Wednesday 20 April 2016

Tricks of leading Indian Pass in hindi

भारत के प्रमुख दर्रे की Tricks

जम्मू कश्मीर के प्रमुख दर्रे-
TRICK-"जो पीर का बाबू"

Note-इस Trick में एक शब्द "पीर" आया है जो मुस्लिम के धर्मगुरुओ को कहा जाता है अतः मुस्लिम बहुल राज्य "जम्मू कश्मीर" हे।

जो-जोजिला दर्रा (जोजिला दर्रे का निर्माण सिन्धु नदी द्वारा हुआ है।)
पीर-पीरपंजाल दर्रा
का-काराकोरम दर्रा (लद्दाख क्षेत्र में स्थित काराकोरम दर्रा भारत का सबसे ऊँचा दर्रा 5624 मिटर है। यहाँ से चीन को जाने वाली एक सड़क बनाई गयी है।)
बा-बनिहाल दर्रा (बनिहाल दर्रे से जम्मू से श्रीनगर जाने का मार्ग गुजरता है। जवाहर सुरंग इसी में स्थित है।)
बू-बुर्जिल दर्रा (बुर्जिल दर्रा श्रीनगर से गिलगित को जोडती है।)

उत्तराखण्ड के प्रमुख दर्रे-
TRICK-"नीलिमा"
Note-"नीलिमा" इसमे "नील" का मतलब नीलकंठ भोलेनाथ से हे अर्थात उत्तराखंड में केदार नाथ जिससे हम यह trick किस राज्य की है का नाम भी याद रख सकते हे।

नी-निति दर्रा
लि-लिपुलेख दर्रा
मा-माना दर्रा
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे-
TRICK-"हिरोशिमा बड़ा"
हि-हिमाचल प्रदेश
रो-रोहतांग दर्रा
शिमा-शिपकला दर्रा (इसका निर्माण सतलज नदी से होता है जो शिमला से तिब्बत को जोड़ता है।)
बड़ा-बड़ालाचा दर्रा

सिक्किम के प्रमुख दर्रे-
TRICK-"नाथूलाल सिक्किम जायेगा"

नाथूलाल-नाथूला दर्रा
सिक्किम-सिक्किम राज्य के दर्रे
जायेगा-जैलेप्ला दर्रा (जैलेप्ला का निर्माण तीस्ता नदी द्वारा होता है।)

मणिपुर का दर्रा
TRICK-"तुम"

तु-तुजू दर्रा
म-मणिपुर राज्य

अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे
TRICK-"अरुण का दिया बुझा"

अरुण-अरुणाचल प्रदेश "का-Silent"
दिया-दिफू दर्रा
बुझा-बोम्डिला दर्रा