24 जुलाई 2015 की मुख्य ख़बरें:-
smile emoticon
☞ एक महिला कर्मचारी द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाये जाने के बाद आर के पचौरी को ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) के प्रमुख के रूप में बर्खास्त कर दिया गया है।
☞ फॉर्च्यून द्वारा संकलित एक सूची के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स सहित सात भारतीय कंपनियां दुनिया की 500 सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हैं।
☞ अभिनेता विजयकांत को उनका उपनाम 'कप्तान' देने वाले और पुलन विसारानाई और कप्तान प्रभाकरन जैसी अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्में बनाने वाले लोकप्रिय तमिल फिल्म निर्माता इब्राहिम राउथर का चेन्नई में निधन हो गया।
☞ नोबेल पुरस्कार विजेता पीटर हिग्स, हिग्स बोसॉन (इसकी खोज 2012 में हुई थी) के सिद्धांत पर अपने अग्रणी कार्य के लिए दुनिया का सबसे पुराना वैज्ञानिक पुरस्कार-रॉयल सोसायटी का कोप्ले मेडल जीतकर चार्ल्स डार्विन और अल्बर्ट आइंस्टीन की श्रेणी में शामिल हो गये हैं।
☞ भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को 25 जुलाई को ब्रिटिश संसद के भीतर हाउस ऑफ कॉमन्स में एनआरआई संगठन संस्कृति युवा संग्स्था द्वारा 'भारत गौरव' लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment