Thursday 16 July 2015

GS and Gk Indian Post Office Date

भारतीय डाक कार्यालय का सफ़रनामा

वर्ष कार्य
1766 लॉर्ड क्लाइब द्वारा प्रथम डाक व्यवस्था भारत में स्थापित।
1774 वारेन हेस्टिंग्स ने कलकत्ता में प्रधान डाकघर (GPO) स्थापित किया।
1786 मद्रास प्रधान डाकघर (GPO) की स्थापना।
1793 बम्बई प्रधान डाकघर (GPO) की स्थापना।
1854 भारत में पोस्ट ऑफ़िस को प्रथम बार 1 अक्टूबर, 1854 को राष्ट्रीय महत्त्व के पृथक रूप से डायरेक्टर जनरल के संयुक्त नियंत्रण के अंतर्गत मान्यता मिली।
1 अक्टूबर, 2004 तक के सफर को 150 वर्ष के रूप में मनाया गया। डाक विभाग की स्थापना इसी समय से मानी जाती है।
1863 रेल डाक सेवा आरम्भ की गई।
1873 नक़्क़ाशीदार लिफाफे की बिक्री प्रारम्भ।
1876 भारत पार्सल पोस्टल यूनियन में शामिल।
1877 वीपीपी और पार्सल सेवा आरम्भ।
1879 पोस्टकार्ड आरम्भ किया गया।
1880 मनीऑर्डर सेवा प्रारम्भ की गई।
1911 प्रथम एयरमेल सेवा इलाहाबाद से नैनी डाक से भेजी गई।
1935 इण्डियन पोस्टल ऑर्डर प्रारम्भ।
1972 पिन कोड प्रारम्भ किया गया।
1984 डीक जीवन बीमा का प्रारम्भ।
1985 पोस्ट और टेलीकॉम विभाग पृथक किये गए।
1986 स्पीड पोस्ट सेवा (EME) शुरू।
1990 डाक विभाग मुम्बई व चेन्नई में दो स्वचालित डाक प्रसंस्करण केन्द्र स्थापित किये गए।
1995 ग्रामीण डाक जीवन बीमा की शुरुआत।
1996 मीडिया डाक सेवा का प्रारम्भ।
1997 बिजनेस पोस्ट सेवा को आरम्भ किया गया।
1998 उपग्रह डाक सेवा शुरू।
1999 डाटा डाक व एक्सप्रेस डाक सेवा प्रारम्भ।
2000 ग्रीटिंग पोस्ट सेवा प्रारम्भ।
2001 इलेक्ट्रॉनिक फ़ण्ड ट्रांसफ़र सेवा (EFT) प्रारम्भ।
2002 इंटरनेट आधारित ट्रैक एवं टेक्स सेवा की शुरुआत।
2003 बिल मेल सेवा प्रारम्भ।
2004 ई-पोस्ट सेवा की शुरुआत।
2004 लोजिस्टिक्स पोस्ट सेवा प्रारम्भ की गई।
2005 डायरेक्ट मेल सेवा प्रारम्भ की गई।
2005 बिल मेल सेवा प्रारम्भ की गई।
2006 आई.एम.ओ. (Instant Money Order) प्रारम्भ की गई।
2008 ई-मनीऑर्डर सेवा प्रारम्भ की गई।