Saturday 19 September 2015

Trivia ~ Europe: -

सामान्य ज्ञान ~ यूरोप :--
1. यूरोप में कितने देश हैं ?
►-46
2. यूरोप को प्रायद्वीप का महाद्वीप क्यों कहते हैं ?
►-इसके अधिकांश देश तीन ओर से सागरों से घिरे हैं ।
3. यूरोप के उत्तर-पश्चिम में कौन सा द्वीप समूह स्थित है ?
►-ब्रिटिश द्वीप
4. यूनाइटेंड किंगडम किन देशों से मिलकर बना है ?
►-ग्रेट ब्रिटेन और उत्तर आयरलैंड मिलकर
5. आयरलैंड द्वीप का दक्षिणी भाग किस देश के नाम से जाना जाता है ?
►-आयरिश रिपब्लिक
6. आयरिश रिपब्लिक की राजधानी का नाm क्या है ?
►-डबलिन
7. यूरोप का सर्वोच्च शिखर कौन-सा है ?
►-एलबुर्ज (रूस)
8. विश्व का वह एकमात्र देश कौन-सा है जो यूरोप-एशिया महादेशों में स्थित है ?
►-रूस
9. यूरोप की सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी कौन- सी है ?
►-डेन्यूब
10. यूरोप का सबसे बड़ा शहर कौन सा है ?
►-लंदन
11. किस नदी के किनारे लंदन बसा है ?
►-टेम्स
12. यूरोप की सबसे लंबी नदी कौन-सी है ?
►-वोल्गा नदी (3690 किमी)
13. यूरोप में कोणधारी वन कहां पाए जाते हैं ?
►-नार्वे, स्वीडन, फिनलैंड और साइबेरिया क्षेत्र
14. विश्व का सर्वाधिक अंगूर और जैतून उत्पादन करने वाला देश कौन है ?
►-इटली
15. विश्व में सबसे अधिक शैम्पेन शराब कहां बनती है ?
►-फ्रांस
16. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सर्वाधिक बड़ा देश कौन है ?
►-रूस
17. फ्रांस को यूनाइटेड किंगडम से कौन अलग करता है ?
►-इंगलिश चैनल
18. यूरोप का ब्लैक फॉरेस्ट कौन है ?
►-भ्रंशोत्थ पर्वत
19. ह्नाइन यार्ड का देश किसे कहते हैं ?
►-फ्रांस
20. फियोर्ड तटों का देश किसे कहते हैं ?
►-नार्वे
21. यूरोप के गर्म कंबल के नाम से किस जलधारा को जाना जाता है ?
►-गल्फ स्ट्रीम जलधारा
22. आल्पस पर्वत का सबसे अधिक विस्तार कहां पाया जाता है ?
►-स्विट्जरलैंड
23. इटली की गंगा किसे कहते हैं ?
►-पो नदी
24. विश्व में हीरे के व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र है ?
►-एंटवर्प (बेल्जियम)
25. ब्रेनर दर्रा किसके बीच रास्ता प्रदान करते है ?
►-इटली और ऑस्ट्रिया
26. सेंट बरनार्ड दर्रा किसके बीच मार्ग प्रदान करता है ?
►-इटली और स्विट्जरलैंड
27. दुनिया में कौन सा महादेश मरुस्थलविहीन है ?
►-यूरोप
28. सेंट जॉर्ज चैनल किसके बीच मौजूद है ?
►-आयरलैंड और ग्रेट ब्रिटेन