Tuesday 1 September 2015

Throughout history, August 31

इतिहास के पन्नों में 31 अगस्त
31 अगस्त यानी आज का दिन इतिहास के पन्नों में कई चीजों के लिया यादगार बन गया। आज ही के दिन देश और दुनिया में कई महत्वपू्र्ण घटनाएं घटीं। पढ़ें- इतिहास के पन्नों में क्यों खास है 31 अगस्त।
31 अगस्त 1919: अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।
31 अगस्त 1957: फेडरेशन ऑफ मलाया वर्तमान में मलेशिया ने ब्रिटेन से
आज़ादी प्राप्त की।
31 अगस्त 1947: हंगरी में सत्ता पर कम्युनिस्टों ने अधिकार कर लिया।
31 अगस्त 1963: बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता
ऋतुपर्णो घोष का जन्म कोलकाता में हुआ था।
31 अगस्त 1994: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने ब्रिटेन को उत्तरी आयरलैंड से
हटाने के लिए 25 साल के लंबे सशस्त्र संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की
थी।
31 अगस्त 1996: ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के
उस प्रावधान का विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों
को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।
31 अगस्त 1996: इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम की सेना ने इराक़ के
स्वायत्तता प्राप्त इलाक़े कुर्दिस्तान की राजधानी अरबिल पर चढ़ाई कर दी।
31 अगस्त 1997: वेल्स की राजकुमारी डायना, उनके प्रेमी डोडी अल-फायद
पेरिस में एक कार दुर्घटना में मारे गए।
31 अगस्त 1998: रूसी राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर
चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।
31 अगस्त 2004: इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में
संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक
नियुक्त किया गया।
31 अगस्त 2005: ईराक़ की राजधानी बगदाद में अल-आईम्माह पुल पर मची
भगदड़ में 1,199 लोगों की मौत हो गई।
31 अगस्त 2010: इराक़ में 2003 से जारी अमरीकी सैन्य अतिक्रमण
आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया।
31 अगस्त 2010: भारतीय संसद ने परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति
में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित
किया।