पठानकोट आतंकी हमलाः सभी 5 आंतकी ढेर
शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों के एक समूह ने वायुसेना बेस को नुकसान पहुंचाने के मकसद से हमला बोल दिया। हमले की आशंका के चलते पहले से ही सतर्क सुरक्षा कर्मियों ने हमलावरों का जमकर मुकाबला किया जिससे आतंकी वायु सेना बेस के अंदर नहीं घुस पाए। वे लोग बाहर के एक बड़े इलाके तक ही पहुंच पाए। एयरफोर्स कमांडो और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला तो पंजाब पुलिस और एनएसजी के जवान भी वहां पहुंचे।
एक तरफ एयरफोर्स के कंट्रोलरुम से पल-पल की घटना पर निगरानी रखी जा रही है तो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल खुद मामले पर नज़र रख रहे हैं। सरकार में शीर्ष स्तर से पूरी स्थिति की समीक्षा की जा रही है। सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर हो गए जबकि हमारे कुछ जवान मुठभेड़ के दौरान घायल हुए। फिलहाल इलाके में छानबीन और तलाशी अभियान जारी है।

0 comments:
Post a Comment