दिनांक: 22-08-2016 मुख्य समाचार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा - भारत चाहता है कि अफगानिस्तान का हर नागरिक समृद्ध हो और आर्थिक विकास का लाभ अफगानिस्तान को मिले। प्रधानमंत्री और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने संयुक्त रूप से काबुल में पुनर्निर्मित स्टोर पैलेस का टेली उद्घाटन किया।
-
- प्रधानमंत्री का बाढ़ प्रभावित पांच राज्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन। बिहार और उत्तरप्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर। मध्यप्रदेश में सुधार।
-
- जम्मू कश्मीर के विपक्षी नेताओं का शिष्टमण्डल प्रधानमंत्री से मिला। श्री मोदी ने राज्य और वहां के लोगों के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
-
- सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा - आकाशवाणी समाचारों की साख भी है और जवाबदेही भी। आकाशवाणी से सांस्कृतिक परम्परा, जीवन के उच्च मूल्य और परिवार व्यवस्था को आगे बढ़ाने को कहा।
-
- छत्तीसगढ़ विधानसभा में वस्तु और सेवाकर विधेयक से संबधित संविधान संशोधन विधेयक के अनुमोदन के लिए चर्चा जारी।
-
- और, रियो ओलिम्पिक में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु, उनके प्रशिक्षक पुलेला गोपीचंद और दीपा करमाकर का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत।
0 comments:
Post a Comment