Monday 20 July 2015

2014(SSC,Railway,IBPS,Insurance,SBI)

1. ऑस्ट्रेलिया, जापान और आयरलैंड को मिलाकर कुछ देशों में रैबिंज फ्री है।
2. यूनाइटेड नेशंस के अनुसार 2050 तक करीब दो तिहाई जनसंख्या शहरों में रहने लगेगी और 13 नए बड़े शहर जन्म लेंगे।
3. एशिया में 146.2 मिलियन लोग नियमित तौर पर बाढ़ से इसलिए परेशान होंगे क्योंकि पश्चिमी देशों के द्वारा अधिक मात्रा में कार्बन डाइ ऑक्साइड छोड़ा जाएगा।
4. पिछले 10 सालों में पिछले दशकों के मुकाबले ज्यादा प्लास्टिक का उत्पादन किया गया है।
5. जिन लोगों को अपने पालतू कुत्तों से लगाव रहता है। उनका लोगों से बड़ा लगाव रहता है और किसी समस्या के आने पर सगे संबंधियों को ज्यादा याद करते हैं।
6. स्पेन में एक ऐसा कॉमेडी क्लब है जहां कम से कम हंसने पर आपको पैसे दिए जाते हैं।
7. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को एक साढ़े नौ इंच लंबे व्हेल के दांत के साथ दफनाया गया था।
8. घोड़े खुश होने पर कम हिनहिनाते हैं। जब वे अपसेट या उन्माद में होते हैं तो उनका हिनहिनाना लंबा होता है।
9. हैरी पॉटर की लेखिका जे के रोलिंग के अनुसार हैरी की टीचर डोलोरेस अम्ब्रिज का कैरेक्टर असलियत में उनकी एक शिक्षिका पर आधारित था। जिन्हें वे काफी नापसंद करती थीं साथ ही वह शिक्षिका भी उन्हें नापसंद करती थीं।
10. कोरिया में परीक्षा देते हुए छात्रों को परेशानी से बचाने के लिए हवाई जहाजों का वहां से गुजरने का समय बदला गया।
11. इस्लामिक स्वर्णकाल में वैज्ञानिक को मिलने वाला धन उतना था जितना वर्तमान के प्रोफेशनल एथलिट कमाते हैं।