3 (पैन्टोथेनिक अम्ल) और विटामिन-B7 (बायोटीन)भी होते है।