Monday 11 January 2016

Interesting facts about Salman Khan (in Hindi)

)

1. सलमान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है।

2. सलमान के पिता मुसलमान और मां हिन्दू है। सलीम साहब की दूसरी बीवी ईसाई है। इसलिए हर त्योहार सलमान पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं। वे अपने परिवार को मिनी इंडिया कहते हैं।

3. सलमान के फिल्मों में डेब्यू के समय करीना कपूर की उम्र 8 साल थी। और कैटरीना केवल 4 साल की थी।

4. मुस्लिम संगठनों ने सलमान पर दो बार फतवा जारी किया है। पहली बार लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में सलमान की मोम से बनी मूर्ति लगाए जाने पर और दूसरी बार सलमान को गणेश चतुर्थी पर पूजा करने के लिए।

5. सलमान खान हीरो नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन उनके शानदार व्यक्तित्व को देख उन्हें लोग बतौर हीरो साइन करना चाहते थे।

6. सलमान अपने हाथ में हमेशा फिरोजी कलर के स्टोन वाला ब्रेसलेट पहनते हैं। उनके पिता सलीम खान भी इसी तरह का ब्रेसलेट पहनते हैं। उनका मानना है कि यह उनके लिए बहुत लकी है।

7. सलमान दिल फेंक किस्म के इंसान रहे हैं। संगीता बिजलानी से उनका लंबा रोमांस चला। बाद में सोमी अली उनके नजदीक आईं और ऐसा लगा कि दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन उनका ब्रेक अप हो गया।

8. वर्षों पहले जब रणबीर कपूर फिल्मों में नहीं आए थे, तब सलमान और रणवीर एक नाइट क्लब में उलझ बैठे थे। दोनों में मारपीट भी हुई थी। अगले दिन अपने पिता सलीम खान के कहने पर सलमान ने ऋषि कपूर के घर जाकर माफी मांगी थी।

9. सलमान के दिलदार होने के भी कई किस्से इंडस्ट्री में फेमस हैं। वैसे हम आपको बता दें कि सलमान की 'दबंग 2' में आइटम सॉन्ग करने के लिए करीना ने पैसे नहीं लिए थे। इस पर सलमान ने उन्हें एक BMW गिफ्ट की थी।


10. वो सलमान खान ही है जिसने “ फटी जींस” का फैशन चलाया था। उनके अनुसार, वे मजबूरी में फटी जींस पहनते थे, लेकिन लोगों ने उसे फैशन बना लिया।