Tuesday 12 July 2022

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस 01 जुलाई

भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय डाक के कर्मचारियों को समर्पित होता है। भारतीय डाक से जुड़े लोगों का हमारे जीवन में बहुत बड़ी भूमिका होती है। आज राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस के मौके पर हम आपको भारतीय डाक सेवाओं के महत्व और इतिहास के बारे में बताएंगे। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को भारतीय डाक से जुड़े लोगों के योगदान को याद दिलाया जाए। 

 भारत में 1 अक्तूबर 1854 में डाक सेवा की शुरुआत हुई थी। भारत में कोलकाता में 1774 में पहले पोस्ट ऑफिस की स्थापना की गई थी। भारत मे डाक सेवाएं बहुत अहम रोल अदा करती हैं। 

 भारत में 1977 में भारतीय डाक सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान देने के लिए इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी। तब से हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय डाक से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाता है।