ओलम्पिक ध्वज को मान्यता मिली सन् 1913 में। इसे सन् 1920 के ‘एंटवर्प’ खेल में पहली बार फहराया गया। ओलम्पिक ध्वज में पाँच रंगो, नीला, पीला, काला, हरा तथा लाल, के चक्र बने होते हैं जो कि पाँच महाद्वीपों के प्रतीक हैं। नीला चक्र यूरोप महाद्वीप का, पीला चक्र एशिया महाद्वीप का, लाल चक्र अमेरिका महाद्वीप का, काला चक्र अफ्रीका महाद्वीप का और हरा चक्र आस्ट्रेलिया महाद्वीप का प्रतीक है।