Thursday, 23 July 2015

Interesting and Amazing ‪‎Facts‬ About ‪‎TajMahal‬

ताजमहल के रोचक तथ्य:
☞ शाहजहां ने अपनी तीसरी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल को बनवाने का निर्णय 1631 में लिया। मुमताज, बच्‍चे को जन्‍म देने के दौरान चल बसी थी।
☞ ताजमहल को बनाने की शुरूआत 1632 में हुई और इसे बनाने में 22 साल का समय लग गया।
☞ ताजमहल के आर्किटेक्‍ट का नाम अहमद लाहौरी था। इसे बनाने में 1000 हाथियों को इस्‍तेमाल में लाया गया।
☞ शाहजहां चाहते थे कि उनकी बेगम की याद में जो स्‍मारक बना है उसकी नकल कभी कोई न कर पाएं। इसलिए उन्‍होने कलाकारों के अंगूठों को कटवा दिया। लेकिन इसके बदले उन्‍होने भारी कीमत अदा की थी।
☞ इस स्‍मारक में एक मुख्‍य हॉलनुमा स्‍थल है जिसके चारों चार गुम्‍बदें हैं। पूरा ताजमहल संगमरमर से ही निर्मित है।
☞ ताजमहल के निर्माण के लिए आठ देशों से सामग्री मंगाई गई थी।
☞ बढ़ते प्रदूषण की वजह से ताजमहल की सफेदी पर असर हो रहा है। इसलिए उसके कुछ हिस्सों पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाया गया लेकिन रंग पर असर नहीं हुआ।

0 comments:

Post a Comment