Sunday 9 August 2015

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये जरूर पढ़ें

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये जरूर पढ़ें
==================================
सम-सामयिक
~~~~~~~~~
1. आतंक संबंधी अपराधों की जांच के लिए विशेष शक्ति युक्त किस संस्था का निर्माण केंद्र सरकार ने किया है?
(उत्तर प्रदेश पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा-14)
2. 21वीं शताब्दी का सबसे अद्यतन महाकुंभ कहां आयोजित हुआ था?
(आरआरसी इलाहाबाद ग्रुप-डी परीक्षा-13)
3. माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली पहली अपंग महिला कौन हैं?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
4. भारत के पहले मानव रहित चंद्र मिशन 'चंद्रयान' के योजनाकार कौन हैं?
(छत्तीसगढ़ पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-13)
5. अन्ना हजारे के गांव का नाम क्या है जिसे एक आदर्श ग्राम की तरह विकसित किया गया है?
(आरआरसी इलाहाबाद ग्रुप-डी परीक्षा-13)
उत्तर-1. राष्ट्रीय इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA), 2. इलाहाबाद, 3. अरुणिमा सिन्हा, 4. डॉ. जी. माधवन नायर, 5. रालेगन सिद्धि
भारतीय इतिहास
~~~~~~~~~~~
1.भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2.बुद्ध का जन्म कब हुआ था?
(एस.एस.सी. स्टेनोग्राफर्स ग्रेड-सी एवं ग्रेड-डी परीक्षा-13)
3.किस भारतीय राजा ने सिकंदर का विरोध किया था ?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
4.दिल्ली सल्तनत का अंतिम शासक कौन था?
(एस.एस.सी. स्टेनोग्राफर्स ग्रेड-सी एवं ग्रेड-डी परीक्षा-13)
5.सबसे प्रसिद्ध कुषाण शासक कौन था?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
उत्तर-1. समुद्रगुप्त, 2. 563 ईसा पूर्व, 3. पोरस, 4. इब्राहिम लोदी, 5. कनिष्क
स्वतंत्रता आंदोलन
~~~~~~~~~~~~
1.1857 के सैन्य विद्रोह के समय गवर्नर जनरल कौन था? 
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2.कैप्टन मोहन सिंह, पी.के. सहगल तथा शाह नवाज खान किसके सदस्य थे? 
(एस.एस.सी. स्टेनोग्राफर्स ग्रेड-सी एवं ग्रेड-डी परीक्षा-13)
3.गदर पार्टी की स्थापना कब और कहां पर हुई थी?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
4.राष्ट्रगान पहली बार 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस वार्षिक अधिवेशन में गाया गया था?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
5.दूसरी गोलमेज कान्फ्रेंस में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किसने किया था?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
उत्तर- 1. लॉर्ड केनिंग, 2. आजाद हिंद फौज, 3. 1913 में अमेरिका में, 4. कोलकाता अधिवेशन, 5. महात्मा गांधी
अर्थव्यवस्था
~~~~~~~~
1.इम्पीरियल बैंक की स्थापना कब हुई थी?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2.किस प्रकार की अर्थव्यवस्था में उत्पादन के कारकों पर निजी स्वामित्व होता है?
(आरआरसी इलाहाबाद ग्रुप-डी परीक्षा-13)
3.मुद्रा के अवमूल्यन का उद्देश्य क्या होता है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
4.किस विदेशी बैंक की भारत में अधिकतम शाखाएं हैं?
(एस.एस.सी. स्टेनोग्राफर्स ग्रेड-सी एवं ग्रेड-डी परीक्षा-13)
5.वह सर्वोच्च निकाय कौन-सा है जो भारत में पंचवर्षीय योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करता है?
(आरआरसी इलाहाबाद ग्रुप-डी परीक्षा-13)
उत्तर- 1. 27 जनवरी, 1921 को, 2. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था, 3. निर्यात को प्रोत्साहित करना, 4. स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, 5. राष्ट्रीय विकास परिषद
भूगोल
~~~~~
1.टैगा से क्या अभिप्राय है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2.मानचित्र तथा ग्लोब पर अन्तर्विभाजित रेखाएं क्या कहलाती हैं?
(बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा-13)
3.टरशरी युग में किस नवीन मोड़दार पर्वत की रचना हुई थी?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
4.भूतल पर स्वच्छ जल का प्रतिशत लगभग कितना है?
(एस.एस.सी. स्टेनोग्राफर्स ग्रेड-सी एवं ग्रेड-डी परीक्षा-13)
5.लक्षद्वीप समूह किस प्रकार के द्वीप हैं?
(बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा-13)
उत्तर-1. शंकु वृक्षी वन, 2. ग्रेटीक्यूल, 3. हिमालय पर्वत, 4. तीन प्रतिशत, 5. प्रवाल द्वीप
भारतीय राजव्यवस्था
~~~~~~~~~~~~~~
1.कोई व्यक्ति राज्य विधानमंडल का सदस्य हुए बिना अधिकतम कितने समय तक राज्य सरकार का मंत्री रह सकता है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2.भारतीय संविधान का कौन-सा भाग राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों से संबद्ध है?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
3.भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद संसद को नागरिकता का अधिकार विनियमित करने की शक्ति देता है ?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
4.भारतीय संविधान की तीनों सूचियों में से किसी में भी उल्लेख न किए गए विषयों पर कौन विधान बनाएगा?
(एस.एस.सी. स्टेनोग्राफर्स ग्रेड-सी एवं ग्रेड-डी परीक्षा-13)
5.भारत के संविधान का 44वां संशोधन मौलिक अधिकारों की श्रेणी में से किस अधिकार को हटाता है?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
उत्तर- 1. छह महीने, 2. भाग-4, 3. अनुच्छेद-11, 4. संसद, 5. संपत्ति का अधिकार
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
~~~~~~~~~~~~~~~
1.रेडियो ऐक्टिव पदार्थों को किस धातु से बने पात्रों में रखा जाता है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2.आर्द्रता नापने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयुक्त होता है?
(उत्तर प्रदेश पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा-14)
3.सभी रंगों को सोख लेने और किसी को भी परावर्तित न करने वाली वस्तु हमें किस रंग की दिखाई देती है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
4.'टोकोफेरोल' किस विटामिन का नाम है?
(उत्तर प्रदेश पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा-14)
5.रुधिर शर्करा को घटाने का काम कौन करता है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
उत्तर- 1. लेड, 2. हाइग्रोमीटर, 3. काली, 4. विटामिन-E, 5. इन्सुलिन
खेलकूद
~~~~~
1.आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी- 2013 में 'मैन ऑफ द सीरीज' किसे घोषित किया गया था?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
2.सुल्तान अजलन शाह हॉकी टूर्नामेंट- 2013 किस देश ने जीता है?
(केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा-13)
3.वर्ष 2010 में किस देश ने फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी की थी?
(आरआरसी कोलकाता ग्रुप-डी परीक्षा-13)
4.कॉन्फेडरेशन कप-2013 किस देश ने जीता है? 
(एसएससी संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा-13)
5.भारत का कौन-सा क्रिकेट खिलाड़ी वर्तमान में राज्य सभा का मनोनीत सदस्य है?
(आरआरसी कोलकाता ग्रुप-डी परीक्षा-13)
उत्तर-1. शिखर धवन, 2. ऑस्ट्रेलिया, 3. दक्षिण अफ्रीका, 4. ब्राजील, 5. सचिन तेंदुलकर
पुरस्कार और पुस्तकें
~~~~~~~~~~~~~
1.सी.के. नायडू लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार- 2013 किसे प्रदान किया गया है? 
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2.'भारत रत्न' पुरस्कार किस वर्ष से शुरू हुआ था? 
(आरआरसी कोलकाता ग्रुप-डी परीक्षा-13)
3.'द स्टेट ऑफ द नेशन' पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(एसएससी संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा-13)
4.'मुद्राराक्षस' पुस्तक का लेखक कौन था? 
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
5.शांति के लिए वर्ष 2013 का नोबेल पुरस्कार किस संगठन को प्रदान किया गया है? 
(आरआरसी इलाहाबाद ग्रुप-डी परीक्षा-13)
उत्तर-1. कपिल देव, 2. 1954 से, 3. फाली एस. नरीमन, 4. विशाखदत्त, 5. ऑर्गेनाइजेशन फॉर प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपंस (OPCW)
अंतरराष्ट्ररीय राजनीति
~~~~~~~~~~~~~~~
1.पहली औद्योगिक क्रान्ति किस देश में हुई थी?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2.जापान की संसद किस नाम से जानी जाती है?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
3.पांचवां ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन वर्ष 2013 में दक्षिण अफ्रीका के किस शहर में संपन्न हुआ था?
(केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा-13)
4.विश्व व्यापार संगठन (WTO) विश्व व्यापार के लिए नियम निर्धारित करता है। यह संगठन कब अस्तित्व में आया?
(नेशनल इंश्योरेंस कंपनी प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा-13)
5.जब मारग्रेट थैचर प्रधानमंत्री थीं उस समय किस देश के साथ ब्रिटेन ने फॉकलैंड द्वीपों पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए युद्ध लड़ा था? 
(केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा-13)
उत्तर-1. ग्रेट ब्रिटेन, 2. डाइट (DIET), 3. डरबन, 4. 1 जनवरी, 1995 से, 5. अर्जेंटीना
अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे...!!!