Friday 7 February 2020

(परमाणु संरचना) चैप्टर से संबंधित प्रश्न उत्तर हिंदी में

                                     परमाणु संरचना
                                    (Atomic structure)

वह वैज्ञानिक जिसने ''परमाणु सिद्धांत'' की खोज की क्या नाम है ?
जॉन डाल्टन

इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी ?
थॉमसन

प्रोटॉन की खोज किसने की ?
गोल्डस्टीन ने

जेम्स चैडविक ने किसकी खोज की थी ?
न्यूट्रॉन

पॉजिट्रॉन के खोजकर्ता कौन है ?
एंडरसन

परमाणवीय नाभिक किसने खोजा था ?
रदरफोर्ड

उस भारतीय वैज्ञानिक का नाम बताएं जिसका एक विशिष्ट मूल कण के साथ जुड़ा हुआ है ?
बोस

न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी ?
चैडविक ने

इलेक्ट्रॉन के तरंग प्रकृति की खोज सर्वप्रथम किसने की थी ?
डी ब्रोग्ली

तत्व के सबसे छोटे भाग को क्या कहते हैं ?
परमाणु

डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार कौन सा सबसे छोटा कण स्वतंत्र रूप से रह सकता है ?
परमाणु

किसी परमाणु का रासायनिक व्यवहार किस पर निर्भर करता है ?
न्यूक्लियस के गिर्द घूम रहे इलेक्ट्रॉनों की संख्या पर

किसी परमाणु के परमाणु द्रव्यमान और द्रव्यमान संख्या के अंतर को क्या कहते हैं ?
द्रव्यमान क्षति

नाभिक के धनावेशित होने की खोज किसने की थी ?
रदरफोर्ड

परमाणु भार का अंतर्राष्ट्रीय मानक क्या है ?
C-12

पॉज़िट्रान किसका प्रतिकण है ?
इलेक्ट्रॉन

किस वैज्ञानिक ने आणविक सिद्धांत प्रतिपादित किया था ?
जॉन डाल्टन

किसी तत्व के रासायनिक गुण कौन तय करता है ?
इलेक्ट्रॉनों की संख्या

किसी परमाणु की बाह्यतम कक्षा में कितने इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं ?
8

एक परमाणु में 9 इलेक्ट्रॉन, 9 प्रोटॉन तथा 10 न्यूट्रॉन है | उसकी द्रव्यमान संख्या कितनी होगी ?
19

यदि परमाणु की तीसरी कक्षा सबसे बाहरी कक्षा हो, तो इसमें इलेक्ट्रोन  की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है ?
18

परमाणु क्रमांक 20 वाले परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्या होगा ?
2,8,8,2

सोडियम परमाणु में कोर इलेक्ट्रॉन की संख्या कितनी है ?
10

किसी परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 2  है | इसमें संयोजी इलेक्ट्रॉन की संख्या कितनी होगी ?
2

अनिश्चितता के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया ?
हाइजेनबर्ग

इलेक्ट्रॉन के आवेश की खोज किसने की ?
मिलिकन

न्यूट्रिनो के खोजकर्ता कौन है ?
पाउली

मेसॉन के खोजकर्ता कौन है ?
चैडविक

जब दो इलेक्ट्रॉन एक ही कक्ष में होते हैं, तो उनमें क्या पाया जाता है ?
विपरीत चक्रण