Saturday, 25 July 2015

Current Gk :-

Current Gk :-
1. भारत के महान हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को ब्रिटिश सरकार ने ‘भारत गौरव पुरस्कार’से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। ब्रिटिश संसद के हाउस आफ कामंस में उन्हें 25 जुलाई को यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा जिसे लेने के लिये उनके बेटे और भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान अशोक कुमार को लंदन में आमंत्रित किया गया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हाकी खिलाड़ियों में शुमार ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक: 1928, 1932, 1936 में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्हें 1956 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से से सम्मानित किया गया था।
2. भारतीय पहलवान संग्राम सिंह ने दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला बे स्टेडियम में कनाडा के जोसेफ एडवर्ड को पराजित करके डबल्यूडबल्यूपी कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने एक डेथ कॉंट्रेक्ट पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा था कि यदि दोनों फाईटर्स में से कोई भी इस प्रक्रिया में घायल होता है तो आयोजकों का कोई उत्तरदायित्व नहीं होगा। संग्राम इस तरह के एक समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला पहला भारतीय पहलवान है।
3. नई दिल्ली स्थित इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में लगाई गई स्वदेशी तकनीक से निर्मित दृश्यता मापक प्रणाली “दॄष्टि” स्थापित की गई है जिसके चलते यह हवाई अड्डा देश का पहला ऐसा हवाई अड्डा बन गया है जिसकी सभी तीन हवाई पट्टियों पर ऐसी 10 स्वदेश निर्मित प्रणालियाँ लगाई गई हैं। इसका विकास बेंगलौर स्थित नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज़ (एनएएल) ने किया है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान एवं विकास परिषद (सीएसआईआर) के तहत आती है। इस प्रणाली का प्रयोग मुख्यत: हवाई अड्डे की हवाई पट्टी की दृश्यता सम्बन्धी स्थितियों की जानकारी प्रदान करने के लिए किया जाता है, जोकि हवाई जहाज के सुरक्षित तरीके से उतरने तथा उड़ान भरने में बेहद महत्वपूर्ण कारक होता है।
4. पंकज मुंजाल को हीरो मोटर्स ग्रुप का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। उनसे पहले इस पद पर ओ. पी. मुंजाल आसीन थे जो अब एमेरिटस के अध्यक्ष पद पर हैं। पंकज मुंजाल प्रशिक्षु के रूप में वर्ष 1988 में हीरो समूह में शामिल हुए थे तथा दिसंबर 2011 में उन्हें सह-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
5. भानु प्रताप शर्मा को खाद्य सुरक्षा एवं भारतीय मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। शर्मा बिहार कैडर से 1981 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। शर्मा को तीन महीनों के लिए या एक नियमित अवलंबी की नियुक्ति तक एफएसएसएआई का यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। वर्तमान में, वह केंद्रिय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव हैं।
6. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मौरिस ओब्स्टफेल्ड को अपने अगले मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नामित किया है। ओब्स्टफेल्ड, एक प्रख्यात अर्थशास्त्री हैं जिन्हें वैश्विक अर्थव्यवस्था को किस प्रकार नीतियां प्रभावित करती हैं के लिए जाना जाता है। ओब्स्टफेल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के एक प्रोफेसर तथा व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकारों की परिषद के एक सदस्य हैं। वह सितंबर में ओलिवियर ब्लैंकार्ड का स्थान लेंगे।
7.बॉलीवुड अभिनेत्री-राजनीतिज्ञ हेमा मालिनी को कला एवं सिनेमा क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचवीमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हेमा मालिनी को बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने 108वें स्थापना दिवस के अवसर पर 20 जुलाई को दिया।

0 comments:

Post a Comment