Saturday, 22 August 2015

The main news of August 21, 2015

21 अगस्त 2015 की मुख्य ख़बरें
➡ पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन की मेज़बानी नहीं करने का फैसला किया। भारत ने सम्मेलन में जम्मू कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष को न बुलाये जाने पर बहिष्कार करने की धमकी दी थी।
➡ भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में 43 नगर निगम चुनाव में बहुमत हासिल किया। कांग्रेस ने 16 सीटें जीती, इसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र की एक सीट भी शामिल।
➡ दुनियाभर के शेयर बाजार में गिरावट। सेंसेक्स तीन सौ 24 अंक लुढ़का। डॉलर के मुकाबले रूपया 37 पैसे कमजोर होकर दो साल के न्यूनतम स्तर पर।
➡ कोलम्बो में श्रीलंका के साथ दूसरे क्रिकेट टैस्ट के पहले दिन लोकेश राहुल के शतक की मदद से भारत के छह विकेट पर 319 रन।
➡ भारत की सायना नेहवाल विश्व बैडमिंटन रैकिंग में फिर से नम्बर एक खिलाड़ी बनी।
➡ आतंकी हाफिज सईद की याचिका पर बॉलीवुड फिल्म 'फैंटम' पूरे पाकिस्तान में हुई बैन

0 comments:

Post a Comment