Wednesday 24 June 2015

Uttar Pradesh Public Service Commission Hindi GK

★ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व प्रदेश सरकार की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के 50 महत्वूपर्ण
तथ्य एक नजर में →
**************************************************

● उत्तर प्रदेश का वर्तमान नाम 12 जनवरी, 1950 को रखा गया था।
● उत्तर प्रदेश भारतीय गणतन्त्र का पूर्ण राज्य 26 जनवरी, 1950 को बना था।
● उत्तर प्रदेश का वर्तमान स्वरूप 9 नवम्बर, 2000 को अस्तित्व में आया।
● उत्तर-प्रदेश की प्रथम अनुसूचित जाति की पहली महिला मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती बनी थीं।
● उत्तर प्रदेश से संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पद पर चुनी जाने वाली महिला-श्रीमती विजयलक्ष्मी पण्डित थीं।
● उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव श्रीमती नीरा यादव थीं।
● उत्तर प्रदेश की प्रथम मुख्यमन्त्री श्री गोविन्द बल्लभ पन्त थे।
● उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल श्रीमती सरोजनी नायडू थीं।
● उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन थे।
● उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के प्रथम सभापति चन्द्रभाल थे।
● उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री श्रीमति सुचेता कृपलानी थीं।
● उत्तर प्रदेश से होने वाले प्रधानमन्त्री-सर्वश्री जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गाँधी, चौधरी चरण सिंह, राजीव गाँधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर व अटल बिहारी वाजपेयी हैं।
● इलाहाबाद का प्राचीन नाम 'प्रयाग' है। प्रयाग का नाम 'इलाहाबाद' मुगल बादशाह अकबर ने रखा था।
● हस्तिनापुर मेरठ में मेरठ नगर से लगभग 33 किमी दूर स्थित है। प्राचीनकाल में हस्तिनापुर पाण्डवों की राजधानी थी।
● उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष होलिकोत्सव के अवसर पर लठामार होली का आयोजन 'बरसाना नामक' स्थान पर होता है।
● हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक 'सुलहकुल' उत्सव का आयोजन आगरा शहर में किया गया था।
● उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक प्रचलित लोक नृत्य नौटंकी है
● स्पोर्टस् कॉलेज लखनऊ की स्थापना वर्ष 1975 में हुई। इस कॉलेज की स्थापना खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर अध्ययन एवं खेल की सुविधा प्रदान कराये जाने के उद्देश्य से की गई है।
● गौतम बुद्ध के पिता कपिलवस्तु राज्य के शासक थे, कपिलवस्तु वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में स्थित है।
● महान् कवि अमीर खुसरो का जन्म उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पटियाली नामक स्थान पर हुआ था।
● उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का गठन 30 दिसम्बर, 1976 को किया गया था।
● भारत में सबसे पहले उर्दू अकादमी की स्थापना उत्तर प्रदेश राज्य में हुई।
● उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय कारागार, आगरा, बरेली, फतेहगढ़, नैनी (इलाहाबाद) तथा वाराणसी में स्थित हैं।
● उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम महानगर बस सेवा 6 जुलाई, 1992 को कानपुर शहर में शुरू की गई।
● उत्तर प्रदेश में हिन्दी भाषा निधि संस्थान की स्थापना हिन्दी भाषा के विकास एवं हिन्दी साहित्य के सवर्द्धन के लिए 1982 में हुई थी।
● उत्तर प्रदेश में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज मुरादाबाद व सीतापुर में स्थित हैं।
● उत्तर प्रदेश की एकमात्र आण्विक परियोजना नरौरा (बुलन्दशहर) है।
● प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक नगर कानपुर है।
● सबसे बड़ा दरवाजा बुलन्द दरवाजा (फतेहपुर सीकरी) है।
● महात्मा बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ (वाराणसी से 10 किमी दूरी) में दिया था।
● स्वतन्त्रता का प्रथम संग्राम सन् 1857 ई. में मेरठ में हुआ था।
● काशी विद्यापीठ में पठन-पाठन सन् 1921 में महात्मा गाँधी ने आरम्भ किया था।
● प्राचीनकाल में कन्नौज 'कान्यकुब्ज' के नाम से प्रसिद्ध था।
● सारनाथ प्राचीनकाल में इसिपत्तन मिगदाय (ऋषिपत्तन मृगदाव) के नाम से प्रसिद्ध था।
● मौर्य सम्राट अशोक ने सारनाथ में एक सिंह स्तम्भ बनवाया था, स्वतन्त्र भारत का राजचिन्ह इसी सिंह शीर्ष स्तम्भ में लिया गया है।
● आगरा की स्थापना सुल्तान सिकन्दर लोदी ने 1504 ई. में की थी।
● शाहजहाँ द्वारा निर्मित आगरा में 'ताजमहल' तथा मोती मस्जिद स्थापत्य कला के श्रेष्ठ प्रतीक हैं।
● अंग्रेजी राज्य की स्थापना के प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश बंगाल प्रेसीडेन्सी का ही अंग था।
● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चौथा अधिवेशन जॉर्ज यूल की अध्यक्षता में इलाहाबाद में सम्पन्न हुआ था।
● उत्तर प्रदेश में विभिन्न कालों में रहे राजधानी नगर-कन्नौज (हर्षवर्धनकाल), आगरा (अकबर व ब्रिटिश), फतेहपुर सीकरी (अकबर), इलाहाबाद (ब्रिटिश), लखनऊ (वर्तमान काल) हैं।
● उत्तर प्रदेश में प्रथम स्वतन्त्रता आन्दोलन की शुरूआत 10 मई, 1857 में हुई थी।
● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का श्रेय सर ए. ओ. ह्यूम को है। स्थापना के समय सर ह्यूम उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के कलेक्टर थे।
● चौरी-चौरा स्थान गोरखुपर में स्थित है। 5 फरवरी, 1942 को इस स्थान पर सविनय अवज्ञा आन्दोलन के आन्दोलनकारियों ने हिंसक रूप धारण कर लिया था जिसमें आन्दोलनकारियों ने पुलिस थाने को आग लगाकर ब्रिटिश पुलिस के 22 अफसरों एवं सिपहियों को जान से मार दिया था।
● उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर को उत्तर भारत का मानचेस्टर कहा जाता है।
● गंगा-यमुना के संगम पर प्रख्यात नगर इलाहाबाद स्थित है।
● उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना सन् 1887 में हुई थी।
● उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय विश्वविद्यालय अलीगढ़, मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय. लखनऊ है।
● उत्तर प्रदेश में चूड़ी बनाने के लिए फिरोजाबाद शहर विख्यात है।
● उत्तर प्रदेश में चमड़ा उद्योग के प्रमुख केन्द्र कानपुर और आगरा हैं।
● उत्तर प्रदेश में चीनी-मिट्टी के बर्तनों के लिए 'खुर्जा' नगर प्रसिद्ध है।