Friday 11 September 2015

Geography related question answer

भूगोल प्रश्नोत्तरी (Geography GK questions and answers in Hindi)

1-रबी की दो प्रमुख फसलें कौन-कौन सी हैं?
गेहूँ और चना
2-भारत के दो प्रमुख बन्दरगाहों के नाम बताइये?
मुम्बई और कोलकाता
3-हिमालय से निकलने वाली चार नदियों के नाम बताइये?
ब्रह्मपुत्र, गंगा, यमुना, गोमती
4-भूमध्य रेखा के दोनों ओर की समान्तर रेखाएँ क्या कहलाती हैं?
अक्षांश रेखाएँ
5-दोनों ध्रुवों को मिलाने वाली रेखाए क्या कहलाती हैं?
देशान्तर रेखाएँ
6-पारादीप बन्दरगाह किस राज्य में स्थित है?
ओड़िशा
7-रेनकूट में किस धातु का सामान बनाने का कारखाना स्थापित है?
एल्युमीनियम
8-हीराकुंड बाँध किस नदी पर बनाया गया है?
महानदी
9-ऋतु परिवर्तन होने का कारण क्या है?
पृथ्वी की वार्षिक गति
10-मरुस्थलीय प्रदेशों में यातायात का मुख्य साधन क्या है?
ऊँट
11-प्रेयरी प्रदेश की मुख्य फसल कौन सी है?
गेहूँ
12-भाखड़ा नाँगल बाँध किस नदी पर बनाया गया है?
सतलज