Saturday 23 May 2015

Know Guljari Lal Nanda in hindi

गुलजारी:लाल नन्दा-
जन्मतिथी: 4 जुलाई, 1898
निधन: 15 जनवरी, 1998
भारत के प्रधानमंत्री
जन्मस्थान: सियालकोट, पंजाब,
पाकिस्तान
प्रधानमंत्री क्रम: दुसरे प्रधानमंत्री
पदभार ग्रहण: 27 मई 1964
सेवामुक्त: 9 जून 1964
पूर्ववर्ती: जवाहर लाल नेहरू
उत्तराधिकारी: लाल बहादूर शास्त्री
द्वितीय कार्यकाल:
पदभार ग्रहण: 11 जनवरी 1966
सेवामुक्त: 24 जनवरी 1966
पूर्ववर्ती: लाल बहादूर शास्त्री
उत्तराधिकारी: इन्दिरा गान्धी
गुलजारीलाल नन्दा (4 जुलाई, 1898 - 15 जनवरी, 1998) भारतीय राजनीतिज्ञ थे। उनका जन्म सियालकोट, पंजाब, पाकिस्तान में हुआ था। वे १९६४ में प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मृत्युपश्चात् भारत के प्रधानमंत्री बने। कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित गुलज़ारी लाल नंदा प्रथम बार पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद 1964 में कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाए गए। दूसरी बार लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद 1966 में यह कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने। इनका कार्यकाल दोनों बार उसी समय तक सीमित रहा जब तक की कांग्रेस पार्टी ने अपने नए नेता का चयन नहीं कर लिया।
जन्म एवं परिवार:-
नंदाजी के रूप में विख्यात गुलज़ारी लाल नंदा का जन्म 4 जुलाई 1898 को सियालकोट में हुआ था, जो अब पश्चिमी पाकिस्तान का हिस्सा है। इनके पिता का नाम बुलाकी राम नंदा तथा माता का नाम श्रीमती ईश्वर देवी नंदा था। नंदा की प्राथमिक शिक्षा सियालकोट में ही सम्पन्न हुई। इसके बाद उन्होंने लाहौर के 'फ़ोरमैन क्रिश्चियन कॉलेज' तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। गुलज़ारी लाल नंदा ने कला संकाय में स्नातकोत्तर एवं क़ानून की स्नातक उपाधि प्राप्त की। इनका विवाह 1916 में 18 वर्ष की उम्र में ही लक्ष्मी देवी के साथ सम्पन्न हो गया था। इनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री सम्मिलित हुए।
पुरस्कार :-
गुलज़ारीलाल नन्दा को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न (1997) और दूसरा सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान पद्म विभूषण प्रदान किया गया।