करेंट अफेयर्स
भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमत
इण्डोनेशियाई उपराष्ट्रपति के निमंत्रण पर गए भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अपनी हालिया इंडोनेशिया यात्रा के दौरान अपने समकक्ष जुसुफ कल्ला से मुलाकात की जिसमें द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और विस्तारित करने के साथ ही दोनों देशों के बीच निजी क्षेत्र के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई।
भारत और इंडोनेशिया ने अक्षय ऊर्जा और संस्कृति के क्षेत्र में दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने आतंकरोधी और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
भारत और इंडोनेशिया ने कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर सहमति जताई, जिसमें जलवायु परिवर्तन, समुद्री सुरक्षा और दक्षिण चीन सागर में समुद्र की स्वतंत्रता का मामला शामिल है।
भारत और इंडोनेशिया दोनों ने 2030 तक क्रमश: 35 प्रतिशत और 29 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन कम करने की प्रतिबद्धता जताई।
सांस्कृतिक क्षेत्र में भारत ने इस वर्ष की शुरुआत में इंडोनेशिया के सहयोग से 'शहाबत इंडिया' (इंडोनेशिया में भारत उत्सव) आयोजित किया था ।
भारत और इंडोनेशिया ने द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश बढ़ाने तथा वर्तमान तंत्रों की गहनता के जरिए रक्षा एवं आतंकरोधी क्षेत्र में सहयोग में विस्तार करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
भारत और इंडोनेशिया जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक सुरक्षा एवं समुद्रों की स्वतंत्रता सहित विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर साझा विचार रखते हैं।
भारत ने इंडोनेशिया के आसियान के सबसे बड़े सदस्य होने के नाते भारत अपनी ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के एक हिस्से के रूप में आसियान सदस्य देशों के साथ संपर्क बढ़ाने में सहयोग की इच्छा जताई।
गैर-पारंपरिक ऊर्जा के क्षेत्र में भारत और इंडोनेशिया सहयोग का विस्तार करने के लिए हैं इंडोनेशिया के ऊर्जा मंत्री की भारत यात्रा प्रस्तावित है।
प्रत्यर्पण संधि के मामले में दोनों देशों की संबंधित एजेंसियां साथ मिलकर काम कर रही हैं ।

0 comments:
Post a Comment